Gadchiroli News: बिना लाइसेंस और टैक्स वाले वाहनों पर RTO का एक्शन, गड़चिरोली में 8 वाहन जब्त
Gadchiroli RTO: गड़चिरोली में उपप्रादेशिक परिवहन विभाग ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। 148 वाहनों की जांच में 37 वाहनों पर कार्रवाई की।
- Written By: आंचल लोखंडे
गड़चिरोली यातायात अभियान- एआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gadchiroli Traffic Rules: गडचिरोली यह जिला तीन राज्यों से सटा हुआ हुआ है। जिसके कारण जिले में बड़े पैमाने पर वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे अनेक वाहनों द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन किया जाता है। जिससे मामलों पर लगाम कसने के लिये गडचिरोली उपप्रादेशिक परिवहन विभाग ने मुहिम छेड दी है। इनमें बगैर लाईसेंस यात्रि का आवागमन कराना, मोटर वाहन का टैक्स न देना समेत यातायात नियमों का उल्लघंन करने के खिलाफ यह मुहिम शुरू की गई है।
अब तक करीब 37 वाहनों पर कार्रवाई होकर उनके पास से 1 लाख 78 हजार 500 रूपयों का जुर्माना वसूला किया गया है। इसके अलावा गंभीर स्वरूप के नियमभंग करनेवाले 8 वाहनों को रोका गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में शुरू इस कार्रवाई के दौरान निजी बस, काली-पिली टैक्सी समेत निजी वाहनों द्वारा अवैध यात्रि यातायात की जांच मुहिम शुरू की गई है।
मोटर वाहन नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
इसके अलावा राज्य मार्ग परिवहन मंडल के बसस्थानक परिसर में अवैध तरीके से रूकनेवाले वाहनों की जांच भी की जा रही है। इसमें वाहनों का लाईसेंस, मोटर वाहन टैक्स, बिमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पियुसी) समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांव कर मोटर वाहन कानून नुसार नियमों का उल्लघंन करनेवाले वाहनों पर कार्रवाई करने का सिलसिला उपप्रादेशिक परिवहन विभाग ने शुरू किया है। जिससे बगैर लाईसेंस और वाहन कानून का उल्लघंन करनेवालों में खलबली मच गयी है।
सम्बंधित ख़बरें
वन नेशन, वन इलेक्शन वाले हिम्मत है तो अब कराएं चुनाव, उद्धव ठाकरे की मोदी सरकार को सीधी चुनौती
जिंदगी की जंग में हुई जीत, दुरंतो एक्सप्रेस में फरिश्ता बनी नर्स, चलती ट्रेन में चाकू-धागे से कराई डिलीवरी
महाराष्ट्र में स्कूल बसों के लिए हाईटेक सुरक्षा नियम लागू, अभिभावक लाइव ट्रैक कर सकेंगे बस
उत्तन-विरार समुद्री सेतु भूमि अधिग्रहण में नई चुनौती, स्थानीय लोगों का शुरू हुआ तीव्र विरोध
ये भी पढ़े: Gondia News: वेतन नहीं मिलने पर ग्राम पंचायत कर्मचारियों का कामबंद आंदोलन, हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
की गई कुल 148 वाहनों की जांच
उपप्रादेशिक परिवहन अधिकारी के मार्गदर्शन में शुरू की गई इस मुहिम में करीब 148 वाहनों की जांच की गई है। इनमें से 37 वाहनों पर कार्रवाई कर 1 लाख 78 हजार 500 रूपयों का जुर्माना भी वसूला किया गया।
