गड़चिरोली में 1 मई से धान और मक्का खरीदी शुरू, MSP पर ऐलान-किसानों को राहत
Gadchiroli Paddy Procurement: गड़चिरोली जिले में 1 मई 2025 से समर्थन मूल्य पर धान और मक्का खरीदी शुरू होगी, 30 धान और 8 मक्का खरीदी केंद्र मंजूर हुआ है। किसानों को मिलेगा उचित बाजार और राहत मिलेगी।
- Written By: आंचल लोखंडे
Paddy Procurement (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडीया)
Gadchiroli Farmers: रबी (ग्रीष्मकालीन) सीजन 2025-26 के लिए किसानों से समर्थन मूल्य पर धान के साथ ही मक्का खरीदी की प्रक्रिया को 1 मई से प्रारंभ किया जाना है। गड़चिरोली जिले में 8 मक्का खरीदी केंद्रो को मंजूरी दी गई है। जिससे जिले में समर्थन मूल्य पर मक्के की बिक्री होनेवाली है। जिससे मक्का उत्पादक किसानों को राहत मिली है। इसके साथ ही जिले में ग्रीष्मकालीन धान की बिक्री के लिए 30 खरीदी केंद्रो को मंजूरी दी गई है। इस निर्णय से किसानों को समर्थन मूल्य के साथ निश्चित बाजारपेठ उपलब्ध होने से राहत मिली है।
सरकार ने खरीदी प्रक्रिया संदर्भ में स्पष्ट रूपरेखा निश्चित की है, इसके तहत किसानों की पंजीयन प्रक्रिया 14 अप्रैल से 30 अप्रैल की कालावधि में चलाई जा रही है। पंजीयन पूर्ण होने के बाद प्रत्यक्ष खरीदी 1 मई से शुरू होनेवाली है। इस दौरान सरकार ने समर्थन मूल्य भी घोषित किया – है। जिसमें साधारण धान के लिए 2,369 रूपये प्रति क्विंटल तथा मक्के के लिए – 2,400 रूपये प्रति क्विंटल दाम निश्चित किए गए है। इन दरों के चलते किसानों को उत्पादन को उचित दाम मिलने की अपेक्षा है।
समर्थन मूल्य का लाभउठाने का आह्वान
खरीदी प्रक्रिया के अमल के लिए जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में विभिन्न खरीदी केंद्रो की व्यवस्था की गई है। धान के लिए 30 तथा मक्के की खरीदी 8 खरीदी केंद्र मंजूर किए गए है, इन केंद्रो के मार्फत किसानों द्वारा सीधे खरीदी की जानेवाली है। जिससे किसानों को अपने उपज की उचित जगह बिक्री सुलभहोनेवाली है। जिससे पात्र किसान समय पर पंजीयन कर सरकार के इस योजना का लाभलेने का आह्वान प्रशासन ने किया है।
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli: गोंडवाना यूनिवर्सिटी अपडेट: कुलपति डॉ. प्रशांत बोकारे के नेतृत्व में ‘वैद्य चिकित्सालय’ शुरू
गड़चिरोली में अनूठी पहल, गोंडवाना विवि ने स्थापित किया देश का पहला वैद्य चिकित्सालय
Gadchiroli News: गड़चिरोली में मनमाने बिजली बिल और स्मार्ट मीटर का विरोध, 25 जून को MSEDCL दफ्तर पर हल्लाबोल
HSRP Number Plate: 30 जून की उलटी गिनती शुरू, गड़चिरोली में 56% वाहन अब भी पुरानी नंबर प्लेट के भरोसे
ये भी पढ़े: गडचिरोली में पुलिस पहल से 79 साल बाद तुमरकोठी गांव में पहुंची बिजली, बदली ग्रामीणों की जिंदगी
2 माह तक जारी रहेंगे केंद्र
गड़चिरोली जिले में 1 मई से धान व मक्का खरीदी की प्रक्रिया प्रारंभ होनेवाली है। यह खरीदी प्रक्रिया 2 माह तक यानी 30 जून तक चलनेवाली है। जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए व्यापक समय मिलनेवाला है।
