Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CEO सुहास गाडे का मास्टरप्लान: गड़चिरोली की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन पायलट’, खेती के साथ मिलेगा शानदार रोजगार

Gadchiroli Agriculture Drone Project: गड़चिरोली में ड्रोन से होगी खेती! जिला परिषद ने शुरू किया हाईटेक छिड़काव प्रोजेक्ट। मजदूरों की कमी होगी दूर और 90% पानी की होगी बचत।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Mar 22, 2026 | 10:24 AM

जिले में हाइटेक खेती को बढ़ावा (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Drone Pilot Training for Women SHG: गड़चिरोली जिले में खेती को आधुनिक तकनीक से जोड़कर जिला परिषद के कृषि विभाग ने ‘कृषि ड्रोन’ के माध्यम से खाद व कीट नाशकों के छिड़काव का पथदर्शी उपक्रम शुरू किया है। इस माध्यम से जिले में जिला परिषद प्रशासन द्वारा हाइटेक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

जिले के दुर्गम व नक्सल प्रभावित क्षेत्र के किसानों तक तकनीक पहुंचाकर खेती को अधिक कार्यक्षम तथा सुरक्षित करने के उद्देश्य से जिला परिषद के कृषि विभाग ने खेती को आधुनिकता की जोड़ देने का प्रयास कर रही है। जिसके तहत जिले में ड्रोन के माध्यम से कीट नाशक व खाद के छिड़काव का प्रयोग किया जा रहा है।

जिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुहास गाडे के प्रयासों से तथा मार्गदर्शन में यह नाविन्यपूर्ण प्रकल्प चलाया जा रहा है। इस उपक्रम के तहत किसान गुटों को प्राथमिकता दी जा रही है। जिले के किसान उत्पादक कंपनियां व महिला बचत गुटों को ड्रोन खरीदी के लिए अनुदान व तकनीकी सहयोग किया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

अशोक खरात की बढ़ी मुश्किलें: 100 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो आए सामने, तीन और महिलाओं ने दर्ज कराई शिकायत

खाड़ी देशों में तनाव का बाजार में पड़ा असर, यवतमाल में किसानों पर पड़ी मार, सामूहिक आंदोलन का किया ऐलान

यवतमाल में रूह कंपा देने वाली वारदात! बोरे में बंद मिला 6 साल की शिवानी का शव; गांव के हर घर की हुई तलाशी

स्वच्छता अभियान को गति: कन्नड़ नगर परिषद ने अपनाई ICT तकनीक, कचरा संकलन पर होगी सख्त निगरानी

इस माध्यम से किसानों को व्यापक लाभ मिलने वाले है। जिसमें मजदूरों की किल्लत पर प्रभावी उपाय है, साथ ही कम खर्च में अधिक क्षेत्र में शीघ्र छिड़काव का कार्य पूर्ण होगा। वहीं विषैले कीट नाशकों के संपर्क के कारण होने वाली दुर्घटना से संरक्षण मिलेगा, किसानों का उत्पादन बढ़ने में मदद मिलेगी।

दुर्गम क्षेत्रों में मिलेगी सेवा

  • इस दौरान स्थानीय युवक व महिला बचत गुटों को ‘ड्रोन पायलट’ के तौर पर प्रशिक्षण देकर रोजगार निर्मिति की जाने वाली है।
  • इस दौरान धान फसलों पर ‘तुड़तुड़ा’ (प्रमुख कीट) व अन्य कीटों के नियंत्रण के लिए प्रभावी छिड़काव किया जाने वाला है।
  • वहीं इस ड्रोन केंद्र के माध्यम से दुर्गम क्षेत्र में सेवा दी जाने वाली है। जिस खेत में जाना कठिन है, ऐसे क्षेत्र में ‘घुमंतू ड्रोन केंद्र’ किसानों के खेत पर सेवा देने वाले है।

कीट नाशक की होगी बचत

परंपरागत छिड़काव पद्धति में पानी व दवाइयों का व्यापक बर्बादी होती है। लेकिन ड्रोन तकनीक के चलते करीब 90 प्रश पानी की बचत तथा 25 प्रश कीट नाशकों की बचत होने वाली है। और यह छिड़काव व्यापक अचूक व प्रभावी होगा। ऐसी बात कृषि विभाग ने सूचित की है।

यह भी पढ़ें – मेलघाट में फिर खेला! कांग्रेस के दिग्गज नेता की भाजपा विधायक संग फोटो वायरल, नजदीकियों ने पार्टी के उड़ाए होश

यह उपक्रम परिवर्तनकारी : गाडे

इस दौरान जिप के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुहास गाडे ने कहा कि कृषि ड्रोन के इस आधुनिक तकनीक आधारित उपक्रम के कारण जिले में हाइटेक खेती को गति मिलेगी। वहीं खेती अधिक आधुनिक, सुरक्षित व कार्यक्षम बनने में मदद मिलेगी। वहीं दुर्गम क्षेत्र के किसानों के लिए यह उपक्रम परिवर्तनकारी साबित होगा। वहीं महिला बचत गुट के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

आधुनिक खेती को नई दिशा : खोमणे

गड़चिरेाली जिले में वर्ष 2024-25 में 2 महिला बचत गुटों को ड्रोन खरीदी के लिए अनुदान दिए गए है। उन्हें ड्रोन चालक का प्रशिक्षण भी दिया गया है। जिससे जिले के कृषि क्षेत्र में आधुनिकता को नई दिशा मिल रही है, ऐसी जानकारी कृषि विकास अधिकारी किरण खोमणे ने दी।

Gadchiroli high tech farming agriculture drone spraying suhas gade zp initiative

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 22, 2026 | 10:24 AM

Topics:  

  • Gadchiroli
  • Gadchiroli News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.