निविदा अनियमितता के खिलाफ ठेकेदारों का एल्गार, 23 मार्च से आलापल्ली में बेमियादी अनशन की चेतावनी
Gadchiroli Contractors Protest: गड़चिरोली के आलापल्ली में निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप पर ठेकेदारों ने 23 मार्च से बेमियादी अनशन की चेतावनी दी है।
- Written By: आंचल लोखंडे
tender irregularities (सोर्सः सोशल मीडिया)
Alapalli Hunger Strike: लोक निर्माण विभाग, आलापल्ली अंतर्गत निकाले गए कुछ विकास कार्यों की निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए अहेरी के सरकारी ठेकेदार संगठन ने तीव्र नाराजगी जताई है। इस संबंध में संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यकारी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर 23 मार्च से लोक निर्माण विभाग के आलापल्ली स्थित कार्यालय के समक्ष बेमियादी अनशन किया जाएगा।
संगठन का आरोप है कि निविदा सूचना क्रमांक 35 से 48 तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के कुछ विकास कार्यों की निविदाएं ऑफलाइन पद्धति से जारी की गईं, जिसमें सरकारी नियमों का समुचित पालन नहीं किया गया।
स्थानीय ठेकेदार निविदा प्रक्रिया में भाग लेने से वंचित
ठेकेदारों ने आशंका जताई है कि कुछ चुनिंदा ठेकेदारों को ही कार्य आवंटित किए गए। उनका कहना है कि निविदा की जानकारी कार्यालय के सूचना फलक और स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित करना आवश्यक था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इससे कई स्थानीय ठेकेदार निविदा प्रक्रिया में भाग लेने से वंचित रह गए।
सम्बंधित ख़बरें
दिनभर हुआ हनुमान चालिसा का पाठ, सेमाना देवस्थान मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़
गड़चिरोली पुलिस का बढ़ा गौरव: जगदलपुर बैठक में केंद्र सरकार ने नक्सल विरोधी अभियानों के लिए किया सम्मानित
मृदा व जलसंरक्षण कार्य 15 जून तक पूरे करें, समीक्षा बैठक में भंडारा जिलाधिकारी ने दिए आदेश
भागड़ी में सैकड़ों मजदूरों का हल्लाबोल, ग्रापं कार्यालय पर निकाला आक्रामक मोर्चा, आश्वासन के बाद स्थगित
ये भी पढ़े: गड़चिरोली : प्रशासन का दावा vs हकीकत, डर ने बढ़ाई भीड़; सिलेंडर के लिए सुबह 4 बजे से लाइन में लोग
ये हैं प्रमुख मांगें
ज्ञापन में ठेकेदारों ने निम्नलिखित मांगें रखी हैं।
- निविदा सूचना क्रमांक 35 से 48 तथा अन्य ऑफलाइन निविदाओं की संपूर्ण जानकारी सार्वजनिक की जाए।
- संबंधित निविदा प्रक्रिया की विस्तृत जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
- सभी विकास कार्यों की निविदाएं अखबारों और सूचना फलक पर प्रकाशित की जाएं।
- स्थानीय ठेकेदारों और शिक्षित बेरोजगारों को समान अवसर दिया जाए।
- ऑनलाइन पद्धति से दिए गए कार्यों की पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाए।
- ज्ञापन सौंपते समय संगठन के पदाधिकारी लक्ष्मण गद्देवार, प्रशांत पत्तीवार, सुमित मुलावर, अजय नागुलवार, सत्यनारायण गद्देवार, फैजल खान, बादशाह, हुसैन, कैसर खान, दिलीप देशमुख, फैजन खान और तनवीर सय्यद सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
