Gadchiroli Crime: प्रेमजाल में फंसाकर युवक की बेरहमी से पिटाई की. जबरन कीटनाशक पिलाकर जान से मारने का प्रयास करने की घटना आरमोरी में उजागर हुई. इस मामले में आरमोरी पुलिस ने एक युवती के साथ उसके 2 साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जानकारी के अनुसार आरमोरी की 26 वर्षीय युवक का एक 23 वर्षीय युवती से प्रेम संबंध थे. बाद में इस युवती के जीवन में दूसरे प्रेमी की एंट्री हुई.
जिससे दोनों में विवाद का लाभ लेने के लिए युवती के 2 साथियों ने मध्यस्थता का दिखावा कर चैटिंग वायरल कर परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी. बदनामी के डर से पीड़ित युवक ने अब तक इस गिरोह को 4 लाख रुपये दिए थे. इतनी बड़ी राशि लेने के बावजूद आरोपियों ने युवक से और 15 लाख रुपये की मांग की. इस दौरान 13 मार्च को पीड़ित युवक ब्रम्हपुरी मार्ग से जा रहा था. ऐसे में आरोपियों ने उसे रास्ते में पकड़ा.
उसकी बेरहमी से पिटाई कर जबरन खेत में छिड़काव किए जाने वाले किटनाशक पिलाया. युवक बेहोश होने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हुए. कीटनाशक प्रशन करने ये युवक की हालत बिगड़ी उसे तत्काल नागपुर के अस्पताल में रेफर किया गया. अनेक दिनों तक वह मौत से लड़ रहा था. वह 3 अप्रैल को होश में आने के बाद उसने आपबीती पुलिस को बताई.
युवक की शिकायत पर आरमोरी पुलिस ने आरमोरी निवासी श्रेया हेमके, नितिन जोध व राजू अंबानी के खिलाफ फिरौती तथा हत्या का प्रयास करने के मामले में अपराध दर्ज किया है. आगे की जांच पुलिस निरीक्षक कैलाश गवते के मार्गदर्शन में शुरू है.