-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia Health Centers Staff Shortage Tribal Areas
गोंदिया में डाॅक्टरों की कमी, गांवों में लड़खड़ा रही स्वास्थ्य सेवाएं, मरीज हो रहे परेशान
- Written By: आकाश मसने
Gondia News: गोंदिया जिले के 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और 260 उपकेंद्रों में डॉक्टर व कर्मचारियों की भारी कमी, जिससे ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

गोंदिया का अस्पताल (फोटो नवभारत)
Gondia Health Services: गोंदिया जिला परिषद स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी 8 तहसीलों में कुल 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चलाए जाते हैं। इन स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को दवा उपलब्ध कराई जाती है। वर्तमान में वायरल बुखार का माहौल है और जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रतिदिन 100 से 150 मरीजों की जांच की जा रही है।
40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में कुल 260 प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों में चिकित्सा अधिकारियों सहित सैकड़ों स्वास्थ्य सेविकाओं के पद रिक्त है। जिससे स्वास्थ्य सेवा पर असर पड़ रहा है।
गोंदिया जिला नक्सलग्रस्त व आदिवासी दुर्गम क्षेत्र के नाम से जाना जाता है। यहां स्थित नागरिक खेती व रोजगार पर निर्भर है। आदिवासी नागरिक के लिए निजी अस्पतालों में इलाज करना मुमकिन नहीं है। ऐसे में इस इलाके की स्वास्थ्य सेवाएं सरकारी अस्पताल पर निर्भर है। लेकिन स्वास्थ्य केंद्र में दूर-दूर तक सुविधा व व्यवस्था उपलब्ध नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
Gondia News: गोंदिया में अतिक्रमण पर नगर परिषद की सख्ती, 31 जुलाई के बाद शुरू होगी कार्रवाई
एमपी फोर्टिफाइड राइस स्कैम: गोंदिया के अन्य मिल मालिकों पर भी मंडराया गिरफ्तारी का खतरा; SIT की जांच तेज
आंगनवाड़ी के खाने में बड़ा बदलाव! अब अरहर खिचड़ी की जगह मिलेगा टेस्टी वेज पुलाव, जानें पूरी डिटेल्स
गोंदिया जिला परिषद स्कूलों के बच्चे रहेंगे भूखे? पोषण आहार का स्टॉक खत्म होने की कगार पर, मिड-डे मील पर संकट
पिछले कुछ वर्षों से डॉक्टर व कर्मचारियों की कमी के कारण ग्रामीण इलाकों की स्वास्थ्य सेवा लड़खड़ा गई है। जिले में आज भी आदिवासी क्षेत्र स्वास्थ्य सुविधाओं से जूझ रहे है।
महिला अस्पताल पर ज्यादा बोझ
गोंदिया के बीजीडब्ल्यु महिला अस्पताल में हर साल 7,000 से ज्यादा गर्भवती महिलाएं बच्चों को जन्म देती हैं। गर्भवती महिलाओं के प्रसव का 90 प्रतिशत बोझ अकेले बीजीडब्ल्यु महिला अस्पताल पर है। महिला अस्पताल में अन्य महिलाओं और बच्चों का भी इलाज होता है। यह अस्पताल गरीब गर्भवती महिलाओं के लिए एक वरदान है।
यह भी पढ़ें:- राहत पैकेज से गोंडपिपरी बाहर, कांग्रेस ने किया चक्काजाम आंदोलन, सरकार काे बताया लोकतंत्र विरोधी
सभी परीक्षण नहीं हो पाते
विदर्भवादी नेता छैलबिहारी अग्रवाल ने कहा कि इस दौर में भी अनेक सरकारी अस्पतालों में कर्मचारियों की भारी कमी है। इस वजह से रोगियों को निजी डॉक्टरों से परीक्षण कराने पड़ते हैं। कई बार सरकारी सेवा में कार्यरत डाक्टर अनदेखी करते हैं, तो कई बार सरकारी डाक्टर संसाधनों के अभाव में भी बेहतर काम नहीं कर पाते हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठना लाजमी
गोंदिया निवासी आदेश शर्मा ने कहना है कि जिले में आबादी की जरूरत के हिसाब से स्वास्थ्य सेवाएं दयनीय स्थिति में हैं। इस दौर में जब गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए अस्पतालों में स्ट्रेचर जैसी मूलभूत सुविधाएं न मिल पाएं, तो स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठना लाजमी है।
बुनियादी सेवाएं उपलब्ध करें
वीएसएस ग्रुप अध्यक्ष धरम खटवानी ने कहा कि इस प्रगतिशील दौर में भी ऐसी अनेक मामले प्रकाश में आए हैं कि अस्पताल की ओर से गरीब मरीज के शव को घर पहुंचाने के लिए एंबुलेंस तक उपलब्ध नहीं कराई जाती। अनेक डॉक्टर गांवों की तरफ रुख नहीं करते हैं। स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का खमियाजा ज्यादातर बच्चों, महिलाओं और बूढ़े लोगों को उठाना पड़ रहा है। महिलाओं को भी बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।
Gondia health centers staff shortage tribal areas
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Varanasi: अधिवक्ताओं का ज्ञापन, विपक्षी नेताओं पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई और NIA जांच की मांग
Jul 24, 2026 | 07:33 PM‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 14वें दिन भी नहीं थमी कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा 185.39 करोड़
Jul 24, 2026 | 07:28 PMMathura: अध्यापिका की शिकायत पर महंत को पुलिस ने किया गिरफ्तार; परखम चौकी पर सैकड़ों ग्रामीणों ने किया हंगामा
Jul 24, 2026 | 07:17 PMबेटिकट रेल यात्रियों पर मध्य रेलवे का बड़ा एक्शन, पहली तिमाही में वसूला ₹101 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्माना
Jul 24, 2026 | 07:15 PMटीकमगढ़: अवैध खनन रोकने पहुंचे नायब तहसीलदार पर रेत माफिया का हमला, सरकारी गाड़ी में भी की तोड़फोड़
Jul 24, 2026 | 07:02 PMफ्यूजन क्लासरूम एडुटेक का IPO 31 जुलाई को खुलेगा, ₹151-₹159 प्राइस बैंड तय, जानें इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल
Jul 24, 2026 | 07:00 PMदिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संसद चलो मार्च की NIA जांच से इनकार, कहा- यह अदालत का विषय नहीं
Jul 24, 2026 | 06:57 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














