महाराष्ट्र में बंद हुए कई Petrol Pump, महंगाई में कमर तोड़ने के लिए आज फिर से बढ़ गई पेट्रोल की कीमत
Petrol Diesel Shortage: महाराष्ट्र में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें और बंद पंपों की खबरों के बीच लोगों में दहशत का माहौल है। हाल ही में सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें (सौ. सोशल मीडिया )
Petrol Diesel Shortage Rumours News: देश में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ने से जनता त्रस्त है लेकिन बढ़े दाम के बाद भी इसकी उपलब्धता को लेकर संशय के बादल मंडराने लगे हैं।
इसकी वजह यह है कि देश के कई राज्यों के कुछ हिस्सों में पेट्रोल पंपों पर ताला लग गया है जिससे जनता के बीच दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है। हालांकि पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने अपनी नियमित प्रेस वार्ता में कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है। किसी भी राज्य के किसी भी पेट्रोल पंप पर ड्राई-आउट या फिर पेट्रोल-डीजल खत्म होने की कोई सूचना नहीं है।
5 दिन में दूसरी बार सरकार ने बढ़ाए दाम
इस हफ्ते में दूसरी बार सरकार के द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। बताया जा रहा है कि पेट्रो 86 पैसे और डीजल में 83 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। पिछले 5 दिनों में पेट्रोल लगभग 4 रूपये महंगा हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
लोनावला के पास भीषण लैंडस्लाइड: मुंबई-पुणे रेल मार्ग पूरी तरह ठप, 17 ट्रेनें रद्द और 31 के रूट बदले
कब शुरू होगा मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक? लैंडस्लाइड के बाद मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने किया मुआयना, दिया ये अपडेट
मुंबई में आसमानी आफत, पहले फटे बादल और अब भूखे रहने की नौबत, डब्बेवालों के फैसले से संकट में मुंबईकर
मनोरी बीच पर विदेशी जहाज का संकट, तूफानी लहरों के बीच फंसी शिप, कोस्ट गार्ड और नौसेना अलर्ट
हालांकि उधर, महाराष्ट्र से लेकर बिहार और उप्र से लेकर गुजरात तक कई राज्यों के कुछ हिस्सों से यह सूचना सामने आ रही है कि वहां पर पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लग रही हैं। इसकी वजह यह है कि इन राज्यों के कुछ हिस्सों में पेट्रोल पंप बंद होने या उन पर ताला लगने की सूचना सामने आ रही है। खासकर महाराष्ट्र और उप्र में यह समस्या बड़ी करार दी जा रही है। कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के लिए लड़ाई होने की सूचना भी सामने आ रही है।
ये भी पढ़ें :- Ashok Kharat Money Laundering: विदेश भागने की फिराक में था ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात, SIT जांच में बड़ा खुलासा
पर्याप्त कदम उठा रही सरकार
पेट्रोलियम मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि यह संभव हो सकता है कि कुछ राज्यों में सप्लाई देर से पहुंच रही हो लेकिन सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति को निर्वाध बनाए रखने के लिए पर्याप्त खत्म उठाए जा रहे हैं।
पश्चिम एशिया संकट की वजह से निश्चित तौर पर कुछ समस्या हो रही है। ऐसे में सार्वजनिक वाहन अपनाने, वर्क फ्रॉम होम नीति लागू करना बेहतर कदम हैं लेकिन कुछ लोग इसे बड़ी समस्या मानकर पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक रूप से टंकी फुल कराने और ड्रम आदि में तेल लेने का कार्य कर रहे हैं। मंत्रालय गाड़ी की टंकी फुल कराने से किसी को नहीं रोक सकता है लेकिन ड्रम या किसी डिब्बे आदि में पेट्रोल-डीजल नहीं देने के सख्त निर्देश फिर से जारी किए गए हैं।
