Gadchiroli News: कोरची तहसील के नांगपुर ग्रापं के गजेगांव तथा शिवराजपुर गांवों ने नशामुक्ति के आंदोलन में अपनी अलग पहचान बनाई है. बीते 2 वर्षों से इस गांव में शराब बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है, अब यह पाबंदी कायम प्रभावी रखने के लिए तथा गांव की शांति कायम रखने के लिए दोनों गांव के ग्रामीण प्रयासरत है. करीब 350 जनसंख्या होने वाले इन दोनों गांव में आदिवासी समुदाय निवासरत है.
अपनी परंपरागत संस्कृति तथा पर्व, उत्सव का जतन करने वाले गांव की युवा पीढ़ी नशे में न फंसे, इसके लिए अवैध शराब बिक्री पर पाबंदी का निर्णय लिया. मुक्तिपथ के मार्गदर्शन में सामूहिक बैठक लेकर नियोजन किया. विभिन्न कृति चलाकर इन गांवों ने सामूहिक रूप से अवैध शराब को बाहर किया. यह पाबंदी आगे भी कायम रहे, इसके लिए कड़े नियम घोषित किए है. इस निर्णय के लिए गांव के बुजुर्ग, नेता तथा महिलाओं ने व्यापक योगदान दिया.
इसमें गईतराम मोत्याकुवर, देवसिंह सोरी, सखाराम हारमी, भगवानशिंग सोरी, निरंजन मडावी, महादेव सोनिसिंगर, पुलिस पटेल आगेशा मडावी, लता जाले, उर्मिला कोरेटी, टीकेश्वर मडावी ने सक्रिय सहभाग लेकर गांव को नशामुक्त करने का संकल्प लिया.
इस दौरान शराबबंदी कायम रखने के लिए कड़े नियम तैयार किए गए है. इस दौरान गांव में कोई भी विवाह समारोह तथा घरेलू कार्यक्रम पूर्ण रूप से शराबमुक्त होंगे. वहीं किसी कार्यक्रम में शराब की बिक्री करने पर या मेहमानों को शराब उपलब्ध कराने पर उस पर 5 हजार का जुर्माना ठोका जाएगा. वहीं कोई व्यक्ति शराब प्राशन कर गांव में आने पर उससे भी जुर्माना वसूला जाएगा. 04 जीजीपी 17