-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli City Lacks Parking Facilities
गड़चिरोली शहर में पार्किंग सुविधा का अभाव, नप की अनदेखी से वाहन सड़क पर खड़े रखने को मजबूर
- Written By: आंचल लोखंडे
Parking Facilities: गड़चिरोली शहर की जनसंख्या दिन-ब-दिन बढ़ रही है। इसकी तुलना में वाहनों की संख्या भी बढ़ गयी है। वहीं बाहर गांवों से आने वाले वाहनों की संख्या अधिक है।

गड़चिरोली शहर में पार्किंग सुविधा का अभाव (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Gadchiroli News: गड़चिरोली शहर की जनसंख्या दिन-ब-दिन बढ़ रही है। इसकी तुलना में वाहनों की संख्या भी बढ़ गयी है। वहीं गड़चिरोली जिला मुख्यालय होने के कारण बाहर गांवों से आने वाले वाहनों की संख्या अधिक है। ऐसे में शहर में मुख्य इंदिरा गांधी चौक समेत अन्य जगह पर पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण वाहनधारकों के सामने अपनी वाहन रखने की समस्या निर्माण हो गयी है। शहर में पार्किंग के अभाव में वाहनधारक अपनी वाहन सड़क किनारे रख रहे है।
जिससे दुर्घटना होने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन वाहन रखने के लिए जगह ही उपलब्ध नहीं होने के मजबूरी में सड़क किनारे अपनी वाहन खड़ी कर रहे है। ऐसे में वाहन प्रभावित होने की बात यातायात कर्मी कार्रवाई करने से वाहनधारक पूरी तरह त्रस्त हो गये है। जिससे नगर परिषद प्रशासन इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर शहर में आवश्यक जगह पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग शहर के नागरिकों द्वारा की जा रही है।
अंदरूनी सड़कों पर भी अतिक्रमण
गड़चिरोली शहर में मुख्य मार्गों के साथ ही अंतर्गत सड़कों पर भी अतिक्रमण का सिलसिला जारी है। शहर की मुख्य बाजार लाइन के रूप में त्रिमूर्ति चौक पहचाना जाता है। इस चौक से सराफा लाइन तक छोटे-मोटे व्यवसायियों की दुकान है। लेकिन इस मार्ग पर अतिक्रमण बढ़ने के कारण सड़कों पर वाहन रखना मुश्किल हो गया है। वहीं सड़क की चौड़ाई कम होने से नागरिकों को आवागमन करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग पर अनेक बार दुर्घटनाएं भी घटी है। जिससे इस ओर नप प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है।
सम्बंधित ख़बरें
खाट-स्ट्रेचर का सहारा! गड़चिरोली के दुर्गम कोईंदूल गांव में स्वास्थ्यकर्मियों की जांबाजी से टला बड़ा हादसा
Gadchiroli News: गड़चिरोली में CPI ने सौंपा ज्ञापन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठाई मांग
गड़चिरोली में टसर रेशम विकास परियोजना शुरू, 2270 आदिवासी किसान परिवारों को मिलेगा लाभ
Gadchiroli News: कुरखेड़ा राष्ट्रीय महामार्ग पर फिसलन बनी मुसीबत, स्कूली बच्चे रोज हो रहे घायल
ये भी पढ़े: नशेड़ियों का अड्डा बन रहा गोरेगांव का जीव गांधी पार्क, मनपा नहीं दे रही ध्यान, लोगों हो रहे परेशान
सुविधा उपलब्ध कराने की मांग
गड़चिरोली शहर में एक भी जगह पर पार्किंग की सुविधा न होने से वाहनधारकों को मजबूरन अपने वाहन सड़क के दोनों ओर रखने पड़ रहे है। जिससे यातायात अवरुद्ध होकर अन्य वाहन धारकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ माह पूर्व नगर परिषद ने पुरानी नप की जगह पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध की है। बावजूद इसके शहर वाहनों की संख्या बढ़ने से पार्किंग की समस्या बढ़ी है। जिससे नगर परिषद प्रशासन इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर शहर के अन्य जगहों पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराएं, ऐसी मांग शहर के नागरिकों द्वारा की जा रही है।
Gadchiroli city lacks parking facilities
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे HCMTR प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, 10 हजार करोड़ की एलिवेटेड सड़क के लिए सरकार का बड़ा फैसला
Jul 24, 2026 | 01:55 PMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, राहुल गांधी बोले- ‘संसद में फिर बंद किया मेरा माइक’
Jul 24, 2026 | 01:55 PMयूक्रेन के ड्रोन अटैक से दहला रूस! सेंट पीटर्सबर्ग में मची भारी तबाही; 50 उड़ानें ठप
Jul 24, 2026 | 01:54 PMBhandara News: भंडारा से पंढरपुर वारी के लिए अतिरिक्त बस सेवा, गांव से मिलेगी सीधी बस सुविधा
Jul 24, 2026 | 01:54 PMवाराणसी बना क्लीन वॉटर ट्रांसपोर्ट का मॉडल; नमो घाट पर महापौर ने पांच इलेक्ट्रिक नौकाओं को दिखाई हरी झंडी
Jul 24, 2026 | 01:46 PMDivyanka Tripathi Twins: 41 की एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों संग की पहली पूजा, मंदिर में दिखा भावुक पल
Jul 24, 2026 | 01:46 PMभंडारा में पेपर लीक और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में उग्र प्रदर्शन, बंद को मिला समर्थन
Jul 24, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














