-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli 344 Suspicious Doctors Investigation Of Documents
गड़चिरोली के 344 संदिग्ध डॉक्टर विभाग के रडार पर, दस्तावेजों की जांच शुरू
- Written By: आकाश मसने
Gadchiroli News: गड़चिरोली में 344 संदिग्ध डॉक्टरों की सूची तैयार की गई है। तहसील स्तरीय समिति द्वारा संबंधितों के दस्तावेजों की जांच शुरू किए जाने से संदिग्ध सीधे स्वास्थ्य विभाग के रडार पर आ गए है।

प्रतीकात्मक (सोर्स: सोशल मीडिया)
गड़चिरोली: गड़चिरोली जिले के ग्रामीण, दुर्गम परिसर में फर्जी डाॅक्टरों द्वारा नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिसमें कुछ मरीजों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। इस मामले को गंभीरता से लेकर जिलाधीश अविश्यांत पंडा ने फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिये है। इस आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ पर होकर जिले में फर्जी डाॅक्टरों की खोजबीन की जा रही है।
इस मुहिम अंतर्गत 344 संदिग्ध डॉक्टरों की सूची तैयार की गई है। तहसील स्तरीय समिति द्वारा संबंधितों के दस्तावेजों की जांच शुरू किए जाने से संदिग्ध सीधे स्वास्थ्य विभाग के रडार पर आ गये है। इनमें से कुछ फर्जी डाॅक्टरों के खिलाफ मामले दर्ज किए जाने से जिले फर्जी डाॅक्टरों में खलबली मच गई है।
पिछले अनेक वर्षों से वैद्यकीय पात्रता न होने वाला अथवा अधिकृत वैद्य के रूप में पंजीयन न होने वाले लोगों द्वारा खुलेआम मरीजों पर उपचार किया जा रहा है। इसमें अनेक लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। जिले के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उपकेंद्र में सेवा सुविधा का अभाव, स्वास्थ्य कर्मचारियों के रिक्त पदों के चलते स्वास्थ्य सेवा कुछ हद तक चरमराई गई है। जिसका लाभ उठाते हुए फर्जी डॉक्टर अपने दुकान सजाए हुए है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में गहराया बिजली संकट! 40 करोड़ के भुगतान के लिए महावितरण के खिलाफ ठेकेदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
मुंबई विश्वविद्यालय पेपर लीक मामला: ABVP का कुलपति कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन, CID जांच की मांग की
नागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
अकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
जिलाधीश ने दिए कार्रवाई के निर्देश
मेडिकल कॉन्सिल का प्रमाणपत्र न होते हुए भी अस्पताल शुरू कर मरीजों की लूट की जा रही है। इस मामले को गंभीरता से लेकर जिलाधीश अविश्यांत पंडा ने विशेष बैठक लेकर संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। जिससे स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ पर आकर संपूर्ण जिले में फर्जी डाॅक्टरों की खोज मुहिम शुरू कर दी है।
विशेषत: प्रत्येक तहसील पर समिति का गठन कर फर्जी डाॅक्टरों की सूची तैयार की गई। जिसमें संपूर्ण जिले में 344 संदिग्ध डाॅक्टरों की सूची तैयार की गई है। अब संदिग्ध डॉक्टरों के दस्तावेजों की तहसील स्तरीय समिति द्वारा जांच शुरू की गई है। अब तक जिले में दो फर्जी डाॅक्टरों पर कार्रवाई की गई है। स्वास्थ्य विभाग की इस मुहिम में सीधे फौजदारी मामला दर्ज करने का प्रावधान होने से जिले के फर्जी डॉक्टरों में खलबली मच गई है।
एटापल्ली व धानोरा में 2 फर्जी डॉक्टरों पर कार्रवाई
फर्जी डॉक्टरों खोज मुहिम में वैद्यकीय पात्रता न होने अथवा अधिकृत वैद्य के रूप में पंजीयन न होने के मामले में जिले के एटापल्ली व धानोरा तहसील में दो फर्जी डाॅक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। धानोरा तहसील के जांभली में वैद्यकीय पात्रता न होते हुए भी मरीजों पर उपचार करने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। वहीं एटापल्ली तहसील के जारावंडी में एक महिला डॉक्टर के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें:- अजित पवार से मिले माणिकराव कोकाटे, मंत्री पद पर सस्पेंस अब भी बरकरार
प्रशासन ने की तैयार की डॉक्टरों की सूची
| क्रमांक | तहसील | संदिग्ध डॉक्टरों की संख्या |
|---|---|---|
| 1 | गड़चिरोली | 30 |
| 2 | देसाईगंज | 13 |
| 3 | आरमोरी | 03 |
| 4 | कुरखेड़ा | 18 |
| 5 | कोरची | 15 |
| 6 | धानोरा | 30 |
| 7 | अहेरी | 31 |
| 8 | एटापल्ली | 23 |
| 9 | भामरागड़ | 04 |
| 10 | चामोर्शी | 61 |
| 11 | सिरोंचा | 88 |
| 12 | मुलचेरा | 28 |
| कुल | 344 |
दस्तावजों की जा रही हैं जांच
गड़िचरोली जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रताप शिंदे ने बताया कि जिलाधीश के निर्देश अनुसार फर्जी डॉक्टरों की खोज मुहिम अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए तहसील स्तर पर विशेष समिति का गठन किया गया है। वहीं संदिग्धों की सूची तैयार कर समिति द्वारा उनके दस्तावजों की जांच की जा रही है। इसमें दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सीधे मामला दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। उक्त मुहिम आगामी दो माह तक जारी रहेगी।
Gadchiroli 344 suspicious doctors investigation of documents
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में गहराया बिजली संकट! 40 करोड़ के भुगतान के लिए महावितरण के खिलाफ ठेकेदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
Jul 02, 2026 | 11:46 AMमुंबई विश्वविद्यालय पेपर लीक मामला: ABVP का कुलपति कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन, CID जांच की मांग की
Jul 02, 2026 | 11:46 AMफुटबॉल में पहली बार महासंग्राम: आमने-सामने होंगे 41 साल के रोनाल्डो और 40 के लुका मोड्रिक
Jul 02, 2026 | 11:40 AMस्मार्ट सिटी या बदहाल शहर: आगरा में लोगों ने घरों पर लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर, विकास मॉडल पर उठे सवाल
Jul 02, 2026 | 11:39 AMनागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
Jul 02, 2026 | 11:38 AMअकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
Jul 02, 2026 | 11:33 AMनरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
Jul 02, 2026 | 11:33 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM










