Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गड़चिरोली बनेगा दक्षिणी प्रवेश द्वार, CM फडणवीस ने 3 लाख करोड़ के मेगा निवेश का किया ऐलान

Gadchiroli Investment: CM देवेंद्र फडणवीस ने गड़चिरोली में 3 लाख करोड़ निवेश का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब गड़चिरोली दक्षिण भारत का प्रवेश द्वार बनेगा।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Nov 30, 2025 | 11:57 AM

देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gadchiroli News: भाजपा सरकार सत्ता में आने के बाद गड़चिरोली में विकास की प्रक्रिया अधिक तेजी से होकर जल्द ही गड़चिरोली जिला दक्षिण भारत के प्रवेश द्वार के रूप में पहचाना जाएगा, ऐसा प्रतिपादन मुख्यमंत्री और जिले के पालकमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया। नगर परिषद चुनाव प्रचार के लिए गड़चिरोली में आयोजित सभा में बोल रहे थे। इस समय उन्होंने जिले के विकास का संपूर्ण प्रारूप जनता के समक्ष रखा।

केंद्र से मिली 50,000 करोड़ की निधि

जिससे महाराष्ट्र राज्य को 50 हजार करोड़ रुपयों की निधि उपलब्ध हुई है। गड़चिरोली शहर को एक विकसित शहर के रूप में लाने के लिए हमारे कार्यकाल में अंडर ग्राउंड नाली योजना, पीने के पानी की योजना और सीमेंट कांक्रीट की सड़क के लिए करीब 700 से 800 करोड रुपयों के कार्य किये गये। वहीं विधायक डॉ. मिलिंद नरोटे द्वारा सूचित किये गये 130 करोड़ की अतिरिक्त जलापूर्ति योजना भाजपा सत्ता में आने के बाद तत्काल मंजूर की जाएगी।

वहीं जल्द ही जिले में 3 लाख करोड़ का बड़ा निवेश होने वाला है। जिससे गड़चिरोली नेक्स्ट स्टील हब बनेगा। यह निवेश टाटा नगर से भी बड़ा होगा। विशेषतः इससे तैयार होने वाले रोजगार पर जिले के भूमि पुत्रों का पहला अधिकार होगा। साथ ही विकास करते समय गड़चिरोली के जल, जंगल, जमीन का पूरी तरह संवर्धन किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

नवभारत की खबर का असर, शिवाई ई-बस में दिव्यांग रियायत का प्रस्ताव सरकार को भेजा

अजित पवार के राजनीतिक सलाहकार के कंपनी पर पुलिस की कार्रवाई, चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पुणे में बड़ा घटनाक्रम

महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार थमा, 15 जनवरी को EVM में कैद होगी 29 महानगरपालिकाओं के प्रत्याशियों की किस्मत

मिशन वात्सल्य समिति की समीक्षा बैठक, एकल महिलाओं को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले : कांबले

विकास के एजेंडे में पहला क्रमांक

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि पिछले अनेक वर्षों तक गड़चिरोली को महाराष्ट्र का आखिरी और पिछड़ा जिले के रूप में कहा जाता था। मंत्रालय में शिक्षा के रूप में गड़‌चिरोली में भिजवाए जाने की बात की जाती थी। लेकिन अब षड्यंत्र पूरी तरह खत्म हो गया है। अब गड़चिरोली राज्य के विकास के एजेंडे पर पहले क्रमांक पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने शहरों के विकास के सिटी लिए स्मार्ट सिटी और अटल अमृत योजना अमल में लाई है।

यह भी पढ़ें – पटोले को ‘बाप’ पर नहीं जाना था, नाना पर भड़के बावनकुले, दिया करारा जवाब, बोले- कांग्रेस का अंत तय

  • 3 लाख करोड का निवेश
  • 130 करोड़ की अतिरिक्त करोड़ की अतिरिक्त

सुपरस्पेशालिटी सुविधा लाएंगे

गोंडवाना विवि ने ऑस्ट्रेलिया के कर्टिन यूनिवर्सिटी के साथ करार कर माइनिंग इंजीनियरिंग का विश्व दर्जे का संयुक्त पाठ्यक्रम शुरू किया है। विधायक नरोटे ने आउटर रिंग रोड की आवश्यकता होने की बात कही थी। मुख्यमंत्री ने यह मांग तत्काल मान्य की। सबसे महत्वपूर्ण यानी गड़चिरोली को दक्षिण भारत का प्रवेशद्वार बनाने के लिए आगामी तीन-चार माह में विमान स्थल निर्माण की शुरुआत की जाएगी।

इस समय विधायक कीर्तिकुमार भांगडिया, पूर्व सांसद अशोक नेते, पूर्व विधायक डॉ. देवराव होली, डॉ. नामदेव उसेंडी, पूर्व विधायक कृष्णा गजबे, जिलाध्यक्ष प्रा. रमेश बारसागडे, उपस्थित थे।

Gadchiroli development gateway to south india cm fadnavis investment 3 lakh crore

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 30, 2025 | 11:57 AM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Gadchiroli
  • Gadchiroli News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.