कुएं निर्माण में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई की भाजपा की मांग
Korchi BJP Protest:कोरची में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा कुआं योजना में भ्रष्टाचार के आरोपों पर भाजपा पदाधिकारियों ने दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की।
- Written By: आंचल लोखंडे
कुएं निर्माण में भ्रष्टाचार
Chandrapur District News: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा कुआं योजना के अंतर्गत कुओं के निर्माण में कथित भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर तत्काल निलंबन और फौजदारी मामला दर्ज करने की मांग भाजपा पदाधिकारियों ने की है। इस संदर्भ में भाजपा पदाधिकारियों ने तहसील कार्यालय पर पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा सिंचाई कुआं योजना जिला परिषद और कृषि विभाग के माध्यम से चलाई जा रही है। लेकिन कोरची तहसील में कुछ अधिकारी और कर्मचारी भोले-भाले आदिवासी किसानों के अधिकारों का हनन कर रहे हैं। योजना के तहत पात्र किसानों के खेतों में कुओं का निर्माण न करते हुए, सरकारी निधि का दुरुपयोग किया गया है।
भाजपा पदाधिकारियों ने तहसील कार्यालय पर दी दस्तक
उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि पांढरापानी गांव के किसान शंकर मन्हेर मडावी के खेत में कुएं का निर्माण किए बिना ही ₹3,82,563 की राशि 17 अक्टूबर 2025 को जमा कर ली गई। आरोप है कि संबंधित किसान के पास कृषि अधिकारी दुधे और पं. स. अधिकारी धीरज ढवले ने पहुंचकर ₹1 लाख दिए और शेष राशि उन्हें सौंपने की मांग की। इसके बाद लगातार किसान से धन की मांग की जाती रही, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
Anna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
ठाणे: बॉटल नेक फ्लाईओवर पर फिर छिड़ा सियासी संग्राम, नरेंद्र मेहता ने मंत्री सरनाईक को कहा- डबल रोल नहीं चलेगा
राम मंदिर चंदा विवाद पर गर्माई MP की सियासत, भोपाल में पोस्टर वॉर, कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना
यूसीसी पर बोले रामेश्वर शर्मा: बेटियों की सुरक्षा और समान अधिकारों का कानून, कांग्रेस पर साधा निशाना
ये भी पढ़े: निकाय चुनावों में वीवीपैट के उपयोग पर फिलहाल असमर्थता, बहुसदस्यीय प्रभाग प्रणाली में प्रयोग संभव नही
दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों को निलंबित किया जाए
भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि तहसील के कई किसानों को इसी तरह ठगा गया है। वर्ष 2021 से अब तक बने सभी सिंचाई कुओं की जांच कर दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों को निलंबित किया जाए और उनके खिलाफ फौजदारी मामला दर्ज किया जाए। अन्यथा भाजपा की ओर से उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपते समय तहसील अध्यक्ष रामदास नरूटी, प्राचार्य देवराव गजभिये, नासीर भामानी, आनंदजा चौबे सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
