मुंबई में हैवानियत! शख्स ने मासूम पर छोड़ा पिटबुल, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

Mumbai Pitbull Viral Video: मुंबई के मानखुर्द का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति अपने पालतू पिटबुल कुत्ते से एक नाबालिग को जानबूझकर कटवा रहा है।
मुंबई में हैवानियत! सोहेल खान ने मासूम पर छोड़ा पिटबुल, देखें बर्बरता का Video
नाबालिग बच्चे को काटता पिटबुल (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai Viral Video News: मुंबई से मानखुर्द से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। सोशल मीडिया पर मानखुर्द के पीएमजीपी म्हाडा कॉलोनी से चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। यहां एक शख्स ने अपने पालतू कुत्ते से मासूम बच्चे को जानबूझकर कटवाया। इस घटना में बच्चा घायल हो गया। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मानखुर्द के पीएमजीपी म्हाडा कॉलोनी का यह वीडियो 17 जुलाई 2025 रात करीब 10 बजे का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक पालतू पिटबुल कुत्ते ने एक नाबालिग बच्चे को काट कर घायल कर दिया। इस मामले में मानखुर्द पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 291, 125 और 125(ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यहां देखे वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता का नाबालिग बेटा बिल्डिंग नंबर 91ए के सामने एक खड़े ऑटो रिक्शा में खेल रहा था। उसी दौरान इलाके का परिचित मोहम्मद सोहेल हसन खान (43) ने जानबूझकर अपने भूरे रंग के पालतू कुत्ते को खुला छोड़ दिया।

यही नहीं वह कुत्ते के साथ ऑटो में बैठ जाता है। मासूम बच्चा कुत्ते से डरता है और रोने लगता है। वहीं सोहेल और वीडियो बना रहा शख्स हंसता रहता है और बच्चे का मजाक बनाता है। थोड़ी देर बाद कुत्ता अचानक बच्चे पर हमला कर देता है और ऑटो में बैठा सोहेल उसे देखते रहता है।

कुत्ते ने बच्चे को काटा

कुत्ता आक्रामक हो जाता है और बच्चे की ठोड़ी पर काट लेता है। इस हमले से घबराकर बच्चा रो-रो कर कुत्ते से बचाने की गुहार लगाता है। लेकिन सोहेल हंसता रहता है। इसी दौरान वीडिया बना रहा शख्स सोहेल से कहता है सोहेल भाई काट लिया...बच्चा ऑटो से निकलकर भागता है तो कुत्ता भी उसके पीछे दौड़ता है।

क्या बोला नाबालिग?

इस घटना का वीडियो वायरल बाद पीड़ित नाबालिग ने कहा कि मैं और मेरे दोस्त खेल रहे थे। तभी एक दोस्त चिल्लाया कि कहां जा रहे हो पिटबुल लेकर। इसके बाद वो सोहेल ऑटो में आ गया। सभी भाग गया लेकिन मैं फंस गया। मैंने कुत्ते से बचाने के लिए कहां लेकिन सोहेल हंस रहा था। बता दे कि इस घटना के बाद नाबालिग के पिता ने सोहेल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com