गड़चिरोली में नकली नोट रैकेट का पर्दाफाश, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खुला फर्जी नोटों का खेल, अब जांच तेज
Gadchiroli News Fake Currency: गड़चिरोली में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की डिपॉजिट मशीन में नकली नोट फंसने से फर्जी करेंसी चलाने की साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की है।
- Written By: अंकिता पटेल
गड़चिरोली खबर, नकली नोट,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Gadchiroli Police Investigation Fake Currency: गड़चिरोली नकली नोट चलन में लाने का षड्यंत्र डिपॉजिट मशीन के चलते उजागर हुआ है। शहर के कारगिल चौक में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में हुआ यह मामला 15 मई को उजागर हुआ। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में । आरोपी को गिरफ्तार किया है।
वहीं बड़े रैकेट के संदेह के तहत पुलिस ने जांच शुरू की है। आरोपी का नाम मूलत चंद्रपुर जिले के ब्रम्हपुरी तहसील के हलदा निवासी प्रमोद टीकाराम कोवे (23) है। इस संदर्भ में बैंक आफ महाराष्ट्र के प्रबंधक ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के अनुसार 11 मई को शाम के दौरान बैंक का कैश डिपाजिट यंत्र बंद होने की शिकायत लेखपाल नरहरी बोधेले ने की। इसके बाद जांच करने पर डिपाजिट के कच्चे में 100 रूपये के 21 नोट फंसे दिखाई दिए।
सम्बंधित ख़बरें
लगातार बारिश से बाकली नदी उफान पर, बेलोरा खुर्द में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित
समृद्धि महामार्ग पर चलती कार बनी आग का गोला! धू-धू कर जली कार, हाईवे पर मचा हड़कंप, देखें Video
नागपुर से चुराई थी सरकारी बस! 22 बसें उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर तेलंगाना से गिरफ्तार
Bhiwandi Bus Fire: भिवंडी में बीच सड़क धू-धू कर जली टूरिस्ट बस, मची अफरा-तफरी, देखें दिल दहलाने वाला Video
प्रबंधक ने थाने में दर्ज करायी शिकायत
इन नोटों की पुष्टि करने पर वह नकली होने की बात स्पष्ट हुई। इसके बाद क्षेत्रीय कार्यालय से पत्र व्यवहार कर इसका ब्यौरा जानने पर यह राशि प्रमोद टीकाराम कोवे के सांगली जिले के मिरज में होने वाले बैंक खाते में जमा होने की बात स्पष्ट हुई जिससे 15 मई को प्रबंधक अनासने ने गडचिरोली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, कैया डिपाजिट करने के लिए एटीएम का पिन लगता है।
यह भी पढ़ें:-हार्ट अटैक या कुछ और? अमरावती की बेटी की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला गया शव
जिससे पुलिस निरीक्षक विनोद चव्हाण ने प्रमोद कोवे को हिरासत में लेकर आगे की जांच की गई। जांच में उसने अपराध की कबूली दी, उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया, उसे न्यायालय में पेश करने पर न्यायालय ने उसे पुलिस हिरासत सुनाई है। आगे की जांच पुलिस कर रही है।
