- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Bodi Based Farming Project Sustainable Farming Aspirational District
जल संरक्षण से आजीविका तक: गड़चिरोली में नई कृषि परियोजना, किसानों की आय बढ़ाने की पहल
Gadchiroli Project: गड़चिरोली के एटापल्ली में बोड़ी-आधारित कृषि प्रणाली से जल संरक्षण, जलवायु अनुकूलन और किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना BASF व BAIF के सहयोग से लागू होगी।
- Written By: अंकिता पटेल

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Gadchiroli Bodi Based Farming: गड़चिरोली आकांक्षी जिले के एटापल्ली तहसील में जल संरक्षण, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने तथा किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पहल पर ‘बोड़ी-आधारित कृषि प्रणाली’ परियोजना लागू की जा रही है। इस परियोजना के माध्यम से जल सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा निरंतर ग्रामीण आजीविका सुजित करने पर विशेष जोर दिया गया है।
यह परियोजना बाडेन एनिलीन एंड सोडा फैक्टरी (बीएएसएफ) के आर्थिक सहयोग से तथा बायफ आजीविका एवं विकास संस्था के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही है। इस संबंध में 14 जनवरी 2026 को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। परियोजना की अवधि 15 जनवरी से 31 दिसंबर तक निर्धारित की गई है।
कृषि प्रणाली’ परियोजना में 5 गांवों का चयन
1 करोड़ 34 लाख रुपये का प्रावधान परियोजना के प्रथम चरण में एटापल्ली तहसील के पांच गांवों को शामिल किया गया है। इसके लिए कुल 1 करोड़ 34 लाख 14 हजार 400 रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इसमें से 1 करोड़ 25 लाख 48 हजार 400 रुपये बीएएसएफ द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जबकि शेष राशि लाभार्थी सहभागिता और विभिन्न शासकीय योजनाओं के समन्वय से जुटाई जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
वर्षों का इंतजार खत्म! नागपुर-मडगांव एक्सप्रेस अब नियमित, नितिन गडकरी ने दिखाई हरी झंडी; यात्रियों में खुशी
नासिक के दिंडोरी में तेंदुए से 10 मिनट तक भिड़ा 60 साल का बुजुर्ग मजदूर; डंडे के सहारे बचाई अपनी जान, दहशत
नागपुर क्राइम: खापरखेड़ा तालाब में भाजपा नेता के बेटे सचिन लोहे की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका
बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े का निर्देश, मुंबई में सीसी रोड का काम 31 मई तक करें पूरा
परियोजना के अंतर्गत बोड़ियों से गाद निकालना, जल भंडारण क्षमता बढ़ाना तथा सिंचाई सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। पहले वर्ष में 70 हजार घनमीटर गाद निकासी, 70 हजार घनमीटर जल भंडारण क्षमता का निर्माण, 350 एकड़ क्षेत्र को सिंचाई के दायरे में लाने का लक्ष्य तय किया गया है।
इसके परिणामस्वरूप खरीफ मौसम में लगभग 300 एकड़ धान क्षेत्र को संरक्षित सिंचाई मिलेगी, जबकि रबी मौसम में लगभग 100 एकड़ क्षेत्र के लिए आवश्यक नमी उपलब्ध हो सकेगी।
किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य
परियोजना में शामिल परिवारों की वर्तमान औसत वार्षिक आय लगभग 45 हजार रुपये है। चरणबद्ध तरीके से आय बढ़ाकर आने वाले कुछ वर्षों में इसे दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है, साथ ही जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न जोखिमों को कम करते हुए फसल उत्पादकता में 30 से 35 प्रतिशत तक वृद्धि होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें:-गड़चिरोली में सड़क दुर्घटना, अज्ञात वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर, पुलिस जांच में जुटी
महिला बचत समूहों और भूमिहीन परिवारों को आजीविका का सहारा परियोजना के तहत 10 हजार 500 वन पौधों का रोपण, 100 महिला बचत समूह सदस्यों को आयवर्धक गतिविधियों के लिए सहयोग तथा भूमिहीन परिवारों के लिए सूक्ष्म उद्योग शुरू कर सतत आजीविका के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, प्रशिक्षण, रिपोर्ट और परिणामों का दस्तावेजीकरण इस पहल से 300 किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा, जबकि 1,500 किसानों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, परियोजना के प्रभावों के आकलन हेतु प्रारंभिक अध्ययन रिपोर्ट, अर्थवार्षिक एवं वार्षिक रिपोर्ट के साथ-साथ दृश्य-भव्य दस्तावेजीकरण भी तैयार किया जाएगा।
Gadchiroli bodi based farming project sustainable farming aspirational district
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वर्षों का इंतजार खत्म! नागपुर-मडगांव एक्सप्रेस अब नियमित, नितिन गडकरी ने दिखाई हरी झंडी; यात्रियों में खुशी
May 17, 2026 | 10:10 AMनासिक के दिंडोरी में तेंदुए से 10 मिनट तक भिड़ा 60 साल का बुजुर्ग मजदूर; डंडे के सहारे बचाई अपनी जान, दहशत
May 17, 2026 | 10:02 AMनागपुर क्राइम: खापरखेड़ा तालाब में भाजपा नेता के बेटे सचिन लोहे की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका
May 17, 2026 | 09:57 AMबीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े का निर्देश, मुंबई में सीसी रोड का काम 31 मई तक करें पूरा
May 17, 2026 | 09:47 AMNushrratt Bharuccha Struggle: पहली पसंद नहीं थीं नुसरत भरूचा, फिर भी ‘प्यार का पंचनामा’ से छा गईं एक्ट्रेस
May 17, 2026 | 09:44 AMनागपुर में पेट्रोल-डीजल के बाद अब खाद्य तेलों की कीमतों में उछाल, गृहणियों की बढ़ी चिंता
May 17, 2026 | 09:40 AMसाई सुदर्शन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले बने बल्लेबाज, हार्दिक पांड्या का भी तोड़ा रिकॉर्ड
May 17, 2026 | 09:39 AMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM










