आज गड़चिरोली जिला पुलिस की कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा
- Written By: नवभारत डेस्क
File Photo
गड़चिरोली. कांस्टेबल (ड्राइवर) लिखित परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों की अंतिम सूची गढ़चिरौली जिला पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है और परीक्षा 26 मार्च को गढ़चिरौली शहर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.
लिखित परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों का हॉल टिकट नीचे दिए गए लिंक पर उपलब्ध है।https://policerecruitment2022.mahait.org लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे, जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट का पहला पेपर सुबह 8.30 बजे से 10 बजे तक होगा.साथ ही दूसरा पेपर गोंडी भाषा का है और यह सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगा.उम्मीदवारों को सुबह 6.30 बजे बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए केंद्र उपस्थित होना है।
परीक्षा केंद्र शिवाजी हाई स्कूल, साइंस कॉलेज गोकुलनगर और शिवाजी अंग्रेजी अकादमी गोकुल नगर,गढ़चिरौली और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक का उपयोग कर सकते हैं। https://maps.app.goo.gl/tRXBS2u9PvS1E4MW6 यह अपील जिला पुलिस विभाग की ओर से की गई है.
