गड़चिरोली में सैटेलाइट से होगी दावानल की निगरानी; पांचों वनमंडलों में ‘फायर स्टेशन’ शुरू, तुरंत बुझेगी आग
गड़चिरोली में वन विभाग ने फायर स्टेशन स्थापित किए हैं, जिससे आग की घटनाओं की जानकारी तुरंत मिलेगी और नियंत्रण में मदद मिलेगी।
Gadchiroli Forest Fire News: गड़चिरोली राज्य में सर्वाधिक वनसंपदा वाले जिले के रूप में गड़चिरोली की पहचान है। जिले में करीब 78 फीसदी वनसंपदा है। जिले में गड़चिरोली, वडसा, सिरोंचा, भामरागड़ और आलापल्ली वनविभाग द्वारा जंगल का संरक्षण करने का काम किया जाता है। लेकिन प्रति वर्ष जिले में विभिन्न जगहों पर दावानल की घटनाएं उजागर होती हैं।
विशेषत दावानल के चलते वनसंपदा और वनोपज का भारी नुकसान होकर वन्यजीवों के घर भी उजड़ जाते है। जिसमें वनविभाग का भारी नुकसान होता है। अब तक जंगल में आग लगने की घटना की जानकारी वनविभाग को काफी देरी से मिलती थी। और घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के लिए वनाधिकारी और कर्मचारियों एक से दो दिनों का समय लगता था।
तब तक संपूर्ण वनसंपदा जलकर खाक हो जाती थी। लेकिन अब वनविभाग द्वारा दावानल की घटनास्थल की तत्काल जानकारी हासिल करने और तत्काल दावानल पर काबू पाने के लिए जिला मुख्यालय समेत पांचों उपवनसंरक्षक कार्यालय में फायर स्टेशन लगाया गया है। सैटेलाइट के जरिए तत्काल आगजनी की घटना की जानकारी प्राप्त होकर आग पर तत्काल काबू पाने में काफी मदद होगी।
सम्बंधित ख़बरें
धान बोनस नहीं मिलने पर भड़के चंद्रपुर के किसान, 4 महीने बाद भी खाते खाली, किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
भंडारा: सेंदुरवाफा जिला परिषद स्कूल तोड़े जाने पर बढ़ा विवाद, जांच की मांग तेज
महाराष्ट्र विधानसभा में डांस बार कानून संशोधन पास, अश्लील डांस पर सख्ती; तीन उल्लंघन पर लाइसेंस रद्द
वर्धा गोरस भंडार मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, FDA की कार्रवाई अवैध घोषित
जिले में फायर वाचर की नियुक्तिजंगल में लगी आग पर तत्काल नियंत्रण पाने के लिए वनविभाग अंतर्गत फायर वाचर की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा प्रत्येक रेंज में चारपांच फ्लू स्टेशन रखे गए है। साथ ही प्रत्येक बीट में एक आग बुझाने की मशीन दी गई है। जिनके जरिए जंगल में आग लगने वाली घटनाओं पर नियंत्रण पाने का काम वनविभाग द्वारा किया जा रहा है।
विशेषत अब तक जंगल में आग लगाने के मामले में अनेक लोगों को रंगेहाथ पकड़ा भी गया है। बॉक्स हेतुआग की घटनाओं में गड़चिरोली राज्य में अव्वल एक तरफ वन विभाग द्वारा जंगल में लगने वाली आग घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न उपाययोजना की जा रही है। वहीं दूसरी ओर जंगल में आगजनी की घटनाओं को लेकर गड़चिरोली जिला राज्य में अव्वल है।
वन विभाग द्वारा जंगल में आग न लगाने संदर्भ में लोगों में निरंतर जनजागृति की जा रही है। लेकिन दूसरी ओर जिले में आए दिन जंगल में आग लगने की घटनाएं उजागर हो रही हैं।
घटनाओं पर लगाम कसने वन विभाग अलर्टआगजनी की घटना की तत्काल जानकारी मिले, इसलिए जिला मुख्यालय समेत सभी डिवीजन में फायर स्टेशन निर्माण किया गया है। जिससे सैटेलाइट के जरिए अलर्ट आता है। जिसके बाद तत्काल प्रत्येक अधिकारियों को जानकारी पहुंचाकर आग पर काबू पाया जा रहा है। आगजनी की घटना पर लगाम कसने के लिए वनविभाग अलर्ट है।
