15 दिन में दूसरी बार बाघ ने किया हमला! इंजेवारी में महिला की मौत, इलाके में दहशत का माहौल
Gadchiroli Tiger Attack: गड़चिरोली में इंजेवारी गांव में बाघ ने 63 वर्षीय महिला कृंदा मेश्राम पर हमला कर उसकी मौत कर दी। वन विभाग ने सतर्कता बरतने की चेतावनी दी।
- Written By: प्रिया जैस
बाघ का हमला (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Tiger Attack Maharashtra: गड़चिरोली जिले के आरमोरी तहसील के देऊलगांव में लकड़ियां चुनने 2 महिलाओं पर बाघ ने हमला कर उसे मौत के घाट उतारा था। इस घटना को एक पखवाड़ी भी नहीं बीता की फिर से इसी परिसर के इंजेवारी गांव में एक महिला बाघ का शिकार बन गई। घटना मंगलवार को दोपहर 4 बजे के दौरान उजागर हुई है। मृतक महिला का नाम इंजेवारी निवासी कृंदा खुशाल मेश्राम (63) है।
जानकारी के अनुसार कृंदा मेश्राम सुबह 11 बजे के दौरान गांव समीपस्थ अपने खेत परिसर में घास काटने के लिए गई थी। खेत में घास काटते समय अचानक बाघ ने हमला किया। और उसे घसीटते हुए समीपस्थ एक तालाब के बांध पर ले गया था। इस दौरान उसका पोता किशन मेश्राम करीब 4 बजे के दौरान उसे लाने के लिए खेत में गया। लेकिन उसे खेत परिसर में दादी नहीं दिखाई दी।
तालाब के पास मिला शव
बाद में वह घर लौटकर अपने माता-पिता को बताया। इसके बाद कुछ लोगों को लेकर खेत परिसर में जाने पर आस-पास खोजबीन करने पर खेती समीप होने वाले खेत में तालाब के पास शव दिखाई दिया। घटना की जानकारी वनविभाग को दी गई। वनाधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले का पंचनामा किया। वहीं आगे की कार्रवाई शुरू की है।
सम्बंधित ख़बरें
‘संजय राउत कर रहे हैं हिंदुओं की बदनामी’, मीरा रोड हमले पर दिए बयान के बाद भाजपा प्रवक्ता नवनाथ बन का पलटवार
सलीम डोला का होगा मुंबई क्राइम ब्रांच से सामना; सांगली, मैसूर और तेलंगाना ड्रग्स फैक्ट्री कांड में होगी पूछताछ
‘विधायकी के लिए पार्टी बेचने वाला नालायक नहीं हूं’, शिवसेना में विलय की खबरों पर बच्चू कडू का करारा जवाब
जलगांव में मातम: दुल्हन की मेहंदी सूखने से पहले ही उजड़ गया संसार, भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत
15 दिन पूर्व 2 महिलाओं की ली जान
आरमोरी तहसील के देऊलगांव बुट्टी में जंगल में लकड़ियां लाने के लिए गई 2 वृद्ध महिलाओं को बाघ ने हमला कर उन्हें मौत के घाट उतारने की घटना 19 नवंबर को उजागर हुई थी। इसमें मृतक देऊलगांव निवासी अनुसया जिदंर वाघ करीब 12 नवंबर से लापता थी। वहीं मुक्ताबाई नेवारे 19 नवंबर को ही गांव से आधे किमी दूरी पर जंगल परिसर में लकड़ियां लाने के लिए गई थी। दोनों महिलाएं बाघ का शिकार बनी थी।
यह भी पढ़ें – हाई कोर्ट ने मतगणना पर लगाई रोक तो भड़के सीएम फडणवीस, बोले- ये तरीका सही नहीं, सुधार की जरूरत
दोनों शव पास में ही मिले थे। जिससे इस परिसर में बाघ की दहशत फैली हुई थी। ऐसे में मंगलवार को देऊलगांव से महज 2 किमी दूरी पर स्थित इंजेवारी गांव समीपस्थ खेत परिसर में एक महिला पर बाघ ने हमला कर उसकी जान ले ली। इससे परिसर में बाघ की व्यापक दहशत निर्माण हुई है। इस दौरान वनविभाग ने सतर्कता बरतने की चेतावनी दी है।
बंदोबस्त करने की मांग
आरमोरी तहसील के देऊलगांव के बाद ही अब इंजेवारी परिसर में महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतारा है। जिससे इस परिसर में बाघ की दहशत निर्माण हुई है। इन दिनों खेतों में धान कुटाई के कार्य शुरू है। वहीं रबी सीजन की मशागत का कार्य भी शुरू किया गया है।
ऐसे में बाघ की दहशत निर्माण होने से किसान खेतों में जाने से कतरा रहे है। बीती घटना के बाद भी अब तक वनविभाग ने बाघ का बंदोबस्त नहीं किया है। जिससे परिसर के नागरिकों में रोष है। जिससे बाघ का बंदोबस्त करने की मांग नागरिकों द्वारा की जा रही है।
