-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Telangana Day 2025 Special How Telangana Formed Know Movement That Created History
Telangana Day 2025: कैसे बना तेलंगाना? जानिए उस आंदोलन की पूरी कहानी जिसने रचा इतिहास
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
तेलंगाना दिवस 2025 पर जानिए उस ऐतिहासिक संघर्ष की प्रेरणादायक कहानी, जिसने जनता की आवाज को राज्य में बदल दिया। आंदोलन, आत्मसम्मान और विकास की राह पर चलते हुए तेलंगाना आज अपना 11वां स्थापना दिवस मना रहा है।

कॉन्सेप्ट इमेज, फोटो - सोशल मीडिया
तेलंगाना : आज तेलंगाना दिवस है। मतलब आज ही के दिन साल 2014 में आंध्र प्रदेश से तेलंगाना को अलग कर भारत का 29वां राज्य बनाया गया था। ऐसे में आज हम तेलंगाना दिवस के अवसर पर कुछ रोचक तथ्यों को जानेंगे।
दरअसल, 1956 में जब भाषाई आधार पर राज्यों का पुनर्गठन हुआ, तो तेलंगाना को आंध्र प्रदेश में मिला दिया गया था। उस समय ज्यादातर तेलंगाना वासियों ने इस फैसले का विरोध किया। उनका डर था कि आंध्र प्रदेश के शक्तिशाली तबके द्वारा उनके संसाधनों और अवसरों पर कब्जा कर लिया जाएगा।
ये आशंकाएं जल्द ही हकीकत बन गईं। रोजगार, शिक्षा, सिंचाई, बजटसब कुछ आंध्र क्षेत्र के पक्ष में झुका हुआ था। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों से लेकर खेतों में मेहनत करने वाले किसानों तक, हर कोई खुद को उपेक्षित महसूस करने लगा।
सम्बंधित ख़बरें
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
तिरुपति से जगन्नाथ मंदिर तक… देश के इन बड़े मंदिरों में सामने आ चुके हैं चोरी के मामले; देखें लिस्ट
भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने के लिए आगे आई 117 हस्तियां, PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
पहला आंदोलन
1969 में पहली बार तेलंगाना की जनता ने खुलकर आवाज उठाई। डॉ. मरी चेन्ना रेड्डी द्वारा गठित तेलंगाना प्रजा समिति (TPS) के नेतृत्व में छात्रों और युवाओं ने ‘जय तेलंगाना’ के नारे के साथ सड़कों पर उतरना शुरू किया। लेकिन यह आंदोलन समय के साथ धीमा पड़ गया, और लोगों की उम्मीदें एक बार फिर दबा दी गईं।
1969 में हुए पहले आंदोलन के बाद कुछ वर्षों के लिए यहां के लोग खामोश रहे और फिर 2001 में एक नई ऊर्जा के साथ आंदोलन ने फिर से रफ्तार पकड़ी। इस बार नेतृत्व कर रहे थे के. चंद्रशेखर राव (KCR), जिन्होंने तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) की स्थापना की। KCR के नेतृत्व में यह लड़ाई केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि जन आंदोलन बन गई।
2009 में KCR का आमरण अनशन
गांव-गांव में रैलियां हुईं, महिलाएं और बुज़ुर्ग भी इस संघर्ष में जुड़ने लगे। लेकिन आंदोलन को निर्णायक मोड़ तब मिला, जब दिसंबर 2009 में KCR ने आमरण अनशन शुरू किया। 11 दिनों तक उन्होंने अन्न-जल त्याग दिया। उनकी यह कुर्बानी और जनता का जबरदस्त समर्थन केंद्र सरकार पर भारी पड़ा।
आखिरकार, केंद्र सरकार ने आंदोलन की गूंज को सुना और 2014 में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम पारित किया गया। 2 जून 2014 को तेलंगाना आधिकारिक रूप से भारत का 29वां राज्य बन गया। हैदराबाद को राजधानी घोषित किया गया। यह दिन उन सभी लोगों की जीत थी, जिन्होंने दशकों तक अपने हक की लड़ाई लड़ी थी।
आज, तेलंगाना को बने 11 साल पूरे हो गए हैं। इन वर्षों में राज्य ने तेजी से प्रगति की है, विशेषकर आईटी, कृषि, सिंचाई, और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में। हैदराबाद आज न सिर्फ टेक्नोलॉजी हब है, बल्कि चारमीनार से लेकर टैंक बंड तक संस्कृति और आधुनिकता का संगम बन चुका है।
10 सालों तक दोनों राज्यों के थे एक ही राजधानी
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि 2014 के आंध्र प्रदेश रिऑर्गनाइजेशन एक्ट के कारण हैदराबाद 2 जून से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की साझा राजधानी नहीं रही। 2014 में आंध्र प्रदेश का बंटवारा होने के बाद हैदराबाद को 10 साल के लिए दोनों राज्यों की राजधानी बनाया गया था। फिर 10 साल बाद में अमरावती को आंध्र प्रदेश का राजधानी बनाया गया और हैदराबाद तेलंगाना का ही राजधानी बना रहा।
तेलंगाना दिवस पर राज्यभर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। मुख्यमंत्री ध्वजारोहण करते हैं, राज्य की प्रगति पर भाषण देते हैं, और समाज के उत्कृष्ट सेवकों को सम्मानित किया जाता है। स्कूलों में विशेष कार्यक्रम, नृत्य-गान और इतिहास पर आधारित नाटकों का आयोजन होता है।
Telangana day 2025 special how telangana formed know movement that created history
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फुटबॉल में पहली बार महासंग्राम: आमने-सामने होंगे 41 साल के रोनाल्डो और 40 के लुका मोड्रिक
Jul 02, 2026 | 11:40 AMस्मार्ट सिटी या बदहाल शहर: आगरा में लोगों ने घरों पर लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर, विकास मॉडल पर उठे सवाल
Jul 02, 2026 | 11:39 AMनागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
Jul 02, 2026 | 11:38 AMअकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
Jul 02, 2026 | 11:33 AMनरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
Jul 02, 2026 | 11:33 AMबालाघाट में डीएसपी संतोष पटेल की पहल से बदली तस्वीर, सड़क पर भटकते बच्चों को समझाकर भेजा स्कूल, वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 11:29 AMICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
Jul 02, 2026 | 11:28 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














