Gadchiroli News: गड़चिरोली एक तरफ शहर में राष्ट्रीय महामार्ग का निर्माण कर शहर के विकास में चार चांद लगाने की बात कही जा रही है। लेकिन दूसरी ओर शहर की अंदरूनी सड़कों की ओर संबंधित विभाग की अनदेखी हो रही है। शहर की अंदरूनी मार्गों पर ब्रेकर ही नहीं होने के कारण वाहन तेजी से दौड़ रहे है।
जिसके कारण शहर की सड़कों पर दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। अब तक अनेक बार दुर्घटनाएं होकर लोग चोटिल हो रहे है। जिससे शहर की अंदरूनी सड़कों पर ब्रेकर लगाना समय की आवश्यकता बन गई है। लेकिन इस ओर संबंधित विभाग की अनदेखी होने के कारण शहर के नागरिकों में नाराजगी है।
संबंधित विभाग इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर सड़कों पर ब्रेकर का निर्माण करने की मांग शहर के नागरिकों द्वारा की जा रही है। शहर की अंदरूनी सड़कों पर वर्तमान स्थिति में दुर्घटनाओं का दौर शुरू है। ब्रेकर के अभाव में सड़कों पर दौड़ रही तेज रफ्तार वाहनों के चलते दुर्घटना होने की संभावना जताई जा रही है।
जिसमें प्रमुखता से चामोर्शी मार्ग के पोटेगांव बाईपास मार्ग, धानोरा मार्ग के शिवाजी कॉलेज से रेड्डी गोदाम चौक, गुजरी मार्ग, मुख्य बाजार लाइन आदि समेत विभिन्न मार्गों का समावेश है। जिससे संबंधित विभाग तत्काल संबंधित मार्गों पर ब्रेकर का निर्माण करने की मांग की जा रही है।
शहर अंतर्गत सड़कों से छात्र स्कूल समेत ट्यूशन क्लासेस में आवागमन करते है। अधिकत्तर छात्र साइकिल अथवा पैदल ही आवागमन करते है। लेकिन दूसरी ओर अंतर्गत सड़कों पर ब्रेकर नहीं होने के कारण तेज रफ्तार वाहनों के कारण आवागमन करने वाले छात्रों पर मौत मंडराने की आवश्यकता होती है।
इसके अलावा इन मार्गों से वृध्द नागरिक समेत महिलाओं का भी आवागमन जारी रहता है। जिससे अंतर्गत सड़कों पर ब्रेकर का निर्माण करने की आवश्यकता होने की बात कही जा रही है।