Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बदलता गड़चिरोली: बंदूक छोड़ हाथ में ली नौकरी! पुलिस के मेले में 1,278 युवाओं का भविष्य संवरा

Gadchiroli Police Job Fair News: गड़चिरोली पुलिस के 'प्रोजेक्ट उड़ान' के जरिए 1,278 युवाओं को मिला रोजगार। महिंद्रा, टाटा और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों ने दिया 3.60 लाख तक का पैकेज।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Apr 17, 2026 | 11:38 AM

जिला पुलिस दल के रोजगार सम्मेलन (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gadchiroli Police Job Fair: गड़चिरोली जिला पुलिस दल के निरंतर प्रयासों के लिए गड़चिरोली जिले में नक्सल तकरीबन खत्म होकर जिले के नागरिकों का सर्वांगीण विकास के लिए जिला पुलिस (Gadchiroli Police) दल द्वारा विभिन्न उपक्रम चलाए जा रहे है।

इस अंतर्गत जरूरतमंद युवक-युवतियों को रोजगार का अवसर उपलब्ध करा देने के लिए जिला पुलिस दल के पुलिस दादालोरा खिड़की के माध्यम से प्रोजेक्ट उड़ान तहत यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त विद्यापीठ व युवाशक्ति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के मार्गदर्शन में बेरोजगार युवक युवतियों के लिए गुरुवार को जिला पुलिस मुख्यालय में भव्य रोजगार सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन में 2,400 युवाओं ने हिस्सा लेकर नामी कंपनियों द्वारा करीब 1,278 युवाओं को नियुक्तिपत्र प्रदान किया गया।

चयनित उम्मीदवार अपना भविष्य बनाएं

अपने मार्गदर्शन में सहपालकमंत्री एड. आशीष जायसवाल ने कहा कि सभी युवक-युवतियां प्राप्त अवसर का उचित उपयोग करें। वही प्राप्त अनुदान का सद्उपयोग कर अपना उज्ज्वल भविष्य निर्माण करने के लिए प्रयासरत रहे। स्पर्धा के युग में सभी युवाओं में बदलाव होकर युवा स्पर्धा के लिए सक्षम बने। सरकार द्वारा गड़चिरोली जिले का विकास करने के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात उन्होंने कही।

सम्बंधित ख़बरें

BMC Pet Animal Cremation: मुंबई में पालतू पशुओं के लिए आधुनिक दहन सुविधा शुरू, ऑनलाइन बुकिंग उपलब्ध

आड़ी बोतल पर भारी पड़ी खड़ी बोतल, महज 1 वोट ने बचा ली शराब की दुकान, यवतमाल में मचा घमासान!

NESCO Rave Party Drugs Case: 22 वर्षीय छात्र गिरफ्तार, कुल आरोपियों की संख्या 7

भंडारा में किसानों का एल्गार: धान की लिमिट नहीं बढ़ी तो ठप होगा जिला, सरकार को दी सीधी चेतावनी!

  • 1,278 युवाओं को नियुक्ति पत्र
  • 2,400 युवाओं ने लिया हिस्सा
  • 38 कंपनियों ने रोजगार उपलब्ध कराया

यह भी पढ़ें – आड़ी बोतल पर भारी पड़ी खड़ी बोतल, महज 1 वोट ने बचा ली शराब की दुकान, यवतमाल में मचा घमासान!

3.60 लाख तक मिला पैकेज

जिला पुलिस दल के भव्य रोजगार सम्मेलन में करीब 38 कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इनमें महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, फ्लिपकार्ट, डी-मार्ट, लॉयड्स एंड मेटल्स एनर्जी लिमिटेड जैसी नामी कंपनियों के साथ ही कुल 38 कंपनियों में रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया गया।

इस समय महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी में 367, हिटाची (जलगांव) कंपनी 134, फ्लीपकार्ट व डीमार्ट कंपनी में 120, टोयोटा-किर्लोस्कर कंपनी में 30 जैसे नामी कंपनियों द्वारा कुल 1278 नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए है। उक्त विभिन्न कंपनियों में चयनित हुए सभी उम्मीदवारों को 1 लाख 80 हजार से 3 लाख 60 हजार रुपयों तक पैकेज मिला है।

31 वाहनों का लोकार्पण

गड़चिरोली जिला पुलिस दल (Gadchiroli Police) को नक्सल विरोधी अभियान चलाने के लिए करीब 31 चौपहिया वाहन उपलब्ध कराए गए। उक्त वाहनों का लोकार्पण सहपालकमंत्री एड. आशीष जायसवाल के हाथों किया गया। इसमें कुल 31 वाहनों का समावेश होकर इनमें 303 अत्याधुनिक सव्र्हेलियंस वाहन का भी समावेश है।

भव्य रोजगार सम्मेलन में राज्यमंत्री तथा जिले के सहपालकमंत्री एड. आशीष जयस्वाल, विधायक डा. मिलिंद नरोटे, जिलाधीश अविश्यांत पंडा, पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल, जिप के सीईओ सुहास गाडे, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) एम. रमेश, अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) गोकुल राज जी., सहायक पुलिस अधीक्षक अनिकेत हिरडे, पुलिस उप-अधीक्षक (अभियान) विशाल नागरगोजे, ग्रा. वि. व उद्योजकता यशवंतराव चव्हाण म. मुक्त विद्यापीठ के संचालक प्रा. कैलाश मोरे, युवाशक्ती फाउंडेशन पुणे के संचालक एकनाथ पवार आदि मान्यवर उपस्थित थे।

Gadchiroli police job fair project udaan 1278 placements

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 17, 2026 | 11:38 AM

Topics:  

  • Gadchiroli
  • Gadchiroli News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.