-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Gotatola Pregnant Woman Rescue
गर्भवती को चारपाई से 3 किमी दूर एंबुलेंस तक पहुंचाया, गड़चिरोली में खुली प्रशासन के दावों की पोल
- Written By: आकाश मसने
Gadchiroli News: गड़चिरोली के गोटाटोला गांव में गर्भवती रूनीता दुग्गा की जान स्वास्थ्यकर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों ने जंगल पार कर बचाई। महिला और शिशु दोनों सुरक्षित है।

गर्भवती महिला को चारपाई पर ले जाते परिजन (फोटो नवभारत)
Gadchiroli Health Services News: गड़चिरोली जिले की आदिवासी बहुल और अतिदुर्गम क्षेत्र में बसी एटापल्ली तहसील के गोटाटोला गांव की घटना से सरकार और प्रशासन के सभी दावों को विफल कर दिया है। मंगलवार को सुबह गर्भवती माता रूनीता दुग्गा (20) को प्रसूति पूर्व अचानक चक्कर आने से गंभीर स्थिति निर्माण हो गयी। यह माता रेकनार (कसनसूर) निवासी होकर प्रसूति के लिए वह कुछ दिन पहले जारावंडी अंतर्गत गोटाटोला गांव में आई थी।
घटना की जानकारी मिलते ही गोटाटोला की आशा वर्कर तत्काल जारावंडी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क किया। यह जानकारी मिलते ही समुदाय स्वास्थ्य अधिकारी गजानन शिंदे ने अपनी वैद्यकीय टीम और एम्बुलेंस को लेकर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन गोटाटोला की ओर जाने वाले 3 किमी सड़क की हालत काफी विकट होने के कारण कच्ची सड़क के कारण एम्बुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाई।
3 किमी चारपाई पर लेटाकर पहुंचाया
ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य कर्मचारियों को साहस दिखाते हुए कुछ किमी पैदल चलकर जंगल का मार्ग पार किया और गर्भवती माता तक पहुंचे। मामले की गंभीरता समझते हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों की स्थानीय नागरिकों की सहायता से गर्भवती माता को चारपाई पर लेटाकर 3 किमी दूर एम्बुलेंस तक पहुंचाया।
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli News: गड़चिरोली में धान की बुआई अंतिम चरण में, किसानों की नजर अब मानसून पर
Gadchiroli News: गडचिरोली में महाराष्ट्र बंद का व्यापक असर, छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन और रैलियां
खाट-स्ट्रेचर का सहारा! गड़चिरोली के दुर्गम कोईंदूल गांव में स्वास्थ्यकर्मियों की जांबाजी से टला बड़ा हादसा
Gadchiroli News: गड़चिरोली में CPI ने सौंपा ज्ञापन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठाई मांग
इसके बाद महिला की जान बचाने के लिए जारावंडी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर तत्काल वैद्यकीय उपचार शुरू किया गया। जिससे माता व शिशु सुरक्षित होने की जानकारी वैद्यकीय अधिकारी ने दी।
एक तरफ सरकार और प्रशासन द्वारा जिले के आखिरी छोर तक सुविधा पहुंचाने की बात कही जा रही है। लेकिन वास्तविक में अब तक दुर्गम क्षेत्र के गांवों तक पक्की सड़क नहीं पहुंच पायी है। यदि गर्भवती माता को समय पर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पाती तो, शायद उसे अपनी जान भी गंवानी पड़ सकती थी। सड़क के अभाव में गर्भवती माता को चारपाई का सहारा लेना पड़ने से परिसर के नागरिकों में तीव्र रोष व्याप्त है।
ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
गोटाटोला गांव में सड़क की समस्या को लेकर इससे पहले भी ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराने का प्रयास किया था। स्वतंत्रता दिवस पर सभी ग्रामीण एटापल्ली के उपविभागीय अधिकारी कार्यालय के सामने आंदोलन करने का निर्णय लिए थे।
गुटविकास अधिकारी गांव में पहुंचकर सड़क का निर्माण करने का आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन नहीं किया था। जिसके बाद केवल सड़क पर मुरुम बिछाकर मरम्मत की गई।
यह भी पढ़ें:- NCP में तनातनी! प्रफुल पटेल की नाराजगी से गई पाटिल की कुर्सी, नाईक बने गोंदिया के नए पालकमंत्री
कुछ दिन बाद समस्या जस की तस हो गयी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुन: इस मामले की ओर तहसील प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराया। बावजूद इसके सड़क का निर्माण नहीं किया गया। जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली के प्रति ग्रामीणों में तीव्र नाराजगी व्याप्त होकर अब ग्रामीणों ने तीव्र आंदोल करने की चेतावनी दी है।
सड़क कार्य मंजूर करने की मांग
गोटाटोला गांव में सड़क निर्माण करने की मांग पिछले अनेक वर्षों से प्रलंबित है। सरकार और प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराने के बाद भी पक्की सड़क का निर्माण नहीं किए जाने के कारण बारिश के दिनों में ग्रामीणों को सर्वाधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन दिनों कीचड़ से भरे मार्ग से आवागमन करने की नौबत आ पड़ी है। जिससे तत्काल सड़क का कार्य मंजूर करने की मांग क्षेत्र के नागरिकों ने की है।
Gadchiroli gotatola pregnant woman rescue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बारिश के बीच रंग-बिरंगे रेनकोट पहन हाथ पकड़कर स्कूल जा रहे थे तीन नन्हे बच्चे, वीडियो वायरल
Jul 24, 2026 | 06:52 PMहमें न्यायवाला चाहिए चाय वाला नहीं… मुंबई में बना जंतर मंतर-2, उमड़ा युवाओं का सैलाब, देखें Video
Jul 24, 2026 | 06:52 PMइलाहाबाद विश्वविद्यालय में बनेगा टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर, युवा उद्यमियों के लिए 5 करोड़ की परियोजना मंजूर
Jul 24, 2026 | 06:51 PM‘जन नायकन’ की दमदार ओपनिंग के बीच चर्चा में आया थलपति विजय का ट्रैक रिकॉर्ड, शुरुआती 7 फिल्मों में 6 थीं फ्लॉप
Jul 24, 2026 | 06:51 PMसलाइन की जगह मरीज को लगा दी पानी की बोतल; डिंडौरी जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही पर कलेक्टर सख्त
Jul 24, 2026 | 06:45 PMठाणे: संस्कृती फाउंडेशन का भव्य आयोजन, नृत्यरंग 2026 में नृत्यों की जुगलबंदी ने मोहा दर्शकों का मन
Jul 24, 2026 | 06:44 PMधर्मेंद्र प्रधान नहीं हटे तो PM मोदी से भी इस्तीफा मांगेंगे! CJP चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
Jul 24, 2026 | 06:42 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














