एटापल्ली के पास भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Gadchiroli Accident News: एटापल्ली के आलदांडी के पास इनोवा और बाइक की भीषण टक्कर में अनिल हिचामी की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बालाजी दुर्वा को गडचिरोली रेफर किया गया है।
- Written By: रूपम सिंह
सड़क हादसा (सोर्स-सोशल मीडिया)
Gadchiroli Road Mishap Etapalli Accident: एटापल्ली तहसील में एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा गुरुवार को एटापल्ली से 7 किमी दूर आलदांडी गांव के समीप हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एम. एच. 34 सीडी 0800 की इनोवा क्रिस्टा कार ने सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि, मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। इस दुर्घटना में परसलगोंदी निवासी अनिल हिचामी (28) की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। वहीं बालाजी दुर्वा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी थी। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय नागरिकों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
घटना के बाद गंभीर घायल बालाजी दुर्वा को उपचार के लिये एटापल्ली के ग्रामीण अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन उसकी हालत चिंताजनक होने के कारण उसे गडचिरोली रेफर किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, सीएम फडणवीस ने ठेकेदारों को दी सख्त चेतावनी
चंद्रपुर में पतंजलि मेगा स्टोर पर FDA का छापा; भ्रामक दावों के आरोप में 45 हजार का औषधि भंडार जब्त
जमीन बचाने सड़कों पर उतरे किसान, गड़चिरोली कलेक्ट्रेट पर बैलगाड़ियों संग बेमियादी आंदोलन शुरू
ठाणे की पहली डबल डेकर ई-बस अब भी डिपो में खड़ी, चार्जिंग स्टेशन के इंतजार में अटका संचालन
ये भी पढ़ें :- चंद्रपुर में पतंजलि मेगा स्टोर पर FDA का छापा; भ्रामक दावों के आरोप में 45 हजार का औषधि भंडार जब्त
फिलहाल उसका इलाज जारी है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही आलदांडी पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना का पंचनामा किया, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से पारसलगोंदी गांव में शोक का वातावरण निर्माण हो गया। तेज रफ्तार वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। मामले की आगे की जांच आलदांडी पुलिस कर रही है।
