- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Congress Will Distribute Chocolates On Cm Devendra Fadnavis Birthday
CM फडणवीस के जन्मदिन पर कांग्रेस बांटेंगी चॉकलेट, गड़चिरोली में होगा अनोखा विरोध
Devendra Fadnavis Birthday: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देंवेंद्र फडणवीस का 22 जुलाई को जन्मदिन है। इस अवसर पर कांग्रेस गड़चिरोली जिले में अनोखे तरीके से सीएम का विराेध करने वाली है।
- Written By: आकाश मसने

सीएम देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
गडचिरोली: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देंवेंद्र फडणवीस का 22 जुलाई को जन्मदिन है। उनका जन्मदिन बड़े उत्साह से मनाया जाने वाला है। भारतीय जनता पार्टी तैयारी में जुट गई है। वहीं कांग्रेस भी अपनी तैयारी कर रही है। इस अवसर पर कांग्रेस अनोखे तरीके से सीएम का विराेध करने वाली है। देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ गड़चिरोली जिले के पालकमंत्री भी है। कांग्रेस के गड़चिराेली जिलाध्यक्ष महेंद्र ब्राम्हणवाड़े ने कहा कि सीएम फडणवीस जिले के पालकमंत्री होने के बादजूद उन्होंने कभी अपने जिला दौरे के दौरान जिले के युवक, किसान, महिलाओं की समस्याएं जानने का प्रयास नहीं किया। केवल बड़े-बड़े आश्वासन देने का काम कर रहे हैं।
महेंद्र ब्राम्हणवाड़े ने बताया कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर कांग्रेस द्वारा जिले के समस्याग्रस्त नागरिकों को चॉकलेट व लॉलीपॉप का वितरण कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। ब्राम्हणवाड़े ने कहा कि गड़चिरोली जिले में जंगली हाथियों का उत्पात और बाढ़ के कारण किसानों का भारी नुकसान हुआ है।
किसानों द्वारा कृषिपंप हेतु मीटर पाने के लिये डिमांड भरने के बाद भी उन्हें मीटर नहीं मिला है। कर्जमाफी और बोनस की किसानों को प्रतीक्षा है। घरकुल योजना के हफ्ते बकाया होने के कारण हजारों घरकुलों का कार्य अधर में पड़ा है। जिले में बड़े पैमाने पर बेरोजगार है।
सम्बंधित ख़बरें
नीट परीक्षा विवाद पर कांग्रेस का हमला, जीतू पटवारी बोले- पेपर लीक में बीजेपी की भूमिका की जांच हो
दीदी के घर से बंगाल पर शासन करेंगे सुवेंदु, भवानीपुर से शपथ लेकर अधिकारी ने साफ कर दिया अपना इरादा
पीएम मोदी की अपील का असर: मंत्री विश्वास सारंग ने छोड़ा गाड़ियों का काफिला, लोगों से की ईंधन बचाने की अपील
Diljit Manager Firing Case: हरपाल चीमा का बड़ा दावा, भाजपा का ऑफर ठुकराना पड़ा भारी, लॉरेंस-BJP में कनेक्शन!
किसानों को किया जा रहा भूमिहीन
रोजगार देने के नाम पर आदिवासी युवाओं को 40 ट्रक के चाबी दिये गये, लेकिन अब तक ट्रक नहीं दिए जाने से आदिवासी युवाओं के साथ ठगी हुई है। उद्योगपति मित्रों को मदद करने के जबरन और कम दाम में जमीन अधिग्रहण कर किसानों को भूमिहीन किया गया है। वृक्ष कटाई के खिलाफ आवाज उठाने पर सरकार द्वारा आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें:- मुंबई में हैवानियत! शख्स ने मासूम पर छोड़ा पिटबुल, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि गड़चिरोली जिले की खस्ता सड़कों के चलते नागरिक पूरी तरह त्रस्त हा गये हैं। वहीं प्रशासकीय विभाग में अधिकारी व कर्मचारियों के पद रिक्त होने क कारण जिले का विकास रूका हुआ है, आदि समेत विभिन्न समस्याएं जिले में निर्माण हुई है।
महेंद्र ब्राम्हणवाड़े ने कहा कि पालकमंत्री केवल आश्वासन देने का काम कर रहे हैं। जिससे उनके जन्मदिन पर विभिन्न समस्याग्रस्त किसान, महिला और युवाओं को लालीपॉप व चॉकलेट वितरण कर आंदोलन किया जाएगा।
Gadchiroli congress will distribute chocolates on cm devendra fadnavis birthday
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मां पीतांबरा के दर्शन करने दतिया पहुंचे हेड कोच गौतम गंभीर, धूमावती आर्ती में हुए शामिल
May 13, 2026 | 04:59 PMनागपुर एयरपोर्ट बनेगा वर्ल्ड क्लास! मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, GMR ग्रुप करेगा कायाकल्प; जानें क्या बदलेगा
May 13, 2026 | 04:54 PMDiljit Dosanjh के मैनेजर के घर पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी
May 13, 2026 | 04:46 PMदो गाड़ियों के काफिले में घर से निकले PM मोदी, पेश की बड़ी मिसाल; मंत्रियों ने भी घटाई कारों की संख्या
May 13, 2026 | 04:46 PMप्रतीक यादव ही नहीं, इन दिग्गज नेताओं के बेटों की हो चुकी है संदिग्ध मौत; लिस्ट में PM-राष्ट्रपति तक शामिल
May 13, 2026 | 04:39 PMभंडारा में बढ़ते अपराध और नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पुलिस और नगरसेवकों की विशेष बैठक
May 13, 2026 | 04:39 PMWork Life Balance: ऑफिस, तनाव और थकान से हैं परेशान, गुरूदेव श्री श्री रविशंकर के विचारों से मिलेगा मोटिवेशन
May 13, 2026 | 04:36 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














