- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Khamabada Village Women Patrol Against Illegal Liquor
Gadchiroli Khambada: महिलाओं ने गश्त कर रोकी अवैध शराब बिक्री, 18 माह से कायम शराबबंदी
गड़चिरोली जिले के धानोरा तहसील के खांबाडा गांव में महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गश्त शुरू की है। गांव में करीब 18 महीनों से शराबबंदी कायम है।

गड़चिरोली, ब्यूरो. धानोरा तहसील के खांबाडा गांव के मुक्तिपथ गांव संगठन की महिलाओं ने शराब विक्रेताओं को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए व परिसर में गश्त कर अवैध शराब बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाई है. अब गांव में शराब की एक भी बूंद भी नहीं आने देंगे, ऐसी भूमिका महिलाओं ने ली है.
यहां की महिलाओं ने विगत 18 माह से गांव में कड़ी शराबबंदी लागू की है. केवल घोषणा न करते हुए, प्रत्यक्ष कृति से महिलाओं ने शराबबंदी कायम की है. . कुछ माह पूर्व खांबाडा गांव अवैध शराब बिक्री का केंद्र बना था. घर के युवा तथा पुरुष शराब की लत में फंसने से पारिवारिक विवाद निर्माण हो रहे थे. इसका झटका घर की महिलाओं को लग रहा था. इस स्थिति को बदलने के लिए गांव की महिलाओं ने एकजुट होने का निर्णय लिया.
इस लड़ाई में मुक्तिपथ तहसील टीम ने महिलाओं को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन किया. बैठक का सत्र शुरू हुआ, महिलाओं ने केवल केवल कागजों पर प्रस्ताव न लेते हुए प्रत्यक्ष कृति प्रारूप तैयार किया. संदिग्ध हलचलों में नजर रखने के लिए महिलाओं के गुट ने गांव में गश्त करना शुरू किया. अवैध रूप से शराब की बिक्री करने पर सीधे पुलिस के हवाले करेंगे, ऐसी चेतावनी महिलाओं ने अवैध शराब विक्रेताओं को दी. गांव में रैली निकालकर शराब विक्रेताओं को चेतावनी दी गई. इस मुहिम को ग्रामीणों का व्यापक प्रतिसाद मिला. अब करीब डेढ़ वर्ष पूर्ण हुए है, गांव में एक भी शराब का अड्डा शुरू नहीं है. जिससे घर के विवाद थमे है, गांव में शांति स्थापित हुई है.
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli में आग का कहर: रात में घर जला, तीन परिवार सड़क पर आए
Gadchiroli Protest: ओबीसी जातिवार जनगणना की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन
CRPF Raising Day: गड़चिरोली में 87वें स्थापना दिवस पर जवानों ने किया रक्तदान
Gadchiroli Bhamragad Villages: सड़क और बिजली के अभाव में परेशान आदिवासी ग्रामीण
Gadchiroli khamabada village women patrol against illegal liquor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
एलिस पेरी ने रचा इतिहास, महिला टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाली ऑस्ट्रेलिया की पहली खिलाड़ी बनी
Mar 07, 2026 | 05:29 PMअब YouTube पर ही होगी चैटिंग, नया DM फीचर आया तो WhatsApp-Instagram की बढ़ सकती है टेंशन
Mar 07, 2026 | 05:27 PMLPG Price Hike: गैस 60 रुपये महंगी, तेल कंपनियों ने 21 दिन का बुकिंग लॉक-इन लागू किया
Mar 07, 2026 | 05:17 PM‘महाराजस्व अभियान’ से प्रशासन अब जनता के द्वार, येवला में 1646 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ
Mar 07, 2026 | 05:17 PMGondia News: बंजारा समाज को आदिवासी वर्ग में शामिल करने के विरोध में मोर्चा
Mar 07, 2026 | 05:14 PMठाणे में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर अंधाधुंध फायरिंग, एनकाउंटर के बाद हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; इलाके में दहशत
Mar 07, 2026 | 05:13 PMटाटा एस में ठूंसकर ले जाए जा रहे थे 6 गोवंश, एलसीबी ने घेराबंदी कर पकड़ा; 1.96 लाख का माल जब्त
Mar 07, 2026 | 05:08 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा जाने को लेकर नीतीश के समर्थन में आए पप्पू यादव, बोले- वो वादों और सिद्धांतों के प्रति ईमानदार व्यक्ति
Mar 07, 2026 | 02:05 PM
एक सोशल मीडिया पोस्ट और…आधी रात को भड़क उठा खंडवा, पोलिस स्टेशन पर जमकर हुआ बवाल, जानें क्या है पूरा मामला
Mar 06, 2026 | 01:51 PM
Nitish Kumar के बाद कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, भाजपा के इन तीन नामों की चर्चा तेज
Mar 05, 2026 | 10:09 PM
नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM











