-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Armori Chavela Bridge Road Construction Quality Issue
घटिया काम पर सुधार के निर्देश, गडचिरोली में चवेला में पुल और सड़क निर्माण पर विधायक की नाराजगी
- Written By: केतकी मोडक
Gadchiroli Bridge Issue: आरमोरी तहसील के चवेला गांव में पुलिया और सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता कमजोर मिलने पर विधायक रामदास मसराम ने नाराजगी जताई। उन्होंने कार्य में तुरंत सुधार करने के निर्देश दिए।

आर्मोरी ब्रिज रोड (सोर्स - फोटो नवभारत)
Gadchiroli Bridge Road Construction Quality: गड़चिरोली जिले के आरमोरी तहसील के चवेला गांव में शुरू पुलिया तथा सड़क निर्माण के कार्य का विधायक रामदास मसराम ने प्रत्यक्ष भेंट देकर निरीक्षण किया। इस दौरान उक्त कार्य अत्यंत घटिया स्तर का दिखाई देने के चलते विधायक मसराम ने कार्य की गुणवत्ता के प्रति तीव्र नाराजगी व्यक्त की। साथ ही, उन्होंने संबंधितों को दर्जायुक्त (गुणवत्तापूर्ण) कार्य करने के कड़े निर्देश दिए। विधायक के इस औचक निरीक्षण व दिशानिर्देशों के बाद अब कार्य की गुणवत्ता में सुधार होने की बात कही जा रही है।
आरमोरी तहसील के चवेला गांव का संपर्क कोसरी प्रकल्प (परियोजना) के चलते अनेक वर्षों से कटा हुआ था। खासकर बरसात के दिनों में ग्रामीणों को अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा था। इस गंभीर समस्या की सुध लेकर विधायक रामदास मसराम ने सरकार के स्तर पर निरंतर प्रयास कर चवेला गांव के पुलिया व सड़क निर्माण कार्य को मंजूरी दिलाई थी। उनके ही प्रयासों के चलते इस महत्वपूर्ण विकास कार्य की शुरुआत हुई है।
इसी बीच, शुरू रहने वाले पुलिया व सड़क निर्माण कार्य स्थल पर विधायक रामदास मसराम ने प्रत्यक्ष पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान पुलिया का निर्माण अत्यंत घटिया स्तर का होने तथा सड़क का कार्य भी टालमटोल पद्धति से किए जाने की बात सामने आई।
सम्बंधित ख़बरें
बुआई के बाद बढ़ी नागपुर में खरपतवार नाशकों की डिमांड, किसानों की पहली पसंद हिटवीड मैक्स
नासिक जल संकट के बीच हजारों लीटर पानी बर्बाद, तपोवन में मुख्य जलवाहिनी का वाल्व लीक
नासिक में बनेगी भव्य ‘भीमसृष्टि’, संजय शिरसाट ने कहा बाबासाहेब के विचारों को मिलेगा प्रेरणास्थल
गड़चिरोली के एटापल्ली पेट्रोलपंप घोटाले का मामला विधानसभा तक पहुंचा, जांच और कार्रवाई की मांग तेजम
इस निकृष्ट दर्जे के कार्य को लेकर विधायक ने अधिकारियों और ठेकेदार के प्रति नाराजगी व्यक्त की। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप घोडाम, डाकराम ठाकरे, राजेंद्र पोटावी, प्रकाश लेनगुरे, महेश सोनुले समेत अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
अभियंता से किया संपर्क
निरीक्षण के दौरान विधायक मसराम ने संबंधित अभियंता (इंजीनियर) से तत्काल संपर्क किया। उन्होंने उक्त कार्य को तकनीकी मानदंडों (टेक्निकल नॉर्म्स) के तहत और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग करके करने तथा कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न करते हुए उसे पूर्ण करने की स्पष्ट सूचना दी।
पुलिया की मजबूती, सड़क की टिकाऊ गुणवत्ता तथा बरसात के दिनों में पानी की उचित निकासी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सभी उपाय योजनाएं करने के निर्देश भी विधायक मसराम ने दिए।
यह भी पढ़ें:- वर्धा खाद्य-पेय विक्रेता संघ की नई कार्यकारिणी का गठन, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का भरोसा
घटिया कार्य करने वाले ठेकेदार को नहीं बख्शेंगे
“भविष्य में ग्रामीणों को किसी तरह की परेशानी न हो, सार्वजनिक निधि (सरकारी पैसे) का उचित उपयोग हो तथा कार्यों की गुणवत्ता अबाधित रहे, इसके लिए संबंधित प्रशासनिक तंत्र नियमित रूप से इस पर देखरेख रखे।” यह बात विधायक ने अधिकारियों से कही। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि घटिया दर्जे का कार्य करने वाले ठेकेदारों को बिल्कुल भी बख्शने की भूमिका नहीं स्वीकारी जाएगी।
Armori chavela bridge road construction quality issue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
घटिया काम पर सुधार के निर्देश, गडचिरोली में चवेला में पुल और सड़क निर्माण पर विधायक की नाराजगी
Jun 30, 2026 | 03:50 PMबुआई के बाद बढ़ी नागपुर में खरपतवार नाशकों की डिमांड, किसानों की पहली पसंद हिटवीड मैक्स
Jun 30, 2026 | 03:48 PMअयोध्या राम मंदिर चोरी कांड पर ‘लक्ष्मण’ का फूटा गुस्सा, बोले- दोषियों को नहीं मिलनी चाहिए माफी
Jun 30, 2026 | 03:48 PMनासिक जल संकट के बीच हजारों लीटर पानी बर्बाद, तपोवन में मुख्य जलवाहिनी का वाल्व लीक
Jun 30, 2026 | 03:46 PMनासिक में बनेगी भव्य ‘भीमसृष्टि’, संजय शिरसाट ने कहा बाबासाहेब के विचारों को मिलेगा प्रेरणास्थल
Jun 30, 2026 | 03:38 PMगड़चिरोली के एटापल्ली पेट्रोलपंप घोटाले का मामला विधानसभा तक पहुंचा, जांच और कार्रवाई की मांग तेजम
Jun 30, 2026 | 03:37 PMRRB Section Controller Result 2026: DV और मेडिकल के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी
Jun 30, 2026 | 03:35 PMवीडियो गैलरी

प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PM
राम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PM
चीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM
3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM










