Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुस्का-तलेगांव मार्ग की हालत खराब, धानोरा तहसील की सड़क गड्ढों में तब्दील, आदिवासी युवकों ने सौंपा ज्ञापन

  • Author By mayur rangari | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 04, 2026 | 08:05 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Gadchiroli News: धानोरा तहसील के मुस्कातलेगांव मार्ग की हालत खस्ता हो गई है. जगह-जगह पर गड्ढे होने के कारण मार्ग पर आवागमन करना मुश्किल हो गया है. जिससे इस सड़क की मरम्मत करने की मांग को लेकर आदिवासी युवकों ने पूर्व विधायक आनंदराव गेडाम से गुहार लगाकर उन्हें ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में कहा कि धानोरा तहसील के मुस्का, तलेगांव, सायगांव, ईरुपटोला सड़क की करीब 10 वर्ष पूर्व डामरीकरण किया गया था.

उक्त सड़क पर इन दिनों बड़े पैमाने पर गड्ढे निर्माण हुए है. यातायात में रुकावट निर्माण हो रही है. इससे दोपहिया चालक, चौपहिया वाहनधारक के साथ ही पैदल यात्रियों को भी व्यापक पेरशानी हुई. इस सड़क के मरम्मत की ओर प्रशासन की घोर अनदेखी हो रही है.

इस सड़क पर करीब 4 से 5 गांवों के नागरिकों का आवागमन रहता है. यह संपूर्ण परिसर आदिवासी बहुल क्षेत्र है. लेकिन इस क्षेत्र की ओर लोनिवि की निरंतर अनदेखी हो रही है. उक्त सड़क का निर्माण तथा मरम्मत करने की मांग सायगांव के आदिवासी युवकों ने पूर्व विधायक आनंदराव गेडाम से की है.

सम्बंधित ख़बरें

आष्टी पुलिस की कार्रवाई:अवैध शराब पर चला बुलडोजर, 2.55 करोड़ की शराब नष्ट

मनमाने तरीके से बढ़ाई जा रही अंग्रेजी स्कूलों की फीस, ठाणे में विधायक ने दी आंदोलन की चेतावनी

तुमसर कृषि बाजार समिति में कामगारों की अनदेखी, आंदोलन की तैयारी

वर्धा में कोल्हापुरी बंधारे बदहाल, किसानों की सिंचाई पर संकट

इसकी सुध लेकर पूर्व विधायक गेडाम ने उक्त सड़क की तत्काल मरम्मत करने की मांग जिला प्रशासन से ज्ञापन द्वारा की है. बीते वर्ष हुए मार्ग की फिर से मरम्मत इस दौरान कहा है कि निर्माण विभाग द्वारा बीते वर्ष मरम्मत किए गए सड़क की फिर से मरम्मत करने हेतु नियोजन कर ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के दृष्टि से यह सब किया जा रहा है.

ऐसा आरोप नागरिकों द्वारा लगाया जा रहा है. लेकिन जिस जगह सड़क की मरम्मत या नए से सड़क निर्माण करने की आवश्यकता है, इस ओर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है. ऐसा रोष आदिवासी युवकों ने पूर्व विधायक गेडाम के समक्ष व्यक्त किया.

Dhanora muska talegaon road damaged tribal youth demand repair

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 04, 2026 | 07:47 PM

Topics:  

  • Gadchiroli News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.