Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gadchiroli News: गड़चिरोली विमानतल निर्माण ठप, किसानों ने पुलखल में जमीन देने से किया इनकार

Gadchiroli Land Acquisition Protest: गड़चिरोली में विमानतल परियोजना किसानों के विरोध और भूमि अधिग्रहण रुकावट के कारण ठप। निवेश, पर्यटन और औद्योगिक विकास पर संभावित असर।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Dec 13, 2025 | 01:33 PM

एयरपोर्ट (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gadchiroli Investment: गड़चिरोली में विमानतल निर्माण का सरकार निर्णय पहले ही मंज़ूर किया जा चुका था। इसके लिए पुलखल क्षेत्र की कृषि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू हुई थी। लेकिन स्थानीय किसानों द्वारा जमीन देने से स्पष्ट इनकार किए जाने के कारण प्रक्रिया अधूरी रह गई है। और विमानतल परियोजना का संपूर्ण नियोजन लगभग ठप पड़ गया है।

किसानों का कहना है कि कोटगल बांध के कारण भविष्य में क्षेत्र को पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकती है। सालभर पानी उपलब्ध रहने से कई प्रकार की फसलें ली जा सकेगी। यदि जमीन चली गई तो कृषि आधारित रोजगार समाप्त हो जाएगा। खेती के माध्यम से कई लोगों को काम मिलता है।

जमीन बेचने पर पैसे तो मिलेंगे, लेकिन भविष्य में उनके बच्चों के सामने रोजगार का बड़ा संकट खड़ा होगा। इसी चिंता के चलते किसानों ने विमानतल निर्माण के लिए अपनी भूमि देने से विरोध जताया है। इसी कारण लगभग एक वर्ष से यह प्रस्ताव लंबित है। और भूमि खरीद की प्रक्रिया दोबारा शुरू करने को लेकर भी कोई पहल दिखाई नहीं दे रही है।

औद्योगिक विकास पर प्रभाव

गड़चिरोली में सुरजागड़ लौह परियोजना के कारण औद्योगीकरण की गति तेज होती दिखाई दे रही है। चामोर्शी तहसील के जेएसडब्ल्यू कंपनी भी उद्योग स्थापित करने की दिशा में प्रयासरत है। झेंडेपार, भामरागड़ तथा अहेरी तहसीलों में भी औद्योगिक इकाइयां शुरू करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

भविष्य में जिले में उद्योगों और व्यापार के बढ़ते दायरे को देखते हुए विमानतल को अत्यावश्यक माना जा रहा था। लेकिन हवाई संपर्क न होने के कारण संभावित निवेश की गति धीमी पड़ सकती है, ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है।

पर्यटन क्षेत्र को भी धक्का

गड़चिरोली का जंगल पर्यटन, साहसिक पर्यटन और सांस्कृतिक पर्यटन इन सभी को यदि हवाई संपर्क मिलता, तो यह क्षेत्र बड़ी तेजी से विकसित हो सकता था। अब जबकि जिले से नक्सलवाद लगभग समाप्त हो चुका है, पर्यटन के लिए व्यापक अवसर मौजूद हैं। विमानतल निर्माण प्रक्रिया ठप पड़ने से पर्यटन विकास भी सीमित रह जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें – निकाय चुनाव से पहले BJP का तगड़ा एक्शन, 16 बागी नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता, देखें लिस्ट

नई भूमि की तलाश को गति नहीं

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, वैकल्पिक भूमि के चयन पर अनौपचारिक चर्चा जरूर हुई है, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है। इसलिए यह सवाल उठने लगा है कि गड़चिरोली को स्वीकृत विमानतल वास्तव में मिलेगा या नहीं।

कृषि भूमि उपलब्ध नहीं हो रही है, लेकिन शहर के आसपास बड़ी मात्रा में झाड़ीदार वनभूमि मौजूद है। यहां पहले भी एक बार विमानतल का प्रारंभिक प्रस्ताव तैयार किया गया था। बाद में पुलखल क्षेत्र की कृषि भूमि खरीदने की प्रक्रिया शुरू हुई थी।

जमीन का माप, अधिग्रहण और किसानों को मिलने वाले मुआवजे को भी शासन की मंज़ूरी मिल चुकी थी, लेकिन किसानों के विरोध के कारण गड़चिरोली में विमानतल निर्माण की प्रक्रिया फिलहाल पूरी तरह रुक गई है।

Gadchiroli airport delayed farmers land issue

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 13, 2025 | 01:33 PM

Topics:  

  • Gadchiroli
  • Gadchiroli News
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

Navi Mumbai International Airport सुरक्षा में सेंध की कोशिश, मजदूर पर चोरी का आरोप

2

निकाय चुनाव से पहले BJP का तगड़ा एक्शन, 16 बागी नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता, देखें लिस्ट

3

पार्थ पवार लैंड स्कैम पर अजित पवार ने दी सफाई, बोले- पंजीकरण अधिकारियों का दोष

4

Thane में 15 दिसंबर तक 50% पानी कटौती, कल्याण फाटा में फिर फूटी पाइपलाइन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.