पश्चिम एशिया संकट का असर, LPG सप्लाई पर निगरानी और छापेमारी तेज; महाराष्ट्र में 23 केस दर्ज, 18 गिरफ्तार
Middle East Crisis के बीच महाराष्ट्र में एलपीजी आपूर्ति में अनियमितताओं पर सरकार ने सख्ती दिखाई है। 23 मामले दर्ज कर 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि हजारों छापों में सिलेंडर जब्त किए गए।
- Written By: अपूर्वा नायक
एलपीजी गैस संकट ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Maharashtra LPG Crackdown: महाराष्ट्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट के कारण एलपीजी की कथित कमी के बीच अनियमितताओं पर राज्य सरकार की कार्रवाई के तहत 23 मामले दर्ज किए गए हैं और 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विधान परिषद में कांग्रेस के अभिजीत वंजारी द्वारा उठाए गए मुद्दे का जवाब देते हुए भुजबल ने पश्चिम एशिया संकट के बीच कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को गिनाया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने जिला स्तर पर जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों की समितियां गठित कीं, जिन्होंने 2,129 छापे मारे और 1,208 सिलेंडर और 33,66,411 रुपये का सामान जब्त किया।
राज्य सरकार ने 23 मामले दर्ज किए हैं और 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। राज्य सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में केरोसिन है और वह सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल के साथ मिलकर उनके ईंधन पंपों के माध्यम से इसे उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के साथ कल सीधा संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत; NMACC में तैयारी पूरी
बिना टिकट यात्रा पड़ेगी भारी! पश्चिम रेलवे ने वसूला ₹83.25 करोड़ जुर्माना, फर्जी UTS ऐप पर FIR दर्ज
आम जनता को एक और झटका! हर LPG सिलेंडर पर देना होगा टैक्स, समझिए क्या है पूरा मामला
MBBS बनाम BHMS: मिक्सोपैथी पर क्यों मचा घमासान? जानें 60% अस्पतालों को चलाने वाले डॉक्टरों का पक्ष
ये भी पढ़ें :- बारामती उपचुनाव से पहले सियासी घमासान, मेडिकल कॉलेज नामकरण विवाद से बढ़ी चुनौती
वितरण में घरों को प्राथमिकता
सार्वजनिक क्षेत्र के तेल उपक्रमों के अधिकारियों ने बताया है कि ऊपर से आदेश आए हैं कि एलपीजी सिलेंडर वितरित करते समय घरों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
इसके बाद अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों, श्मशान घाटो, वृद्धाश्रमों और अनाथालयों सहित सामान्य सेवाओं को 100 प्रतिशत प्राथमिकता दी जानी चाहिए। पिछले महीने घरेलू सिलेंडर की कीमत 852.50 रुपये थी जो सात मार्च को बढ़कर 912.50 रुपये हो गई। पिछले महीने व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत 1,720.50 रुपये से बढ़कर 1,835 रुपये हो गई।
