Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महिलाओं में दहशत फैलाने वाला मनोरोगी हिरासत में, अस्पताल में भेजने की प्रक्रिया जारी, अहेरी पुलिस की कार्रवाई

Aheri Police Action: गड़चिरोली के अहेरी शहर में महिलाओं में दहशत फैलाने और घरों में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले एक विकृत मनोरोगी को पुलिस ने हिरासत में लिया, जिसके बाद नागरिकों ने राहत की सांस ली।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Mar 29, 2026 | 05:45 PM

Mentally Ill Man Detained Aheri (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gadchiroli News: अहेरी शहर में विगत कुछ दिनों से उद्यम मचाने वाले तथा महिलाओं में दहशत निर्माण करने वाले विकृत मनोरोगी को अंततः पुलिस ने हिरासत में लिया है। स्थानीय नागरिक तथा महिलाओं द्वारा किए गए शिकायत की तत्काल सुध लेकर पुलिस ने कार्रवाई की। जिससे अब शहरवासियों ने राहत की सांस ली है।

जानकारी के अनुसार विगत कुछ दिनों से एक मनोरोगी रात के दौरान लोगों के घर में घुसकर तोड़‌फोड़ करना, पेड़-पौधों का नुकसान करना तथा महिलाओं के समक्ष अश्लील बर्ताव करना ऐसे गंभीर कार्य करता था। जिससे अहेरी शहर के महिलाओं में व्यापक दहशत निर्माण हुई थी। इस संदर्भ में नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की ओर शिकायत कर उक्त व्यक्ति का बंदोबस्त करने की मांग की थी।

कानूनी प्रक्रिया शुरू

शिकायत की गंभीरता को ध्यान में लेते हुए पुलिस निरीक्षक हर्षल ऐकरे के मार्गदर्शन में पुलिस दस्ते ने उक्त मनोरोगी की खोज की। वहीं उसे हिरासत में लिया। फिलहाल उक्त व्यक्ति पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई शुरू की गई है। उसे आगे के उपचार के लिए उचित वैद्यकीय केंद्र या मनोरोगी के अस्पताल में भेजने की प्रक्रिया पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

किसान दुर्घटना योजना: भंडारा जिले में 186 प्रस्ताव, 125 परिवारों को मिला सुरक्षा कवच

‘लेडी शेरलॉक होम्स’, अशोक खरात मामले की कर रही जांच, कैसे IPS अधिकारी बनी तेजस्वी सातपुते

अमरावती: मोटरसाइकिल पर सवार कपल को रोका, युवक के सामने युवती संग किया दुष्कर्म, 5 गिरफ्तार

सरकारी जमीन पर रहने वालों को मिलेंगे हक के पट्टे, अब कोई नहीं रहेगा बेघर: बावनकुले

नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता

अहेरी के पुलिस निरीक्षक हर्षल ऐकरे ने कहा कि नागरिकों के सुरक्षा को हमारी प्राथमिकता है। संबंधित व्यक्ति मनोरोगी होने से उसे उपचार की आवश्यकता है। लेकिन उसके द्वारा किसी को चोट न पहुंचे, इसलिए उसे हमने हिरासत में लिया है। आगामी कानूनी प्रक्रिया शुरू है।

ये भी पढ़े: महाराष्ट्र में बचे सिर्फ 6 नक्सली, एसपी नीलोत्पल ने दी कड़ी चेतावनी, बोले- ढूंढ-ढूंढ कर मारेंगे

पुलिस कार्रवाई का स्वागत

अहेरी की पल्लवी सिलमवार ने कहा कि उक्त मनोरोगी रात के दौरान किसी के भी घर लगे आम को तोड़कर फेंकना, ईंटें फेंकना, मलमूत्र की गंदगी करना आदि कृत्य कर रहा था। वहीं महिलाओं को देखकर वर विकृती कृत्य कर रहा था। लेकिन पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करने से अब हम महिलाएं राहत की सास ले पाएगी। इससे पुलिस का आभार व्यक्त करते है, और पुलिस कार्रवाई का स्वागत करते है।

Aheri mentally ill man arrested police action women safety gadchiroli

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 29, 2026 | 05:45 PM

Topics:  

  • Gadchiroli News
  • Maharashtra
  • Maharashtra Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.