Gadchiroli News In Hindi : कुरखेड़ा तहसील के मोहगांव ने एक नया आदर्श पेश किया है. गांव संगठन के महिलाओं ने एकजुटता और मुक्तिपथ के सहयोग से 20 वर्षों से गांव में शराब बिक्री पूर्णत बंद है. यह गांव अब शराब मुक्त गांव के रूप में पहचाना जाने लगा है. कुरखेड़ा शहर से 22 किमी दूरी पर सोनसरी ग्रापं अंतर्गत मोहगांव आता है. इस गांव की जनसंख्या 300 से 350 के आसपास है.
इस आदिवासी बहुल गांव में एक समय महुआ फूल की शराब बेची जाती थी. शराब बिक्री के कारण गांव की शांति भंग हो रही थी. और महिलाओं को व्यापक परेशानी हो रही थी. इस स्थिति को देखते हुए गांव की महिलाओं ने एकजुट होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया. स्थिति को सुधारने महिलाओं ने गांव संगठन की स्थापना की. केवल प्रस्ताव लेकर न रुकते हुए महिलाओं ने प्रत्यक्ष कृति की शुरुआत की.
संगठन की महिलाओं ने गांव में शराब विक्रेताओं के अड्डों पर छापा मारकर शराब व सड़वा नष्ट किया. फिर से शराब न बेचने की कड़ी चेतावनी दी गई. शराब बिक्री रोकने के लिए गांव संगठन ने कड़े नियम लागू किए है. गांव में कोई शराब बेचते हुए पाए जाने पर उसे गांव से बहिष्कृत करने का निर्णय लिया गया. महिलाओं के निरंतर प्रयासों से आज गांव में एक शराब की एक बूंद भी नहीं बेची जाती है. अब महिलाएं पड़ोसी गांव की शराब बिक्री रोकने के लिए भी प्रयास शुरू किए है. 9 जीजीपी 16