Republic Day 2026: महाराष्ट्र पुलिस, अग्निशमन व होमगार्ड के 89 जांबाज़ों को पदक

Maharashtra: 77वें गणतंत्र दिवस पर केंद्र सरकार ने शौर्य और विशिष्ट सेवा के लिए 982 अधिकारियों को सम्मानित किया है। इनमें महाराष्ट्र के 89 पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड और सुधारात्मक सेवा कर्मी शामिल हैं।
Police Service Medal
पोलिस सर्विस मेडल (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Mumbai News In Hindi: भारत का 77 वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देश के दिग्गजों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।

इस वर्ष पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड और सुधारात्मक सेवा में कार्यरत कुल 982 अधिकारियों और कर्मचारियों को शौर्य एवं सेवा पदक प्रदान किए गए हैं।

इनमें महाराष्ट्र के 89 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा हर वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड और सुधारात्मक सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए शौर्य और सेवा पदक दिए जाते हैं। वीरता के लिए 31 पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है।

इनमें सहायक पुलिस निरीक्षक अमोल नानासाहेब फडतरे, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक वासुदेव राजम मडावी और मधुकर पोचाय्या नैताम शामिल हैं। इस सूची में स्वर्गीय सुधाकर बिताजी वेलादी और करे इरपा आत्राम को मरणोपरांत पदक से सम्मानित किया गया है। अन्य सम्मानित पुलिस कर्मियों में संतोष वसंतराव नैताम, विलास मारोती पोर्तेट, विश्वनाथ सन्यासी सदमेक, ज्ञानेश्वर सदाशिव फाडणे सहित कई नाईक पुलिस कांस्टेबल और पुलिस कांस्टेबल शामिल हैं।

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) 6 अधिकारी

उत्कृष्ट और विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से 6 अधिकारियों को सम्मानित किया गया है।

पुलिस विभाग (4 अधिकारी): महेश उदाजी पाटील, अतिरिक्त आयुक्त, बालकृष्ण मोतीराम यादव पुलिस उपायुक्त्त, सायरस बोमन इरानी, सहायक पुलिस आयुक्त, विठ्ठल खंडुजी कुबडे, सहायक पुलिस आयुक्त

सुधारात्मक सेवा विभाग (2 कर्मचारी): विजय बाबाजी परब, सुभेदार, राजू विठ्ठलराव हेटे, हवलदार, उल्लेखनीय सेवा पदक (एमएसएम) 52 अधिकारी, उल्लेखनीय सेवा के लिए कुल 52 अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक दिए गए हैं।

पुलिस सेवा - 40 अधिकारी

इनमें पुलिस महानिरीक्षक राजीव वीरेंद्र कुमार जैन, सुधीर कल्ल्या हिरेमठ, पुलिस अधीक्षक शीला दिनकर साहिल, मोहन मुरलीधर दहीकर, पुरुषोत्तम नारायण कराड और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किरण जितेंद्रसिंह पाटील जैसे वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न पदों पर कार्यरत अधिकारियों जैसे पुलिस उपाधीक्षक, निरीक्षक, उपनिरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षकों को भी सम्मानित किया गया है।

अग्निशमन सेवा 4 कर्मचारी

अग्निशमन विभाग से हरिश्चंद्र वसंत गिरकर (उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी), दामोदर वनगड (अग्निशमन अधिकारी), कांचन बंडू पाटील (ड्राइवर और काशिनाथ राजनाथ मिश्रा (अग्रगण्य फायरमैन) को पदक मिला है।

नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड 3 कर्मचारी

गंगाधर वखाजी वुरकुड, राजेंद्र मधुकरराव बन्सोड और नागेश्वरराव अल्कोदिया पोडदाली (सभी प्लाटून कमांडर) को सम्मानित किया गया है।

सुधारात्मक सेवा-5 कर्मचारी : अशोक शिवराम करकर (अधीक्षक), गोविद केशव राठोड (अतिरिक्त अधीक्षक), राजेंद्र भाऊसाहेब धनगर, सुनील भाऊसो लांडे और प्रल्हाद महिपती शिंदे (हवलदार) को पदक प्राप्त हुए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com