Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gadchiroli News: फॉरेस्ट अफसरों की लापरवाही ने करवा दिया लाखों का नुकसान, लकड़ी डिपो के अग्निकांड ने किया हैरान!

गुरुवार को सुबह गड़चिरोली जिला मुख्यालय समीपस्थ बोदली गांव के जंगल में आग लग गई। जो कि बीच दोपहर के समय देखते ही देखते पोटेगांव बायपास मार्ग पर स्थित वनविभाग के लकड़ी डिपो तक पहुंच गई।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Apr 17, 2025 | 10:07 PM

लकड़ी डिपो में लगी आग (नवभारत- ब्यूरो)

Follow Us
Close
Follow Us:

गड़चिरोली: गड़चिरोली शहर के पोटेगांव मार्ग पर स्थित वनविभाग के लकड़ी डिपो में गुरुवार को दोपहर के समय अचानक आग लग गई। जिसमें लकड़ी डिपो के करीब 5 से 10 बीट जलकर राख हो गये। जिसमें डिपो का लाखों रुपयों को नुकसान होने की की बात सामने आ रही है।

लकड़ी डिपो को आग लगने की जानकारी मिलते ही कार्यरत वनाधिकारी और कर्मचारियों ने तत्काल नगर परिषद के दमकल वाहन को घटनास्थल पर बुलाकर आग पर काबू पाया। जिसके कारण बड़ा नुकसान टल गया। एक तरफ वनविभाग द्वारा जंगल में लगने वाली दावानल की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रत्येक वनविभाग में वनाधिकारी और कर्मचारियों के दस्ते गठित किये गये है।

वहीं, वनविभाग द्वारा जंगल में आग न लगाने संदर्भ में नागरिकों में जनजागृति भी की जा रही है। लेकिन गड़चिरोली जिला मुख्यालय में मुख्य वनसंरक्षक कार्यालय, उपवनसंरक्षक कार्यालय होने बाद भी इन कार्यालय समीप वनविभाग के लकड़ी डिपो को आग लगने से कार्यरत अधिकारी और कर्मचारियों के कार्यप्रणाली पर प्रश्न उपस्थित किया जा रहा है।

कैसे डिपो तक पहुंची आग?

गुरुवार को सुबह गड़चिरोली जिला मुख्यालय समीपस्थ बोदली गांव के जंगल में आग लग गई। ऐसे में हवा चलने के कारण हवा के साथ ही आग भी फैलने लगी। इस बीच दोपहर के समय देखते ही देखते आग पोटेगांव बायपास मार्ग पर स्थित वनविभाग के लकड़ी डिपो तक पहुंच गई। जहां पर रखी जलाऊ लकड़ियों को आग ने अपने चपेट में लिया। और आग तीव्र रूप धारण करने के कारण परिसर के 5 से 10 लकड़ा बीट जलकर राख हो गये।

वन अधिकारियों की लापरवाही

गड़चिरोली के काष्ठ भंडार में बड़ी मात्रा में कीमती और जलाऊ लकड़ियां रखी है। करीब 3 किमी के दायरे में यह लकड़ा बीट रखा गया है। वर्तमान में ग्रीष्मकाल के दिन शुरू होकर इन दिनों में जंगल में आग लगना आम बात है। ऐसे में काष्ठ भंडार क्षेत्र में सुरक्षा के उपाय करना जरूरी था। लेकिन इस मामले की ओर वनाधिकारियों द्वारा अनदेखी की गई। हालांकि समय रहते आग पर ध्यान दिया गया, अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। काष्ठ भंडार में हमेशा वनकर्मी और मजदूरों की आवाजाही रहने के बाद भी लकड़ा बीट को आग लगने से आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

तत्काल आग पर पाया काबू

वन परिक्षेत्राधिकारी अविनाश भंडागे ने बताया कि दोपहर के समय लकड़ी डिपो को आग लगने की जानकारी मिलते ही तत्काल नगर परिषद से दमकल वाहन बुलाई गयी। और कार्यरत वनाधिकारी, कर्मचारी और मजदूरों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। घटना में 5 से 10 लकड़ी डिपो में आग लगने की प्राथमिक जानकारी है। लकड़ी डिपो को लगी आग पर काबू पाने के लिए कार्यरत अधिकारी और कर्मचारियों ने विशेष परिश्रम किया।

Gadchiroli forest officers negligence fire in wood depot causes huge loss

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 17, 2025 | 10:07 PM

Topics:  

  • Gadchirol News
  • Gadchiroli
  • Latest News
  • Maharashtra News

सम्बंधित ख़बरें

1

गणेश उत्सव 2025: श्रद्धालुओं के लिए रेलवे चलाएगा 367 अतिरिक्त ट्रेनें, CM फडणवीस ने जताया आभार

2

उपराष्ट्रपति चुनाव: BJP का मास्टरस्ट्रोक, इस केंद्रीय मंत्री ने पवार-ठाकरे सांसदों से मांगा समर्थन

3

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना पर तेजी से काम, 406 किमी नींव पूरी, समुद्र सुरंग निर्माण भी शुरू

4

पूर्वांचल में कायम रहेगा ‘हाता’ का दबदबा! हाई कोर्ट ने रद्द की अब्बास की सजा, वापस मिलेगी विधायकी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.