Gadchiroli News: आरेवाड़ा अस्पताल की 4 दिनों से बत्ती गुल, आंधीतूफान से हुआ नुकसान
आरेवाड़ा अस्पताल में चार दिनों से बिजली नहीं, मरीजों को परेशानी। आंधीतूफान से हुई है बिजली आपूर्ति में बाधा।
Gadchiroli News: चार दिन पहले जिले समेत भामरागड़ तहसील में आंधीतूफान के साथ बेमौमस बारिश हुई थी.जिसके कारण तहसील के आरेवाड़ा गांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र की बिजली आपूर्ति खंडित हो गई है. विशेषत चार दिनों की अवधि बीत जाने के बाद भी बिजली आपूर्ति शुरू नहीं होने से अस्पताल समेत आरेवाड़ा गांव के नागरिक अंधेरे में होने की जानकारी मिली है.
चार दिन पहले परिसर में आंधीतूफान ने कहर मचाया था. आंधीतूफान के चलते सड़क पर अनेक जगहों पर पेड़ धराशाही होने के साथ ही बिजली के खंभे भी गिरने के कारण संपूर्ण परिसर की बिजली आपूर्ति खंडित हो गई.
जिसके कारण ग्रामीणों को अंधेरे में रहने की नौबत आ पड़ी है. विशेषत महावितरण द्वारा बिजली आपूर्ति पूर्ववत शुरू करने की कार्रवाई शुरू की गई है. इधर अस्पताल की बिजली आपूर्ति भी बंद होने के कारण अस्पताल में आने वाले मरीज और कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी अंधेरे में रहने की नौबत आ पड़ी है.
सम्बंधित ख़बरें
1000 करोड़ खर्च हुए तो अंधेरा क्यों? पश्चिम नागपुर में बिजली संकट पर बवाल, महावितरण का घेराव
Gadchiroli: अट्टीवागू नाले पर अधूरी पुलिया को लेकर सिरोंचा में अनशन शुरू, 30 गांवों का संपर्क टूटने का खतरा
Gadchiroli में शादी से लौट रही बोलेरो पलटी, महिला की मौत; गर्भवती व 5 बच्चों समेत 16 घायल
गड़चिरोली में छत्तीसगढ़ की यात्री बस पलटने से मचा कोहराम; 18 यात्री घायल, 3 की हालत नाजुक
विशेषत आरेवाड़ा अस्पताल की बिजली आपूर्ति खंडित होने के कारण अस्पताल की महत्वपूर्ण दवा और टीका भामरागड़ के तहसील स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में ले जाया गया है.
जिससे आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को भामरागड़ पहुंचने के बगैर कोई विकल्प नहीं होने की बात भी कही जा रही है. हालांकि महावितरण द्वारा बिजली आपूर्ति पूर्ववत करने की प्रक्रिया शुरू की गई है.
