- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Maharashtra Nagar Nikay Chunav Nagpur Reservations
नागपुर में SC-ST-OBC का जलवा, 29 नगर परिषद-पंचायतों में से 20 आरक्षित, महिलाओं का रहेगा दबदबा
- Written By: आकाश मसने
Nagpur News: महाराष्ट्र में नगर परिषद व नगर पंचायत अध्यक्ष पदों का आरक्षण घोषित। नागपुर जिले में अधिकांश पद एससी, एसटी, ओबीसी व महिला वर्ग के लिए आरक्षित, ओपन पुरुषों को सीमित अवसर।

सावनेर नगर परिषद कार्यालय (सोर्स: सोशल मीडिया)
Municipal Council President Reservations: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनावों की प्रक्रिया में अब विविध प्रवर्गों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। सोमवार को राज्यभर की नगर परिषदों व नगर पंचायतों के नगराध्यक्षों का आरक्षण घोषित किया। इनमें नागपुर जिले की 15 नगर परिषदों में 10 नगराध्यक्ष तो एससी, एसटी व ओबीसी प्रवर्ग के लिए आरक्षित हो गए।
5 नगर परिषद ओपन कैटगरी के लिए बचीं उनमें से 1 सावनेर ओपन महिला वर्ग के लिए आरक्षित हो गई। ओपन वर्ग सर्वसाधारण के लिए केवल 4 नगर परिषद ही बचीं हैं जिनमें पुरुषों को मौका मिल पाएगा।
नगर पंचायतों की बात करें तो 14 में से 10 नगराध्यक्ष एससी, एसटी, ओबीसी प्रवर्ग के लिए आरक्षित हुए। शेष 4 में ओपन वर्ग में 3 महिलाओं के लिए आरक्षित हो गए। केवल 1 मौदा नगर पंचायत ही ओपन वर्ग सर्वसाधारण के लिए शेष रही जिसमें पुरुष को मौका मिल सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
नई शिक्षा नीति के तहत नागपुर यूनिवर्सिटी में UG एडमिशन शुरू, जानें आवेदन से मेरिट तक पूरा शेड्यूल
नागपुर में सनकी युवक ने महिला पुलिसकर्मी और मासूम को बनाया बंधक, जान से मारने की दी धमकी
महाराष्ट्र में BJP-Congress जुबानी जंग तेज, वोटर लिस्ट से बकरीद तक, बावनकुले के बयान से गरमाई सियासत
नागपुर में राशन चावल गबन मामला गरमाया, विधानसभा में कुछ और, RTI में कुछ और?
आरक्षित प्रवर्ग में भी महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण है। एससी, एसटी, ओबीसी प्रवर्ग के लिए आरक्षित नगर परिषद व नगर पंचायत में 50 फीसदी नगराध्यक्ष महिलाएं ही होंगी।
इच्छुकों में निराशा, ले सकते हैं न्यायालय की शरण
चुनाव लड़ने के इच्छुकों में आरक्षण से निराशा देखी जा रही है। इस आरक्षण के बाद आगामी 2 दिनों में प्रभागों के आरक्षण की भी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिले की कुल 29 नगर परिषद व नगर पंचायतों में से 20 विविध प्रवर्गों के लिए आरक्षित हो गई हैं।
ओपन वर्ग की 9 में से 4 महिलाओं के लिए आरक्षित हो गई हैं। इससे इच्छुकों में निराशा देखी जा रही है। चर्चा है कि न्यायालय में आरक्षण की प्रक्रिया को चुनौती देने की तैयारी कुछ ने शुरू कर दी है। दिवाली के ठीक बाद चुनाव होने की पूरी संभावना है।
नगर परिषद में 6 ओबीसी
15 नगर परिषद में 6 ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हुई हैं जिनमें उमरेड, काटोल ओबीसी महिला, कन्हान-पिपरी, रामटेक, मोहपा, खापा ओबीसी सर्वसाधारण के लिए आरक्षित है। डिगडोह देवी, वानाडोंगरी एससी महिला और बूटीबोरी व कलमेश्वर एससी सर्वसाधारण के लिए आरक्षित हुई हैं। मोवाड़, सावनेर, नरखेड, कामठी और वाडी नगर परिषद ओपन वर्ग के लिए हैं जिनमें सावनेर ओपन महिला के आरक्षित हुई है।
यह भी पढ़ें:- पैसों के बिना नहीं होता काम…मंत्री बावनकुले ने सब रजिस्ट्रार ऑफिस में मारा छापा, मचा हड़कंप-VIDEO
नगर पंचायत में 7 एससी नगराध्यक्ष
नागपुर जिले की 14 नगर पंचायतों में से 7 एससी प्रवर्ग के लिए आरक्षित हुई है। निलडोह, गोधनी रेलवे, बेसा-पिपला, बहादुरा एससी महिला और येरखेड़ा, कांद्री-कन्हान, बिड़गांव तरोडी (बु.)-पांढुर्णा एससी सर्वसाधारण के लिए आरक्षित हैं।
भिवापुर व हिंगना नगर पंचायत एसटी महिला प्रवर्ग के लिए आरक्षित हुई हैं। कोंढाली में ओबीसी सर्वसाधारण वर्ग का नगराध्यक्ष होगा। कुही, पारशिवनी, महादुला ओपन महिला और एकमात्र मौदा नगर पंचायत ओपन सर्वसाधारण के लिए आरक्षित हुआ है।
6 पंचायत समितियों में होंगी महिला सभापति
नागपुर जिले की 13 पंचायत समितियों के सभापतियों के विविध प्रवर्गों का आरक्षण घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी कार्यालय स्थित बचत भवन सभागृह में आरक्षण के लिए लॉटरी निकाली गई।
चूंकि 50 फीसदी महिला आरक्षण है, इसलिए 13 में से 6 पंचायत समितियों की सभापति महिला होंगी। सावनेर में ओपन वर्ग महिला, भिवापुर में ओबीसी महिला, हिंगना में एसटी महिला, नागपुर ओबीसी, काटोल एससी व नरखेड़ पंस के लिए ओपन वर्ग महिला की लॉटरी निकली।
उपरोक्त पंचायत समितियों की सभापति महिलाएं होंगी। वहीं कामठी, कलमेश्वर व कुही पंचायत समिति ओपन वर्ग के लिए आरक्षित हुई हैं। पारशिवनी में एसटी सर्वसाधारण की लॉटरी लगी है। यहां महिला या पुरुष सभापति हो सकते हैं। रामटेक व मौदा ओबीसी सर्वसाधारण वर्ग के लिए आरक्षित हुई है। उमरेड पंस एससी सर्वसाधारण यानी जनरल वर्ग के लिए आरक्षित हुई है।
Maharashtra nagar nikay chunav nagpur reservations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














