सिरोंचा में बतकम्मा उत्सव की धूम, सैकड़ों वर्षो की परंपरा कायम, गीत और नृत्य कार्यक्रम आयोजित
Batkamma festival: तेलंगाना राज्य का पारंपरिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने वाला बतकम्मा उत्सव जिले के दक्षिण क्षेत्र में उत्साह के साथ मनाया जाता है।
- Written By: आंचल लोखंडे
सिरोंचा में बतकम्मा उत्सव की धूम (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Gadchiroli District: तेलंगाना राज्य का पारंपरिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने वाला बतकम्मा उत्सव जिले के दक्षिण क्षेत्र में उत्साह के साथ मनाया जाता है। जिससे शारदीय नवरात्रि से सिरोंचा तहसील में बतकम्मा उत्सव की धूम शुरू हुई है। तेलंगाना राज्य के साथ ही तेलंगाना से सटे सिरोंचा तहसील में भी इस उत्सव का व्यापक आकर्षण है। इस दौरान रंग-बिरंगे फूलों से बतकम्मा तैयार की जाती है। वहीं महिलाएं सामूहिक रूप से एकजुट होकर नृत्य, गीत तथा परंपरागत रूप से उत्सव मनाते है। इस उत्सव को सैकड़ों वर्षों की पंरपरा है।
नवरात्रि को देवी की उपासना की जाती है। तेलंगाना में नवरात्रि के दौरान बतकम्मा उत्सव मनाया जाता है। बतकम्मा यानी ‘फूलों की देवी’ इस उत्सव में प्रमुखता से फूलों का उपयोग कर देवी की आरास तैयार की जाती है। महिलाएं परंपरागत वस्त्र परिधान कर सजाएं गए बतकम्मा की परिक्रमा कर गरबा नृत्य करते हुए गीतगायन करती है। इन गीतों से स्त्री शक्ति, प्रकृति, भक्ति तथा सामाजिक एकता का गौरव किया जाता है। सिरोंचा तहसील तेलंगाना राज्य से सटा हुआ है। जिससे इस तहसील में महाराष्ट्र के साथ ही तेलंगाना राज्य के संस्कृति का संगम देखने को मिलता है। जिसके चलते यहां बतकम्मा उत्सव का व्यापक महत्व है।
9 दिनों तक चलेगा उत्सव
सहूला बतकम्मा उत्सव सिरोंचा तहसील में उत्साह में मनाया जा रहा है। तेलंगाना राज्य का परंपरागत तथा सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण यह पर्व सिरोंचा में मनाया जा रहा है। यह उत्सव 9 दिनों तक चलने वाला है। प्रतिदिन शॉ के दौरान रंग-बिरंगे फूलों से तैयार की गई बतकम्मा एक जगह लाकर सभी महिलाएं बतकम्मा की परिक्रमा करते हुए तेलुगू भक्ति गीतों पर रास गरबा नृत्य करते है। यह प्रथा विगत अनेक वर्षों से सिरोंचा शहर में शुरू है।
सम्बंधित ख़बरें
गुप्त नवरात्रि से पहले जान लें ये दिव्य रहस्य! राशि अनुसार किया गया ये दान पूरी कर सकता है आपकी मनोकामनाएं
घोट-रेगडी मार्ग की बदहाल सड़क से बढ़ा हादसों का खतरा, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत कि मांग की
अहेरी महिला व बाल अस्पताल में डॉक्टरों की भर्ती की मांग, पार्षद अमोल मुक्कावार का बेमियादी अनशन शुरू
CBI करेगी TET पेपर लीक की जांच? गड़चिरोली में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने किया आंदोलन, रखी मुआवजे की मांग
ये भी पढे़: साइबर ठगों के जाल में फंसी BJP सांसद की पत्नी, डिजिटल अरेस्ट कर 14 लाख रुपये ऐंठे
जलाशयों में होता है विसर्जन
सडूला बतकम्मा के तौर पहचाने जाने वाले इस दिन सजाएं गए बतकम्मा का जलाशयों में विसर्जन किया जाता है। बतकम्मा उत्सव केवल धार्मिक उत्सव ही नहीं बल्कि महिला सक्षमीकरण, पर्यावरण के जतन तथा सांस्कृतिक परंपरा का उत्सव है। जिससे विभिन्न सामाजिक संस्था भी उत्सव में सहभाग ले रही है।
