गड़चिरोली में 2 नगर परिषद और 5 नगर पंचायतों को नेतृत्व करेंगी महिलाएं, नये चेहरों को मिलेगा मौका!
Gadchiroli News: गड़चिरोली जिले की 3 नगर परिषद और 9 नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के आरक्षण ड्रॉ में 7 पद महिलाओं के लिए आरक्षित। चुनावी हलचल बढ़ी, दिवाली से पहले महिला उम्मीदवारों में उत्साह।
- Written By: आकाश मसने
गड़चिरोली नगर परिषद (फोटो नवभारत)
Gadchiroli Municipal Council Reservation News: गड़चिरोली जिले में गड़चिरोली, देसाईगंज और आरमोरी ये तीन नगर परिषद होकर 9 नगर पंचायत है। हाल ही में जिला परिषद के अध्यक्ष पद के आरक्षण का ड्रा निकाला गया था। जिसमें गड़चिरोली जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर महिला राज होकर अब सोमवार को मुंबई स्थित मंत्रालय में राज्य समेत जिले के नगर परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण का ड्रा निकाला गया है।
गड़चिरोली जिले तीन नगर परिषद में से दो नगर परिषद पर महिला राज और एक नगर परिषद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इसके अलावा जिले की 9 नगर पंचायत में से 5 नगर पंचायतों पर महिला राज तो अन्य 4 नगर पंचायतों में अन्य प्रवर्ग के लिए आरक्षण का ड्रा निकला है।
सोमवार को नगर परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण का ड्रा निकलने के बाद दिवाली के पहले ही चुनावी हलचल तेज हो गयी है और नगराध्यक्ष पद के लिए राजनीतिक दलों की इच्छुक महिलाओं की उत्सुकता बढ़ गयी है। वहीं आने वाले दिनों जिले में 2 नगर परिषद और 5 नगर पंचायतों पर महिलाएं नेतृत्व करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
राउत की भविष्यवाणी: बंगाल में ममता और तमिलनाडु में स्टालिन की होगी सत्ता में वापसी, शाह को दी असम की सलाह
नागपुर: कोंढाली में दो बाल विवाह पर एक्शन, शोषण के आरोपी के मंसूबे नाकाम, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
बिनकर का तूफान, गड़चिरोली की धमाकेदार जीत, 16 ओवर में 206 रन चेज किए
लोनावला के पास एक्सप्रेसवे पर मरम्मत कार्य शुरू: पुरानी सड़क पर मोड़ा गया ट्रैफिक, लग सकता है लंबा जाम
नगर परिषद अध्यक्ष आरक्ष लिस्ट
| नगर परिषद | आरक्षण |
|---|---|
| आरमोरी | अनुसूचित जाति |
| देसाईगंज | ओपन (महिला) |
| गड़चिरोली | ओपन (महिला) |
नगर पंचायत अध्यक्ष आरक्षण लिस्ट
| नगर पंचायत | आरक्षण |
|---|---|
| कुरखेडा | अनुसूचित जाति |
| कोरची | अनुसूचित जाति (महिला) |
| अहेरी | अनुसूचित जाति (महिला) |
| धानोरा | अनुसूचित जाति (महिला) |
| सिरोंचा | अनुसूचित जनजाति (महिला) |
| भामरागड | ओपन (महिला) |
| एटापल्ली | ओपन |
| मुलचेरा | सर्वसाधारण |
| चामोर्शी | सर्वसाधारण |
नये चेहरों को मौका मिलने की उम्मीद
नगर परिषद और नगर पंचायत की समयावधि खत्म होने के बाद भी चुनाव की प्रक्रिया होने में विलंब होने के कारण राजनीतिक दलों में निराशा छा गयी थी। लेकिन चुनाव आयोग द्वारा चुनाव घोषणा करने के बाद राजनीतिक दल सक्रिय हो गये।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र निकाय चुनाव के लिए आरक्षण का हुआ ऐलान, 74 नगर पंचायतों में महिला बनेंगी मुखिया
वहीं जगह-जगह पर बैठक और सभाओं का आयोजन कर आगामी स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव में जीत हासिल करने के लिए रणनीति अपनाई जा रही है। ऐसे में अब सोमवार को नगर परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के आरक्षण का ड्रा होने के बाद चुनावी हलचल तेज हो गयी है।
अधिकत्तर नगर परिषद और नगर पंचायतों पर महिला राज होने से पिछले अनेक वर्षों से पार्टी के लिए एकनिष्ठा से कार्य करने वाली और अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक महिलाओं की उत्सृकता काफी बढ़ गयी है। इस बार नये चेहरों को मौका मिलेगा, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है। नगराध्यक्ष पद का दावेदार कौन होगा? यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
