- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Child Marriage Stopped In One Hour Action Of Child Line And Gadchiroli Police
एक घंटे में होनेवाला बाल विवाह रोका, चाईल्ड लाईन व गड़चिरोली पुलिस की कार्रवाई
- Written By: नवभारत डेस्क

गड़चिरोली. गड़चिरोली जिला मुख्यालय से 2 किमी दूरी पर स्थित सेमाना देवस्थान में बुधवार को बालविवाह होने की जानकारी जिला बालसंरक्षक टीम, लाईल्ड लाईन व गड़चिरोली पुलिस को मिली. जिससे केवल एक घंटे में होनेवाले बालविवाह को संबंधित टीमों ने रोका है. जिसके कारण दुल्हे को विवाह न करते हुए दुल्हन के बगैर ही बारात ले जानी पड़ी.
गड़चिरोली समीपस्थ सेमाना देवस्थान में बुधवार को दोपहर 1 बजे बालविवाह होने की जानकारी सुबह 8 बजे मिली. इस जानकारी के आधार पर जिला बाल संरक्षण टीम व चाईल्ड लाईन की टीम उक्त बालविवाह रोकने के लिये बालकों के गांव पहुंची. बालक के जन्मप्रमाणपत्र जांच करने पर दोनों की आयु 18 वर्ष से निचे होने की बात स्पष्ट हुई. इसके बाद टिम वधु के घर विसापुर में पहुंची. लेकिन वहां पर जानकारी नहीं मिली. और शहर के गोकुलनगर में पहुंचने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली.
ऐसे में विवाह को केवल 1 घंटा शेष होने की जानकारी मिलते ही संबंधित टीम और गड़चिरोली पुलिस की एक टीम विवाहस्थल पर पहुंची. इस समय वधु की आयु संदर्भ में जानकारी लेने पर उसकी आयु 16 वर्ष 9 महिने होने की बात स्पष्ट होते ही यह बालविवाह रोका गया. इस समय जिला बालसंरक्षण टीम, चाईल्ड लाईन व गड़चिरोली पुलिस थाने की सहायक पुलिस निरीक्षक पुनम गोरे ने बाल विवाह के दूष्परिणाम संदर्भ में वर-वधु पक्ष को जानकारी दी.
डेकोरेशन मालिक को दी चेतावनी
विवाहस्थल पर डेकोरेशन मालिक ने विवाह मंडप तैयार किया था. इस समय संबंधित डेकोरेशन मालिक को वर-वधु नाबालिग होने पर मंडप नहीं लगाने की चेतावनी दी गई.इसके अलावा युवती की मां से युवती के 18 वर्ष पूर्ण होने तक विवाह न करने संदर्भ में गारंटी पत्र लिखकर लिया गया. इसके साथ ही युवती का समुपदेशन किया गया.
इन्होंने की कार्रवाई
उक्त कार्रवाई में जिला महिला व बाल विकास अधिकारी प्रकाश भांदककर की उपस्थिति व मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण अधिकारी अविनाश गुरनुले, संरक्षण अधिकारी कवेश्वर लेनगुरे, चाईल्ड लाईन के जिला समन्वयक दिनेश बोरकुटे, सामाजिक कार्यकर्ता जयंत जथाड़े, तनोज ढवगाये, बाल संरक्षण अधिकारी प्रियंका आसुटकर, क्षेत्र कार्यकर्ता रवींद्र बंडावार, निलेश देशमुख, मनिषा पुप्पावार, उज्वला नाकाड़े, पुजा धमाले, चाईल्ड लाईन टीम मेंबर तृप्ती पाल, वैशाली दुर्गे, अविनाश राऊत, गड़चिरोली पुलिस थाने की सहायक पुलिस निरीक्षक पुनम गोरे आदि ने की.
Child marriage stopped in one hour action of child line and gadchiroli police
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMExplainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMकरडी में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मोहाडी में जुआ खेलते तीन लोग रंगेहाथ पकड़े गए
May 18, 2026 | 08:09 PMRamcharan बने Peddi के सबसे महंगे स्टार…एक फिल्म करोड़ों की कमाई, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस
May 18, 2026 | 08:08 PMTET की अनिवार्यता खत्म करने से अधिकारियों का इनकार; सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया हवाला, पर मिला अनोखा आश्वासन
May 18, 2026 | 08:06 PMRCC क्लासेस के बोर्ड पर काला पोत कर विरोध, निदेशक मोटेगांवकर की गिरफ्तारी पर AIMIM का उग्र प्रदर्शन
May 18, 2026 | 08:00 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














