गड़चिरोली में प्रेरणादायी कार्यशाला का आयोजन, केंद्रप्रमुखों और मुख्याध्यापकों ने किया गुणवत्ता वृद्धि पर मंथन
Gadchiroli School Workshop: आरमोरी में नए शैक्षणिक वर्ष की तैयारी के लिए एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। सम्मेलन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियोजन और शाला पूर्व तैयारी पर चर्चा हुई।
- Written By: केतकी मोडक
गडचिरोली स्कूल स्टूडेंट्स प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया)
Gadchiroli Quality Education Planning: गड़चिरोली में नए शैक्षणिक वर्ष के मद्देनजर शाला पूर्व तैयारी, गुणवत्ता वृद्धि तथा शैक्षणिक नियोजन को गति देने के लिए पंचायत समिति आरमोरी की ओर से स्थानीय गुटसाधन केंद्र में केंद्रप्रमुखों तथा मुख्याध्यापकों के लिए एकदिवसीय शाला पूर्व तैयारी सम्मेलन व प्रेरणादायी कार्यशाला का आयोजन शनिवार को किया गया। इस कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संवर्ग विकास अधिकारी मंगेश आरेवार ने की। उद्घाटन गड़चिरोली जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्था (डायट) के प्राचार्य धनंजय चापले के हाथों किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम समन्वयक गौतम मेश्राम, शिक्षा विस्तार अधिकारी राजेश वडपल्लीवार समेत विविध केंद्रप्रमुख, प्रधानाध्यापक व शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
शैक्षणिक साहित्य पेटी का प्रभावी उपयोग
प्राचार्य धनंजय चापले ने शिक्षा की गुणवत्ता वृद्धि के लिए अध्ययन निष्पत्ति (लर्निंग आउटकम), फुलोरा और शैक्षणिक साहित्य पेटी के प्रभावी उपयोग पर सविस्तार मार्गदर्शन किया। उन्होंने वर्ष 2027 के ‘परख’ (PARAKH) मूल्यमापन के दृष्टिकोण से नियोजनबद्ध तैयारी करने का आह्वान किया।
सम्बंधित ख़बरें
आरपीएफ के डॉग ‘प्रिंस’ का कमाल; नागपुर स्टेशन पर 3.02 लाख रूपए के गांजे के साथ एमपी का तस्कर गिरफ्तार!
छत्रपति संभाजीनगर: स्मार्ट सिटी परियोजनाओं को मिली मंजूरी, प्रशासनिक नियुक्तियों और CCTV संचालन पर अहम निर्णय
घटिया काम पर सुधार के निर्देश, गडचिरोली में चवेला में पुल और सड़क निर्माण पर विधायक की नाराजगी
बुआई के बाद बढ़ी नागपुर में खरपतवार नाशकों की डिमांड, किसानों की पहली पसंद हिटवीड मैक्स
गुटशिक्षणाधिकारी दीपक देवतले ने वर्ष 2026-27 के शैक्षणिक उद्देश्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने के लिए कार्य प्रारूप (एक्शन प्लान) पेश किया। गुटविकास अधिकारी मंगेश आरेवार ने कहा कि शिक्षा ही समाज विकास की नींव है; आरमोरी तहसील में शिक्षा विभाग पूरी तरह नियोजनबद्ध पद्धति से कार्यरत है।
अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर की गई विस्तार से चर्चा
कार्यशाला में भारतीय संविधान के मूल्य, ‘एनएएस’ (NAS), ‘असर’ (ASER), ‘एसएलएएस’ (SLAS), विद्या समीक्षा केंद्र, सेतु अभ्यासक्रम (ब्रिज कोर्स), शाला प्रवेशोत्सव, शाला पूर्व तैयारी, पोक्सो (POCSO) कानून, उत्कृष्ट स्कूलों का प्रस्तुतिकरण तथा विभिन्न शालेय समितियों के पुनर्गठन आदि महत्वपूर्ण विषयों पर मान्यवरों ने मार्गदर्शन किया।
यह भी पढ़ें:- रेत घाट बंद होने के बावजूद खनन जारी, गड़चिरोली में उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग तेज
कार्यक्रम का संचालन प्रशांत ठेंगरे ने किया तथा आभार प्रदर्शन अश्विनी गेडाम ने माना। कार्यक्रम की सफलता हेतु विनोद भांबोरे, हेमंतकुमार बिसेन, मधुकर हांडेकर, रणजीत चौधरी, सिद्धू खेवले, भिवराज बोपचे, सरोज मस्के, परशुराम चोपडे, ज्योती बुजाडे आदि ने अथक प्रयास किया।
