- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Farmers Grapple With Labor Crisis
मजदूर संकट से जूझ रहे गड़चिरोली के किसान, 15 हजार मासिक पर भी नहीं मिल रहे मजदूर
गड़चिरोली में किसान बाहरी मजदूरों की कमी से जूझ रहे हैं, स्थानीय मजदूर काम करने को तैयार नहीं।

Gadchiroli News: मजदूर संकट से जूझ रहे किसान स्थानीय के साथ बाहरी मजदूर भी मासिक मानधन पर काम के लिए तैयार नहीं 15,000 रुपयों की प्रति माह मांग 1.5 लाख पर पर पहुंचा वार्षिक मुआवजा
जिले में अनेक बड़े किसान खेती कार्य के लिए मासिक मानधन वाले मजदूर का उपयोग करते है. लेकिन वर्तमान में मासिक मानधन पर काम करने को स्थानीय मजदूर तैयार नहीं होने से जिले के किसानों ने बाहर जिलों के लोगों को मजदूर के रूप में लाने का प्रयास शुरू किया है.
लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही है. मासिक मानधन पर काम करने के लिए मजदूर नहीं मिलने के कारण किसानों में चिंता का वातावरण निर्माण होने के साथ ही खेती की राह विकट होते दिखाई दे रही है.
सम्बंधित ख़बरें
मराठी नववर्ष की शुरुआत से ही खेती सत्र प्रारंभ होता है. परपंरा नुसार गुढ़ी पाड़वा के दिन ही खेती के सूत्र हाथों में लिए जाते है. काफी वर्षों से शुरू इस परपंरा का किसान आज भी जतन कर रहे है.
जिले के अनेक किसान स्थानीय मजदूर मासिक मानधन पर काम करने के लिए तैयार नहीं होने से जिले समेत छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना राज्यों के मजदूरों से संपर्क कर रहे है.
लेकिन कोई भी तैयार होते नहीं दिखाई दे रहे है. स्थानीय मजदूरों की मांग से बाहर जिला अथवा बाहर राज्य के मजदूर कम पैसों में काम करने के लिए तैयार होते है.और यह सभी मजदूर गुढ़ी पाड़वा के पहले ही काम पर पहुंचने के लिए आने वाले थे. लेकिन समय पर मजदूरों ने काम पर आने से इनकार कर दिया.जिससे गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी किसानों को मजदूरों के लिए भटकना पड़ रहा है.
महीने में 4 छुट्टियों की मांग
- मजदूरी करने मजदूर नहीं आने के कारण अनेक किसानों ने मासिक मानधन पर काम करने का प्रस्ताव मजदूरों के पास रखा.
- जहां मजदूरों ने प्रति माह 15 हजार रुपयों की मांग की. काम का समय सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक कही गई.
- इसमें दोपहर के समय 2 घंटों तक विश्राम, प्रत्येक सप्ताह में एक छुट्टी अनुसार माह में चार छुट्टियों की मांग की है.
- विशेषत केवल खेती कार्य किए जाएंगे, अन्य कोई भी कार्य नहीं किए जाएंगे, ऐसी बात मजदूरों द्वारा की जा रही है.
- जब पैसों की आवश्यकता पड़ेगी, तब किसानों को पैसे देने होंगे. ऐसी शर्त भी मजदूरों ने रखी.
- यह सभी शर्त मान्य करने के बाद भी मजदूर काम पर आएंगे, इसकी संभावना कम है.
Farmers grapple with labor crisis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई की ‘लेडी ड्रग माफिया’ नाजिया गिरफ्तार, वायरल वीडियो ने खोला पोल, बांद्रा के स्लम से चल रहा था नशे का खेल
Mar 21, 2026 | 05:20 PMनवरात्रि 2026: IRCTC लाया वैष्णो देवी का किफायती टूर पैकेज, 6,990 में करें माता के दर्शन
Mar 21, 2026 | 05:17 PMIPL में रोहित शर्मा बनाम विराट कोहली, जानिए ओपनर के तौर पर किसने बनाए ज्यादा रन?
Mar 21, 2026 | 05:15 PMजंयत चौधरी को मिली धमकी पर RLD ने दिया बंगाल सरकार को अल्टीमेटम, मेरठ में बुलाई पंचायत, कही घेराव की बात
Mar 21, 2026 | 05:11 PM‘किंग’ में शाहरुख खान का दिखेगा धुआंधार एक्शन, 10 फाइटर जेट्स के साथ शूट होगा मेगा सीक्वेंस
Mar 21, 2026 | 05:11 PMअकोला की 76 ग्राम पंचायतों में 13 सरपंच व 126 सदस्य पदों पर उपचुनाव
Mar 21, 2026 | 05:09 PMएयरपोर्ट के बाद अब खुफिया मुख्यालय बना निशाना, ड्रोन हमलों से दहला ईराक का मंसूर इलाका; एक अधिकारी की मौत
Mar 21, 2026 | 05:05 PMवीडियो गैलरी

ट्रांसफर के नाम पर मांगी ₹3.5 लाख की घूस! गिरफ्तारी के वक्त जोर-जोर से रोने लगा आरोपी अधिकारी, देखें वीडियो
Mar 20, 2026 | 09:51 PM
बरेली में खनन माफिया का तांडव! सरकारी टीम पर पथराव और ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश; वीडियो वायरल
Mar 20, 2026 | 09:47 PM
राजगढ़ में हाईवे पर ‘यमराज’ बनकर दौड़ा ओवरलोड ट्रक! पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; देखें खौफनाक VIDEO
Mar 20, 2026 | 09:41 PM
शिक्षा का मंदिर या रील का अड्डा? रीवा के सरकारी कॉलेज में छात्राओं के डांस वीडियो वायरल; उठ रहे कई सवाल
Mar 20, 2026 | 09:37 PM
‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया ‘एंटी इंडिया नैरेटिव’ फैलाने का आरोप
Mar 19, 2026 | 10:21 PM













