गडचिरोली में पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू, 744 पदों पर निकली भर्ती, स्थानीय उम्मीदवारों को मिलेगा मौका
Gadchiroli Police Recruitment: गडचिरोली पुलिस प्रशासन ने 744 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। 717 सिपाही और 27 चालक पदों पर भर्ती के लिए केवल जिले के उम्मीदवार पात्र होंगे।
- Written By: प्रिया जैस
पुलिस भर्ती (सौजन्य-नवभारत)
Maharashtra Police Bharti: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार गडचिरोली जिला पुलिस प्रशासन ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस निर्णय से पुलिस प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को बड़ी राहत मिली है। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय की स्थापना पर वर्ष 2024-2025 के लिए कुल 717 पुलिस सिपाही और 27 पुलिस सिपाही चालक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।
यह भर्ती महाराष्ट्र पुलिस सिपाही (सेवाप्रवेश) नियम, 2011 और 2019 तथा संबंधित संशोधनों के अनुसार की जाएगी। इस संबंध में बुधवार को आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया है। गडचिरोली में जिले में किसी भी तरह का रोजगार नहीं होने के कारण जिले के युवाओं को सर्वाधिक पुलिस भर्ती की प्रतिक्षा रहती है।
ऐसे में पिछले कुछ वर्षो से पुलिस भर्ती नहीं होने के कारण जिले में युवाओं में निराशा छाई हुई भी लेकिन अब पुलिस भर्ती संदर्भ में विज्ञापन जारी होने से पुलिस भर्ती की प्रतिक्षा करनेवाले युवाओं में आनंद का वातावरण निर्माण होकर युवा पुलिस भर्ती की तैयारियों में जुट गये है।
सम्बंधित ख़बरें
Amruta Fadnavis: 10,000 से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार! बड़ा स्टील हब बनेगा गड़चिरोली… बी. प्रभाकरन का दावा
यूपी में 2 जुलाई से UPTET Exam 2026 शुरू, 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे यह अहम परीक्षा
TGT 2022 का रिजल्ट जारी, 3539 पदों के लिए 7400 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित
घोट-रेगडी मार्ग की बदहाल सड़क से बढ़ा हादसों का खतरा, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत कि मांग की
केवल गडचिरोली जिले के उम्मीदवारों को अवसर
महाराष्ट्र सरकार के गृह विभाग के आदेश (23 मार्च 2018 और 23 सितंबर 2022) के अनुसार, इस भर्ती में केवल गडचिरोली जिले के उम्मीदवारों को ही शामिल होने की अनुमति होगी। उम्मीदवारों के पास संबंधित तहसीलदार द्वारा जारी निवास प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को गोंडी और माडिया भाषा की लिखित परीक्षा देनी होगी, जिसके लिए 100 अतिरिक्त अंक निर्धारित किए गए हैं।
इस परीक्षा में कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा, हालांकि, इन अंकों को अंतिम मेरिट सूची में नहीं जोड़ा जाएगा। इस भर्ती से गडचिरोली के स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और जिले के पुलिस बल को सशक्त बनाने में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
यह भी पढ़ें – जेल जाएंगे, लाठी-गोली खाएंगे, 36 घंटे से सड़कों पर डटे किसान, जरांगे के आने से नागपुर में बढ़ा तनाव
गडचिरोली के बाहर नहीं होगा तबादला
गडचिरोली पुलिस बल में चयनित सिपाही और चालक की जिले से बाहर तबादले की अनुमति नहीं होगी, यह शर्त शासन की अधिसूचना में स्पष्ट रूप से दी गई है। इस कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि, जिले के बाहर के उम्मीदवार इस भर्ती में भाग नहीं लेंगे।
पारदर्शी प्रक्रिया और शिकायत निवारण
गडचिरोली पुलिस भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न की जाएगी। किसी भी प्रकार की रिश्वतखोरी या अनियमितता की स्थिति में उम्मीदवार सीधे भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग, गडचिरोली (फोन नंबर: 07132-295020) से संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक, गडचिरोली या अध्यक्ष, पुलिस भर्ती समिति 2024-2025 को सीधे प्रस्तुत कर सकते हैं। शिकायतों के लिए समाधान कक्ष हेल्पलाइन नंबर 8806312100 भी जारी किया गया है।
