Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गड़चिरोली में छत्तीसगढ़ की यात्री बस पलटने से मचा कोहराम; 18 यात्री घायल, 3 की हालत नाजुक

Gadchiroli Bus Accident: गड़चिरोली के धानोरा मार्ग पर छत्तीसगढ़ से आ रही एक यात्री बस अचानक अन नियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 18 लोग घायल हुए हैं। पेड़ के सहारे बस रुकने से बड़ी अनहोनी टल गई।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: May 25, 2026 | 10:34 AM

दुर्घटनाग्रस्त बस (सोर्स - फाईल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bus Accident In Gadchiroli Dhanora: गड़चिरोली जिले के धानोरा मार्ग पर वडगांव के समीप रविवार 24 मई को दोपहर करीब 12.45 बजे के दौरान एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 18 यात्री घायल हो गए, जिनमें तीन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद गड़चिरोली जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगड़ राज्य के दल्ली राजहरा से गड़चिरोली शहर के लिए प्रतिदिन सुबह करीब 9 बजे चलने वाली निजी ट्रैवल्स बस घटना के दिन चालक व परिचालक सहित कुल 36 यात्रियों को लेकर गड़चिरोली की ओर जा रही थी। जैसे ही बस धानोरा तहसील के वडगांव के पास पहुंची, चालक का वाहन पर नियंत्रण अचानक बिगड़ गया। इससे बस सड़क किनारे उतरकर पलट गई। बस पलटते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय नागरिक तुरंत सहायता के लिए दौड़े। घटना की सूचना मिलते ही धानोरा पुलिस तथा स्थानीय भाजपा पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया गया। इस दूर्घटना में करीब 18 यात्री घायल हो गए। जिसमें 3 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों में मारोडा निवासी नीलकंठ वाडके (58), तोरगांव निवासी चांदनी रामटेके (23) तथा छत्तीसगड़ के दल्ली निवासी बस चालक रवी चावरे (35) का समावेश है। तिनों को उपचार हेतु गड़चिरोली के जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे कोर्ट का बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में राज ठाकरे समेत छह आरोपी दोषमुक्त

खेती के मौसम में डीजल संकट से किसान परेशान, संभाजीनगर में कई पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म

बकरीद से पहले महाराष्ट्र सरकार सख्त, गौ तस्करी करने वालों पर चलेगा बुलडोजर

विरार-अलीबाग कॉरिडोर परियोजना को मिली रफ्तार, पर्यावरण मंजूरियां बनीं सबसे बड़ी चुनौती

पेड़ से लटकने से बड़ा हादसा टला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां सड़क की स्थिति अत्यंत खराब है। इसी कारण बस की रफ्तार ज्यादा नहीं थी। हादसे के दौरान बस पलटकर एक पेड़ में अटक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बस पेड़ से नहीं रुकती तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया कि बस चालक ने शराब का सेवन किया हुआ था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें :- नागपुर: सावनेर के कचरा डम्पिंग यार्ड में भीषण आग, इलाके में फैला धुएं का गुबार; घंटों बाद काबू

घायलों में इन लोगों का है समावेश

धानोरा-मुरूमगांव मार्ग पर एक निजि बस पलटने से 18 यात्री घायल हुए है। इस हादसे मे 3 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए है। वहीं अन्य यात्रियों को भी चोटे आयी है। अन्य यात्रियों में मारोडा निवासी कृष निमगड़े (69), बंडू खोब्रागड़े (63), मोवाड निवासी मिस्टी नरोटे (10), कोरची निवासी चांदनी साहू (29), चंद्रपुर निवासी पंचराम पटेल (55), कोरची निवासी देवदास झगराह (22), उदय देवांगण (50), ललिता साहू (38), मोवाड निवासी जानको पोया (55), लता नरोटे (55), भूपेंद्र साहू (45, कोरची), शिवणी निवासी गुलाबो पटेल (60), अंतागडनिवासी शेखर उईके (29) आदि का समावेश है।

Gadchiroli dhanora private bus overturns wadgaon 18 injured 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2026 | 10:34 AM

Topics:  

  • Gadchiroli News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.