- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Encroachment Illegal Construction Action Notices Issued To 300 People
गड़चिरोली में अतिक्रमणकारियों में मची खलबली, नगर परिषद ने 300 लोगों को थमाया नोटिस
Gadchiroli News: गड़चिरोली नगर परिषद ने अवैध निर्माण व अतिक्रमण पर सख्ती दिखाई है। अब तक 300 लोगों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई कि इसे तुरंत हटाओ नहीं तो केस दर्ज होगा।
- Written By: आकाश मसने

गड़चिरोली नगर परिषद (सोर्स: सोशल मीडिया)
Gadchiroli Illegal Construction News: गड़चिरोली शहर का विकास और समस्या हल करने के लिए नगर परिषद प्रशासन द्वारा प्राथमिकता दी जा रही है। लेकिन दूसरी ओर शहर के विकास में अतिक्रमण और अवैध निर्माण रोडा बनते दिखाई दे रही है। विशेषत: नगर परिषद द्वारा अनेक बार सूचित करने के बाद भी नगर परिषद क्षेत्र में अवैध निर्माण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
इसके अलावा नगर परिषद क्षेत्र की जगह पर तेजी से अतिक्रमण बढ़ रहा है। जिसके कारण शहर का विकास और शहरवासियों को सुविधा उपलब्ध कराने में दिक्कते आ रही है।
अब नगर परिषद प्रशासन से आक्रमक रवैया अपनाते हुए शहर में मंजूर सर्विस रोड और नप क्षेत्र की जगह की अवैध तरीके से निर्माण करने वाले अथवा मंजूरी लेकर क्षमता से अधिक निर्माण करने वालों के साथ ही अतिक्रमणधारकों को नोटिस भिजवाना शुरू कर दिया है। अब तक करीब 300 लोगों को नोटिस भिजवायी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
तुमसर बाजार समिति में कामगारों का आंदोलन तेज, चरण वाघमारे पहुंचे समर्थन में, समाधान का आश्वासन
कोरंभी देवी परिसर के फार्महाउस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
भंडारा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, लाखनी तहसील के 15 गांवों में फसलें प्रभावित
नगर परिषद संबंधितों को भिजवाये गये नोटिस में अवैध निर्माण तत्काल गिराए, अन्यथा मामला दर्ज किया जाएगा, ऐसी चेतावनी दी है। जिससे सर्विस रोड समेत नप क्षेत्र की जगह पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण करने वाले व्यवसायी और नागरिकों में खलबली मच गयी है।
3 नोटिस के बाद होगा मामला दर्ज
शहर विकास प्रारूप अनुसार शहर में विभिन्न जगहों पर नागरिकों को आवागमन करने के लिए सर्विस रोड मंजूर किये गये है। लेकिन दूसरी ओर सर्विस रोड की जगह पर कुछ व्यवसायी और नागरिकों ने अवैध तरीके से निर्माण कार्य किया है।
इसके अलावा जिन्हें निर्माण कार्य के लिए नगर परिषद से अनुमति मिली, ऐसे लोग क्षमता से अधिक का निर्माण करने के कारण सर्विस रोड का कार्य नहीं हो पा रहा है। ऐसे में नगर परिषद से विकासकार्य में बाधा बनने वाले अवैध निर्माण और अतिक्रमण करने वालों को नोटिस भिजवाना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें:- अब पहली कक्षा से होगी खेती की पढ़ाई, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, जानिए पूरा प्लान
नगर परिषद द्वारा तीन बार नोटिस भिजवाने के बाद मामला दर्ज करने करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ऐसी जानकारी नगर परिषद से मिली है।
अवैध निर्माण नहीं गिराया तो FIR
नगर परिषद प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार शहर के सर्विस रोड की जगह पर अथवा नप क्षेत्र की जगह पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण करने वालों का नगर परिषद द्वारा सर्वेक्षण किया गया। इसके बाद संबंधितों को नोटिस भिजवाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
वर्तमान में पहली और दूसरी नोटिस भिजवायी गई है। वहीं आने वाले समय में तीसरी नोटिस भी भिजवायी जाएगी। इस नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया कि संबंधित तत्काल अपना अवैध निर्माण गिराए। अन्यथा नगर परिषद द्वारा दोबारा सर्वेक्षण कर संबंधितों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। ऐसी जानकारी नप से प्राप्त हुई है।
Gadchiroli encroachment illegal construction action notices issued to 300 people
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














