Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gadchiroli में शादी से लौट रही बोलेरो पलटी, महिला की मौत; गर्भवती व 5 बच्चों समेत 16 घायल

Road Accident: गड़चिरोली के धानोरा तहसील में शादी समारोह से लौट रही बोलेरो बाइक से टकराकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि गर्भवती महिला और पांच बच्चों समेत 16 लोग घायल हुए हैं।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: May 26, 2026 | 10:49 AM

शादी के मेहमान की बोलेरो कार दुर्घटना

Follow Us
Close
Follow Us:

Wedding Guest Bolero Car Crash: गडचिरोली जिले के धानोरा तहसील के अंतर्गत आने वाले येरकड-मालेवाडा मार्ग पर सोमवार की शाम एक बेहद हृदयविदारक सड़क दुर्घटना घटित हुई। कुरखेडा तहसील के मालेवाड़ा में आयोजित एक विवाह समारोह को निपटाकर बारातियों को लेकर वापस लौट रही एक बोलेरो कार और सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोपहिया को उड़ाने के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक खेत परिसर में जाकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में बोलेरो में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गर्भवती महिला और पांच मासूम बच्चों समेत कुल 16 लोग घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना सोमवार 25 मई को शाम करीब 4:30 बजे सुरसुंडी गांव के पास एक तीखे मोड़ पर हुई।

मोड़ पर टकराए दोनों वाहन, खेत में जाकर पलटी बोलेरो

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धानोरा तहसील के तलेगांव निवासी एक युवक का विवाह कुरखेडा तहसील के मालेवाडा की एक युवती के साथ तय हुआ था। सोमवार को विवाह की रस्में संपन्न होने के बाद वरपक्ष के रिश्तेदार और बाराती बोलेरो वाहन में सवार होकर वापस तलेगांव लौट रहे थे। इसी दौरान, येरकड निवासी गौतम मडावी नामक युवक अपनी मोटरसाइकिल (क्र. एम.एच. 33 एएच 8859) से एक दूसरे विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पुराडा गावं की ओर जा रहा था। मालेवाडा-येरकड मार्ग पर रूपटोला और सुरसुंडी गांव के बीच स्थित मोड़ पर दोनों वाहनों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद बोलेरो पलट गई। इस हादसे में चिंचोली निवासी बबीता गावतुरे (56) नामक महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

गर्भवती महिला और 5 बच्चों सहित 10 लोग गंभीर रूप से घायल

इस भीषण दुर्घटना में कुल 16 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 10 लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। गंभीर घायलों में एक पैर गंवा चुका मोटरसाइकिल चालक गौतम मडावी और एक गर्भवती महिला भी शामिल है। सभी गंभीर रूप से घायल नागरिकों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गडचिरोली जिले के अस्पताल में रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार धानोरा के ग्रामीण अस्पताल में चल रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

BMC-IIM मुंबई साझेदारी से बदलेगा शहरी प्रशासन, डेटा आधारित नीति और रिसर्च पर जोर

न शेड काम आया, न पानी मिला: नागपुर में शासकीय दंत अस्पताल में कतार में खड़े मरीजों पर टूटा ‘लू’ का कहर

संभाजीनगर में जिप की नई इमारत का काम अंतिम दौर में; सौर ऊर्जा से चलेगी बिल्डिंग, महावितरण को मिलेगी जमीन

प्रहार जनशक्ति के बाद BVA का Shiv Sena में होगा विलय, हितेंद्र ठाकुर को एकनाथ शिंदे का बड़ा ऑफर, पढ़ें रिपोर्ट

घायलों की सूची में ये नाम हैं शामिल:

हादसे में घायल होने वालों में रोशन रामचंद्र ठलाल (26), गौतम मडावी (30), जयश्री शेंडे (45), अद्विका शेंडे (3), गर्भवती देवांगना गावतुरे (45), वंशिका गावतुरे (6), सुखदेव गावतुरे (35), राकेश गावतुरे (35), पायल गावतुरे (9), अशोक मोहुर्ले (15), शालू मोहुर्ले (41), सोनू मोहुर्ले (13), मीराबाई गुरनुले (60), शिवम गावतुरे (5) और कमल ठलाल (17) शामिल हैं।

यह भी पढें:- उमरेड में मामूली विवाद बना कत्ल की वजह, कावरापेठ में सनसनी; मिस्त्री की चाकू मारकर हत्या

धानोरा तहसील में दो दिनों में दूसरा बड़ा हादसा, इलाके में शोक

धानोरा तहसील में पिछले कुछ दिनों से सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है, जिससे संपूर्ण परिसर में शोक की लहर है। रविवार को ही मुरूमगांव-धानोरा मार्ग पर वडगांव के समीप एक निजी ट्रैवल्स बस पलटने के कारण 18 यात्री घायल हुए थे और इस घटना के अगले ही दिन सोमवार को यह दूसरा बड़ा हादसा हो गया।

इस संकट की घड़ी में स्थानीय नागरिकों ने घायलों को गाड़ियों से बाहर निकालने और अस्पताल पहुंचाने में बड़ी संवेदनशीलता दिखाई। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के तहसील अध्यक्ष साजन गुंडावार ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य संभाला। उन्होंने घायलों के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था कराई और उपलब्ध अन्य निजी वाहनों के माध्यम से मरीजों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक जांच शुरू कर दी है।

Dhanora gadchiroli road accident wedding bolero bike collision one dead 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 26, 2026 | 10:43 AM

Topics:  

  • Gadchiroli News
  • Maharashtra News
  • Road Accident

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.