- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Ex Mla Dr Madavi Demands Year Round Irrigation Gadchiroli Projects
गड़चिरोली में सालभर सिंचाई की सुविधा देने की मांग, पूर्व विधायक डॉ. मडावी ने उठाए सवाल
गड़चिरोली में पूर्व विधायक डा. रामकृष्ण मडावी ने किसानों के लिए सिंचाई सुविधाओं की मांग की है।

Gadchiroli Tultuli Project News: गड़चिरोली जिले को खेती के लिए ‘सुजलाम-सुफलाम’ के रूप में जाना जाता है, लेकिन पर्याप्त सिंचाई सुविधाओं के अभाव में यहां के किसानों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर पूर्व विधायक डॉ. रामकृष्ण मडावी ने सालभर सिंचाई की व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग उठाई है।
आरमोरी में आयोजित पत्रपरिषद में मडावी ने कहा कि जिले के अधिकांश किसान खेती पर निर्भर हैं, लेकिन बारहमासी सिंचाई सुविधा नहीं होने से उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि तुलतुली और कारवाफा प्रकल्प वर्ष 1978 में स्वीकृत होने के बावजूद अब तक इन पर ठोस कार्य नहीं हुआ है।
मडावी ने आरोप लगाया कि जिले से खनिज संपदा के दोहन के लिए करीब 300 कंपनियां आने की तैयारी में हैं, लेकिन किसानों के लिए सिंचाई जैसी बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कंपनियों को जमीन दिलाने के लिए बाहरी दलाल सक्रिय हो गए हैं, जिससे किसानों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
सम्बंधित ख़बरें
‘दुनिया की जरूरतों के मुताबिक बदलें अपना सिलेबस’, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने यूनिवर्सिटीज को दिया खास मंत्र
पैठणी के 2000 साल पुराने गौरव को ‘कार्या’ ने दी नई उड़ान; येवला के बुनकरों की कला अब वैश्विक मंच पर छाएगी
नांदगांव-कुरहा मार्ग बना ‘मौत का रास्ता’, घटिया निर्माण से 3 की जान; नागरिकों में आक्रोश
‘…तो नेताओं को बुर्का पहनकर घूमना पड़ेगा’, मंत्री संजय शिरसाट बोले- राम रहीम जैसा होगा अशोक खरात का हाल
उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि पहले नक्सलवाद के कारण जहां अधिकारी जिले में आने से कतराते थे, वहीं अब कंपनियों के हितों के चलते बड़े अधिकारी यहां आने को इच्छुक हो गए हैं, जो कई सवाल खड़े करता है।
मडावी ने स्पष्ट किया कि किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए बांधों का निर्माण और लंबित सिंचाई परियोजनाओं को शीघ्र शुरू करना आवश्यक है। उन्होंने जिले के अन्य प्रस्तावित प्रकल्पों को भी तत्काल शुरू करने की मांग की।
पत्रपरिषद में पूर्व सरपंच बुधाजी किरमे, जिला नियोजन समिति की पूर्व सदस्य कल्पना तिजारे, बालाजी बोरकर, सुनील नंदनवार, राकेश बेहरे, भुवनेश्वर सेलोकर सहित राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Ex mla dr madavi demands year round irrigation gadchiroli projects
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
2 देशों-8 लोकेशन में तैयार हुई ‘धुरंधर’, असल पाकिस्तान समझ बैठे लोग, आदित्य धर ने रचा ऐसा खेल कि सब रह गए दंग
Mar 21, 2026 | 06:13 PMनवरात्र के चौथे दिन वासुदेव चतुर्थी, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, विघ्नहर्ता की कृपा से दूर होंगे सभी कष्ट
Mar 21, 2026 | 06:10 PM‘दुनिया की जरूरतों के मुताबिक बदलें अपना सिलेबस’, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने यूनिवर्सिटीज को दिया खास मंत्र
Mar 21, 2026 | 06:08 PMरामायण-महाभारत की झूठी कहानियों का सच, क्या वाकई बदला गया असली इतिहास?
Mar 21, 2026 | 06:06 PMनहीं खत्म होगी जंग! नतांज स्ट्राइक के बाद इजरायली रक्षा मंत्री ने ईरान को दी धमकी बोले- अगले हफ्ते से…
Mar 21, 2026 | 06:02 PMIPL 2026 से पहले चोटिल हुए MS धोनी? CSK फैंस की बढ़ी धड़कनें! ट्रेनिंग के बाद लंगड़ाते हुए आए नजर, देखें वीडियो
Mar 21, 2026 | 05:55 PMपैठणी के 2000 साल पुराने गौरव को ‘कार्या’ ने दी नई उड़ान; येवला के बुनकरों की कला अब वैश्विक मंच पर छाएगी
Mar 21, 2026 | 05:52 PMवीडियो गैलरी

ट्रांसफर के नाम पर मांगी ₹3.5 लाख की घूस! गिरफ्तारी के वक्त जोर-जोर से रोने लगा आरोपी अधिकारी, देखें वीडियो
Mar 20, 2026 | 09:51 PM
बरेली में खनन माफिया का तांडव! सरकारी टीम पर पथराव और ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश; वीडियो वायरल
Mar 20, 2026 | 09:47 PM
राजगढ़ में हाईवे पर ‘यमराज’ बनकर दौड़ा ओवरलोड ट्रक! पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; देखें खौफनाक VIDEO
Mar 20, 2026 | 09:41 PM
शिक्षा का मंदिर या रील का अड्डा? रीवा के सरकारी कॉलेज में छात्राओं के डांस वीडियो वायरल; उठ रहे कई सवाल
Mar 20, 2026 | 09:37 PM
‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया ‘एंटी इंडिया नैरेटिव’ फैलाने का आरोप
Mar 19, 2026 | 10:21 PM












