- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Kurkheda Sand Scam Fake Gramsevak Id Gharkul Beneficiaries
गड़चिरोली: कुरखेड़ा में बड़ा रेत घोटाला; ग्रामसेवक की फर्जी ID से लाभार्थियों की 400 ब्रास रेत ठेकेदार को बेची
Gadchiroli News: कुरखेड़ा में घरकुल लाभार्थियों के लिए आरक्षित 400 ब्रास रेत निजी ठेकेदार को डायवर्ट करने का सनसनीखेज मामला। ग्रामसेवक की फर्जी आईडी का इस्तेमाल कर प्रशासन को लगाया चूना।

Gadchiroli Illegal Mining News: गड़चिरोली सरकार की नई नीति 2025 को ताक पर रखते हुए गरीबों के घरकुल का सपना चकनाचूर करने वाला मामला जिले की कुरखेड़ा तहसील में उजागर हुआ है। आरोप है कि घरकुल लाभार्थियों के लिए आरक्षित रेत, राजस्व विभाग की मिलीभगत से एक निजी ठेकेदार तक पहुंचाई गई।
सूचना के अधिकार के तहत सामने आए इस मामले में एक ग्रामसेवक की महाखनिज आईडी फर्जी तरीके से तैयार कर करीब 400 ब्रास रेत उठाए जाने का खुलासा हुआ है।
बताया जा रहा है कि कुरखेड़ा तहसील के गुरनोली स्थित सती नदी तट से यह रेत अवैध रूप से निकाली गई। प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग करते हुए “द यूनिक एंटरप्राइजेस, दिल्ली” नामक कंपनी को एकलव्य स्कूल के निर्माण कार्य के लिए यह रेत पहुंचाई गई।
सम्बंधित ख़बरें
SSC Result: गड़चिरोली की छात्राओं ने दिखाई शानदार सफलता, 42 स्कूलों का 100% रिजल्ट
Bhandara-Gondia MP: सांसद डॉ. प्रशांत पडोले के 2 साल बेमिसाल; संसद में 100% उपस्थिति और विकास कार्यों की झड़ी
Medicines Buffer Stock: मानसून से पहले स्वास्थ्य अलर्ट; दुर्गम गांवों के लिए दवाओं का बफर स्टॉक अनिवार्य
Gadchiroli Police Recruitment: नागपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, भर्ती में कॉमन मेरिट नहीं; आरक्षण नियम बरकरार
दस्तावेजों में करीब 3 लाख रुपये राजस्व जमा दिखाया गया है, लेकिन संबंधित ग्राम पंचायत को इस पूरे मामले की कोई जानकारी नहीं होने की बात सामने आई है। वहीं, इस प्रकरण में तहसीलदार की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। बिना जिलाधिकारी की पूर्व अनुमति के लाइसेंस जारी किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं।
इस संबंध में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष नासीर हाशमी ने जिलाधिकारी अविश्यांत पंडा से शिकायत की है।
जांच कर कार्रवाई का आश्वासन
शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कराया गया है। सभी पहलुओं की जांच कर कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। आगे आरक्षित रेतघाट से जिलाधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना किसी भी सरकारी कार्य के लिए रेत की मंजूरी नहीं दी जाएगी। इस संबंध में महाखनिज प्रणाली में प्रावधान लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। ( इमरान शेख, जिला खनिकर्म अधिकारी, गड़चिरोली)
Gadchiroli kurkheda sand scam fake gramsevak id gharkul beneficiaries
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अगर आप भी जाते हैं हमेशा नेपाल, तो पहले जान लें ये नया नियम… वरना लौटना पड़ सकता है बॉर्डर से वापस
May 09, 2026 | 10:18 PM98.6% के साथ रिया रोशन बनीं नंबर-1, RMDIS का रिजल्ट देख हर कोई हैरान
May 09, 2026 | 10:18 PMलाडली को डबल झटका, अब 65 लाख फर्जी लाभार्थियों से सरकार वसूलेगी पैसा
May 09, 2026 | 10:15 PMIPL में जोफ्रा आर्चर की खराब गेंदबाजी, 1 ओवर में लुटाए इतने एक्स्ट्रा रन कि बन गया इतिहास का सबसे बुरा रिकॉर्ड
May 09, 2026 | 10:07 PMकौड़ियों के दाम बिका प्याज, 73 बोरी बेचने के बाद किसान को मिले महज 400 रुपए
May 09, 2026 | 09:57 PMकुंभ तैयारियों को मिली रफ्तार, पेंट माय सिटी अभियान, डिजिटल सुविधाएं और बुनियादी ढांचा प्रस्तावों को मंजूरी
May 09, 2026 | 09:35 PMGT vs RR: कप्तान गिल औस साई की विस्फोटक पारी, गुजरात ने राजस्थान के सामने रखा 230 रनों का टारगेट
May 09, 2026 | 09:26 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM














