- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Armori Nagar Parishad Chunav 2025 Sthagit
गड़चिरोली नगर परिषद चुनाव: 4 प्रभागों का चुनाव स्थगित, मतगणना की तैयारियां शुरू!
Elections: गड़चिरोली और आरमोरी नगर परिषद के 4 प्रभागों के चुनाव स्थगित, 105 मतदान केंद्र व 177 मतदान दस्ते तैयार, नगराध्यक्ष और पार्षद पद के लिए कुल 391 प्रत्याशी मैदान में, मतगणना की तैयारियां पूरी।
- Written By: प्रिया जैस

गड़चिरोली चुनाव (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Maharashtra Municipal Elections: नगर परिषद सार्वत्रिक चुनाव संदर्भ में महाराष्ट्र नगर परिषद चुनाव नियम 1966 के नियम 17 (1)(ब) के तहत कार्यवाही नहीं होने से गड़चिरोली नगरपरिषद के प्रभाग क्रमांक 1 अ , 4 ब तथा 11 ब तथा आरमोरी नगर परिषद के प्रभाग क्रमांक 10 अ इन 4 जगह के चुनाव को स्थगिती दी गई है। यहां का चुनाव सुधारित कार्यक्रम के तहत लिया जाएगा, ऐसा जिलाधिकारी ने सूचित किया है।
राज्य चुनाव आयोग के 4 नवंबर 2025 के पत्र के तहत नगर परिषद के सदस्य व अध्यक्ष पद के लिए सार्वत्रिक चुनाव कार्यक्रम घोषित किया था। लेकिन जिन नगर परिषद तथा नगर पंचायत में जिस जगह के लिए अपील दाखिल थे। लेकिन अपील के नतीजे संबंधित जिला न्यायालय की ओर से 22 नवंबर के बाद यानी 23 नवंबर या इसके बाद दिया गया है।
जिलाधिकारी अविश्यांत पंडा ने दी जानकारी
ऐसी शिकायतें नगर परिषद व नगर पंचायत के सदस्य पद के उक्त सीट के चुनाव कार्यक्रम के अनुसार न ले, तथा ऐसे मामले में अध्यक्ष पद का समावेश होने पर वहां संपूर्ण नगर परिषद का चुनाव स्थगित करने संदर्भ में राज्य चुनाव आयोग ने 29 नवंबर को आदेशित किया था।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक मनपा का 3011.85 करोड़ का बजट आयुक्त द्वारा प्रस्तुत, स्थायी समिति में जल्द होगी चर्चा
महाराष्ट्र का कृषि निर्यात ठप, हवाई और समुद्री मार्ग बंद होने से प्याज और फलों के दाम गिरने की आशंका
विदेश नीति पर महाराष्ट्र की सियासत गरमाई, संजय शिरसाट का राउत पर तंज, बोले-ट्रंप और नेतन्याहू से करें बात
मुंबई, पुणे के श्रद्धालुओं को महाकालेश्वर-उत्तर भारत यात्रा का मौका, रेलवे चलाएगी भारत गौरव ट्रेन
इस सूचना के अनुसार गड़चिरोली नगर परिषद के प्रभाग क्रमांक 1 अ, 4 ब तथा 11 ब तथा आरमोरी नगर परिषद के प्रभाग क्रमांक 10 अ इन 4 जगह के चुनाव को स्थगिती दी गई है। यहां के चुनाव सुधारित कार्यक्रम के अनुसार लिए जाने वाले हैं, ऐसा जिलाधिकारी अविश्यांत पंडा ने सूचित किया है।
105 मतदान केंद्र व 177 मतदान दस्ते तैयार
नगर परिषद सार्वत्रिक चुनाव 2025 के लिए चुनाव यंत्रणा तैयार हुई है। मतदाता अधिक से अधिक संख्या में सहभाग दर्ज कर मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने की जिम्मेदारी निभाएं ऐसा आह्वान ऐसा आह्वान जिलाधिकारी अविश्यांत पंडा ने किया। जिले में नगर परिषद सार्वत्रिक चुनाव 2025 के लिए प्रशासकीय स्तर पर तैयारी अंतिम चरण में पहुंची है।
इस चुनाव के लिए गड़चिरोली, देसाईगंज तथा आरमोरी इन तीनों नगर परिषद में कुल 105 मतदान केंद्र निश्चित किए गए हैं। चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए कुल 177 मतदान दस्ते तैयार हैं। चुनाव कर्मचारियों के लिए आवश्यक प्रशिक्षण की प्रक्रिया समय पर पूर्ण की गई है। गड़चिरोली नगर परिषद के लिए सर्वाधिक 46 मतदान केंद्र तथा 51 मतदान दस्ते तैनात किए गए है।
यह भी पढ़ें – 1 करोड़ दो, 11000 वोट दिलवाता हूं..चांदवड में EVM ‘मशीन डील’ की ऑडियो क्लिप वायरल, BJP के वोट फिक्स!
वहीं देसाईगंज नगर परिषद में 32 केंद्र तथा 46 दस्ते क्रियांन्वित होंगे। आरमोरी नगर परिषद में 27 मतदान केंद्र तथा 30 मतदान दस्ते तैनात हैं। गड़चिरोली तथा आरमोरी नगर परिषद के चुनाव कर्मचारियों के लिए पहला प्रशिक्षण 16 नवंबर को तो दूसरा प्रशिक्षण 24 नवंबर को संपन्न हुआ। दूसरी ओर देसाईगंज नगर परिषद के लिए पहला प्रशिक्षण 20 नवंबर तथा दूसरा प्रशिक्षण 27 नवंबर को संपन्न हुआ।
नगराध्यक्ष के लिए 23 तो पार्षद लिए 368 प्रत्याशी मैदान में
इस चुनाव में तीनों नगर परिषद में अध्यक्ष तथा सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम संख्या निश्चित हुई है। गड़चिरोली नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशी तो पार्षद पदों के लिए 131 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है। देसाईगंज नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशी तो सदस्य पद के लिए 121 प्रत्याशियों में रोमांच देखने को मिलेगा। आरमोरी नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक 10 प्रत्याशी है। वहीं पार्षद पद के लिए 116 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है।
मतगणना की भी व्यापक तैयारी
- मतदान प्रक्रिया के पश्चात होने वाली मतगणना तथा ईवीएम मशीन तैयार करने के प्रक्रिया के लिए तैयारी हुई है।
- ईवीएम मशीन तैयार करना, मतगणना का प्रशिक्षण 28 व 29 नवंबर को संपन्न हुआ। गड़चिरोली नगर परिषद के लिए मतगणना कृषि महाविद्यालय, सोनापुर में होगी।
- मतगणना के लिए पोस्टल बैलेट के लिए 1 तथा प्रत्यक्ष मतगणना के लिए कुल 14 टेबल निश्चित किए गए हैं।
- देसाईगंज नगर परिषद के लिए देसाईगंज नगर परिषद सांस्कृतिक सभागृह में मतगणना के लिए 10 व पोस्टल बैलेट के लिए 1 ऐसे 11 टेबल उपलब्ध होंगे।
- आरमोरी नगर परिषद के लिए तहसील लघु पशु वैद्यकीय चिकित्सालय में मतगणना होगी।
- यहां प्रत्यक्ष मतगणना के लिए 5 व पोस्टल बैलेट के लिए 1 ऐसे कुल 6 टेबल मतगणना के लिए होंगे।
Gadchiroli armori nagar parishad chunav 2025 sthagit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कच्चे दूध के इस आसान इस्तेमाल से पाएं मक्खन जैसी कोमल स्किन, बस मिला लें ये एक खास चीज
Mar 03, 2026 | 06:32 AMSalim Merchant Birthday: पिता के कीबोर्ड से शुरू हुआ सफर, सलीम मर्चेंट ने सुरों से रच दी अपनी दुनिया
Mar 03, 2026 | 06:25 AMBirthday Horoscope 3 March: मेष से मीन राशि तक, किनके खुलेंगे किस्मत के दरवाजे और किन्हें रहना होगा सावधान?
Mar 03, 2026 | 06:16 AMगर्मी में गाड़ी का खर्च बढ़ने से बचाएं, अभी कर लें ये 2 जरूरी काम, नहीं तो जेब पर पड़ेगा भारी बोझ
Mar 03, 2026 | 05:12 AMWorld Wildlife Day 2026: कुदरत का सन्नाटा है सबसे बड़ा खतरा! जानें कैसे प्रजातियों का अंत छीन सकता है सुकून
Mar 03, 2026 | 04:24 AMWorld Hearing Day 2026: कहीं आप भी तो नहीं हो रहे बहरापन का शिकार? घर की ये 5 चीजें डैमेज कर रही हैं आपके कान!
Mar 03, 2026 | 04:00 AM7,500 के बाद नहीं कर पाएंगे Follow, Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट
Mar 03, 2026 | 03:36 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM














