Gadchiroli News: ईरान, इजरायल और अमेरिका युद्ध के चलते कुछ दिन पहले जिले में घरेलू और व्यवसायिक सिलेंडर की किल्लत निर्माण हो गई थी. जिसके कारण घरेलू गैस सिलेंडर पाने के लिए उपभोक्ता एजेंसियों के सामने कतारें लगा रहे थें. हालांकि, वर्तमान स्थिति में सभी उपभोक्ताओं को घर पहुंच गैस सिलेंडर उपलब्ध हो रहा है.
लेकिन दूसरी ओर जिला प्रशासन द्वारा जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत निर्माण न हो, घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसाय में उपयोग न हो और सिलेंडर का अवैध भंडार न हो, इसलिए जिले के बारह तहसीलों में 12 विशेष पथक का गठन किया गया है. इन पथकों द्वारा आए दिन विभिन्न जगहों पर छापामार कार्रवाइयां की जा रही है. प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, अब तक जिले के विभिन्न 456 जगहों पर पथक द्वारा छापामार कार्रवाइयां की गई हैं. जिसके कारण सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों पर लगाम कसने में प्रशासन को सफलता मिली है.
प्रशासन द्वारा सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने और अवैध उपयोग पर लगाम कसने के लिए जिले की बारह तहसीलों में विशेष पथक का गठन किया गया है. वहीं अब तक जिले में विभिन्न 456 जगहों पर छापामार कार्रवाइयां भी की गईं. इसके तहत अब तक जिले में 12,760 रुपये के 4 सिलेंडर जब्त किए गए है. वहीं इस मामले में 3 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. हालांकि अब तक गिरफ्तारी नहीं होने की जानकारी मिली है. लेकिन प्रशासन की इन कार्रवाइयों से सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों में खलबली मच गई है.
वर्तमान स्थिति में घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या सामान्य हो गई है. लेकिन दूसरी ओर व्यवसायिक गैस सिलेंडर की किल्लत का व्यवसायियों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. व्यवसायिक गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण शहर समेत जिले में अनेक छोटेमोटे होटल बंद हो गए है. जिससे व्यवसायिक समेत होटलों में काम करने वाले कामगारों के सामने जीवनयापन की समस्या निर्माण हो गयी है.