गड़चिरोली: 7 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के विरोध में चामोर्शी बंद, पुलिस थाने का घेराव और चक्काजाम
Minor Girl Assault: गड़चिरोली जिले के चामोर्शी में 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म पर फूटा गुस्सा। हजारों महिलाओं ने थाने का घेराव किया और हाईवे जाम रहा। एसपी ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल का दिया भरोसा।
- Written By: केतकी मोडक
गढ़चिरौली में बच्चों की सुरक्षा के लिए विरोध प्रदर्शन (सोर्स - फोटो नवभारत)
Child Safety Protest In Gadchiroli: गड़चिरोली जिले के चामोर्शी में 7 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर संपूर्ण चामोर्शी तहसील में जनाक्रोश भड़क गया है। लोगों में आक्रोष है। इस घटना को लेकर 11 जून को हजारों महिला, युवती तथा नागरिकों ने चामोर्शी पुलिस थाने पर दस्तक देकर आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की।
इस दौरान ‘आरोपीला फाशी द्या’, ‘चिमुकलीला न्याय मिळालाच पाहिजे’ इन घोषणाओं से पुलिस थाने का परिसर गूंज उठा था। संतप्त महिलाओं ने पुलिस थाने का घेराव करते हुए पुलिस अधीक्षक को घटनास्थल पर बुलाने की मांग की। कुछ समय बाद आंदोलन तीव्र हुआ, वहीं पुलिस थाने के परिसर में महिलाओं ने ठिय्या आंदोलन शुरू किया।
इस आंदोलन को गंभीरता से लेकर पुलिस निरीक्षक दीपकडोंब ने वरिष्ठों को स्थिति की जानकारी दी। इसके बाद गड़चिरोली पुलिस अधीक्षक एम। रमेश घटनास्थल पर दाखिल हुए। उन्होने आंदोलनकारियों से संवाद कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक विधान परिषद चुनाव का सस्पेंस खत्म; गोकुल गिते ने पीछे खींचे कदम, महायुति के नरेंद्र दराडे की राह आसान
राकां स्थापना दिवस पर नेताओं की जुबानी जंग, तटकरे-भुजबल के बीच मंच से तीखी नोकझोंक
गोंदिया में सीवरेज परियोजना बनी मुसीबत, रामनगर-सूर्याटोला सड़क पर हादसों का खतरा बढ़ा
नासिक सिंहस्थ का शंखनाद, रामकुंड पर ध्वजस्तंभ पूजन, 12 करोड़ श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी
हायवे पर किया चक्काजाम, दुकानें रखी बंद
इस दौरान संतप्त नागरिकों ने चामोर्शी के मुख्य महामार्ग पर उतरकर सड़क पर चक्काजाम आंदोलन किया। जिससे कई घंटों तक यातायात ठप्प रहा है। वहीं व्यापारियों ने बाजार, दुकानें तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखकर इस घटना का निषेध व्यक्त किया, चक्काजाम आंदोलन के चलते यातायात की गंभीर समस्या निर्माण हुई थी।
स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस निरीक्षक दीपक डोंब, वरिष्ठ अधिकारी हिरडे तथा दंगा नियंत्रण दल ने घटनास्थल पर तत्काल मोर्चा संभाला। आंदोलनकारियों को समझाकर यातायात सुचारू किया गया। एक निष्पाप बालिका पर हुए अत्याचार के निषेध में संपूर्ण चामोर्शी सड़क पर उत्तरी नजर आयी। न्याय के लिए यह जनआक्रोश प्रशासन के लिए बड़ी चेतावनी मानी जा रही है।
यह भी पढेे़ं:- वर्धा: मांडगांव में कार-ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, श्रद्धालुओं समेत कई लोग घायल
फास्ट ट्रैक न्यायालय में मामला चलाने करेंगे प्रयास
इस संदर्भ में गड़चिरोली जिला पुलिस अधीक्षक एम। एमेश ने कहा कि, इस निंदनीय कृत्य को कोई माफी नहीं है, आरोपी को कड़ी सजा हो, इसके लिए मजबूत आरोपपत्र पेश किए जायेंगे, संभवतः उसे जमानत न मिले, इसके लिए भी कानूनी प्रयास किए जाएंगे, जांच शीघ्र व तेज गति से पूर्ण कर मामला फास्ट ट्रॅक न्यायालय में चलाने के लिए भी प्रयास किया जाएगा, ऐसा आश्वासन पुलिस अधीक्षक एम। रमेश ने दिया।
