Gadchiroli News: गड़चिरोली में धान खरीदी नहीं होने पर किसानों का चक्काजाम, NH-63 पर यातायात ठप
Gadchiroli Farmers Protest: गड़चिरोली जिले के सिरोंचा क्षेत्र में रबी सीजन का धान अब तक नहीं खरीदे जाने से नाराज किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-63 पर चक्काजाम आंदोलन किया।
- Written By: आंचल लोखंडे
गड़चिरोली धान खरीदी- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gadchiroli Paddy Procurement: रबी सीजन का धान अब तक सरकार द्वारा नहीं खरीदे जाने से नाराज किसानों ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-63 पर सिरोंचा-आसरअल्ली मार्ग पर चक्काजाम आंदोलन किया। किसानों के सड़क पर धरने के कारण इस मार्ग पर कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। सिरोंचा तहसील के अनेक किसान रबी सीजन में धान की खेती करते हैं। हालांकि धान की कटाई हुए काफी समय बीत चुका है, और खरीफ सीजन भी शुरू हो गया है, लेकिन रबी सीजन के धान की खरीदी प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो सकी है।
इसके चलते किसानों के घरों में बड़ी मात्रा में धान का भंडारण पड़ा हुआ है। धान खरीदी तत्काल शुरू करने की मांग को लेकर किसान किसान आघाड़ी तथा क्षेत्र के किसानों ने संबंधित विभागों को कई बार ज्ञापन, आवेदन और निवेदन देकर मांग उठाई थी। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने पर किसानों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे सिरोंचा आसरअल्ली मार्ग स्थित पेंटीपाका बसस्टैंड के पास किसानों ने सड़क पर बैठकर चक्काजाम शुरू किया। आंदोलन के चलते कुछ समय तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।
जल्द धान खरीदी नहीं हुई तो फिर होगा आंदोलन
आंदोलनस्तर पर पहुंचे अधिकारी किसानों द्वारा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम आंदोलन करने की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार पारधी, नगर पंचायत के मुख्याधिकारी तथा नायब तहसीलदार सिडाम समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी मनोज धाहारे तथा अहेरी के धान्य निरीक्षक अधिकारी राजूरे से दूरभाष पर संपर्क कर किसान प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कराई। चर्चा के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि, केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रालय से समन्वय स्थापित कर धान खरीदी का मुद्दा शीघ्र हल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन के बाद किसानों ने फिलहाल अपना आंदोलन स्थगित कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ छात्रों का महामोर्चा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
Bhandara News: भंडारा के बारव्हा बस स्टैंड पर बारिश बनी मुसीबत, यात्रियों को भारी परेशानी
Bhandara News: भंडारा में बारिश को लेकर बढ़ी चिंता, प्रशासन ने जल संरक्षण की तैयारी शुरू की
PMPML की बदहाल व्यवस्था पर मनपा में हंगामा, पुणे महापौर मंजुषा नागपुरे बोलीं- किसी की निजी संस्था नहीं
तो दोबारा करेंगे आंदोलन
रबी सत्र खत्म होकर अब खरीप सत्र शुरू हो गया है। लेकिन अब तक प्रशासन द्वारा रबी सत्र का धान खरीदा नहीं जा रहा है। जिसके कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। विशेषतः अनेक बार ज्ञापन सौंपने के बाद भी धान खरीदे नहीं जाने से किसानों में तीव्र रोष व्याप्त है। जिससे अब तत्काल धान नहीं खरीदा जाएगा तो, दोबारा आंदोलन किया जाएगा, ऐसी चेतावनी किसानों ने दी है। आंदोलन के दौरान सिरोंचा पुलिस द्वारा बंदोबस्त रखा गया था।
